विश्व युवा कौशल दिवस,15 जुलाई

विश्व युवा कौशल दिवस प्रतिवर्ष 15 जुलाई को मनाया जाता है। इसका उद्देश्य विश्व के युवाओं को रोज़गार, काम और उद्यमिता के लिये आवश्यक कौशल प्रदान करना है। युवा कौशल दिवस कार्यक्रम विभिन्न हितधारकों जैसे युवा, तकनीकी और व्यावसायिक शिक्षा और प्रशिक्षण संस्थानों, फर्मों, नियोक्ताओं और श्रमिक संगठनों, नीति निर्माताओं और विकास भागीदारों के बीच संवाद के लिए एक अनूठा अवसर प्रदान करते हैं। दिवस हमें याद दिलाता है कि जब हम युवाओं में निवेश करते हैं, तो हम अपने साझा भविष्य को बेहतर बनाते हैं।

दुनिया भर में युवाओं में बेरोजगारी की चुनौतियों को कम करने और उन्हें हुनरमंद बनाने के प्रति जागरूकता फैलाने की मांग के मद्देनजर विश्व युवा कौशल दिवस अस्तित्व में आया। श्रीलंका की पहल पर संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 11 नवंबर 2014 को विश्व युवा कौशल दिवस मनाने की घोषणा की। इस तरह पहली बार 15 जुलाई को दिवस मनाया गया। तब से लेकर अब तक हर साल इस दिन को बड़ी सतर्कता के साथ मनाया जाता है।

युवाओं के कौशल विकास के लिए भारत द्वारा उठाए गए कदम:-

  • प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना (PMKVY)
  • प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना 3.0
  • राष्ट्रीय कॅरियर सेवा (NCS) परियोजना
  • कौशल प्रबंधन और प्रशिक्षण केंद्र प्रत्‍यायन (SMART)
  • आजीविका संवर्द्धन हेतु कौशल अधिग्रहण और ज्ञान जागरूकता (SANKALP) योजना
  • औद्योगिक मूल्य संवर्द्धन के लिये कौशल सुदृढ़ीकरण (STRIVE)
  • प्रधानमंत्री युवा योजना (युवा उद्यमिता विकास अभियान)
  • युवा, आगामी और बहुमुखी लेखक (YUVA) योजना
  • कौशलाचार्य पुरस्कार
  • स्कीम फॉर हायर एजुकेशन यूथ इन अप्रेंटिसशिप एंड स्किल्स’ अथवा ‘श्रेयस (SHREYAS)
  • औद्योगिक प्रशिक्षण केंद्र (ITI)

Latest July Important Days:-

  • 01 जुलाई :- राष्ट्रीय डॉक्टर दिवस
  • 01 जुलाई :- चार्टर्ड अकाउंटेंट दिवस
  • 02 जुलाई :- विश्व यूएफओ दिवस
  • 02 जुलाई :- विश्व खेल पत्रकार दिवस
  • 03 जुलाई :- गुरु पूर्णिमा
  • 03 जुलाई :- अंतर्राष्ट्रीय प्लास्टिक बैग मुक्त दिवस
  • 04 जुलाई :- अमेरिका का स्वतंत्रता दिवस
  • 06 जुलाई :- विश्व ज़ूनोज़ दिवस
  • 07 जुलाई :- विश्व चॉकलेट दिवस
  • 10 जुलाई :- वैश्विक ऊर्जा स्वतंत्रता दिवस
  • 11 जुलाई :- विश्व जनसंख्या दिवस
  • 12 जुलाई :- पेपर बैग दिवस

Youtube :- Click Here

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *