
“Mahakumbh Mela District” उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रयागराज में महाकुंभ मेला क्षेत्र को नया जिला घोषित किया। 2025 में आयोजित होने वाले महाकुंभ मेले की तैयारियों को सुचारू और प्रभावी बनाने के लिए यह निर्णय लिया गया है। इस नए जिले के बनने से प्रशासनिक कार्यों का बेहतर प्रबंधन हो सकेगा, जिससे आने वाले करोड़ों श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी। महाकुंभ मेला 13 जनवरी 2025 से शुरू होकर 26 फरवरी 2025 तक चलेगा, जिसमें 45 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद है। यह मेला 4000 हेक्टेयर क्षेत्र में आयोजित किया जाएगा और आयोजन के लिए 500 से अधिक विकास परियोजनाओं पर काम किया जा रहा है। इसमें सड़क, परिवहन, स्वच्छता और चिकित्सा सेवाओं का विकास शामिल है।
इस Mahakumbh Mela District में एक समर्पित प्रशासनिक टीम होगी, जो मेले की तैयारी और आयोजन के दौरान आवश्यक सेवाओं की आपूर्ति की देखरेख करेगी। प्रयागराज में कुंभ मेले के लिए जिम्मेदार मेला अधिकारी के पास कार्यकारी मजिस्ट्रेट, जिला मजिस्ट्रेट और अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट के बराबर अधिकार होंगे, ताकि प्रशासनिक कार्यों में कोई बाधा न आए। महाकुंभ मेला जिला बनने के बाद, उत्तर प्रदेश में कुल 76 जिले हो गए हैं।
महाकुंभ मेला 2025 :-
- तिथि :- 13 जनवरी 2025 से 26 फरवरी 2025 तक।
- आगंतुक संख्या :- 45 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना।
- क्षेत्र :- मेले का आयोजन 4000 हेक्टेयर क्षेत्र में किया जाएगा।
- स्थान :- गंगा, यमुना और सरस्वती नदियों के संगम पर।
- अवधि :- कुल 45 दिन।
- मेले को ग्रीन इवेंट बनाने के लिए 2 लाख से अधिक पौधारोपण की योजना।
- मुख्य स्नान तिथियां:-
- पौष पूर्णिमा: 13 जनवरी 2025।
- मकर संक्रांति: 14 जनवरी 2025।
- मौनी अमावस्या: 29 जनवरी 2025।
- बसंत पंचमी: 3 फरवरी 2025।
- माघी पूर्णिमा: 12 फरवरी 2025।
- महाशिवरात्रि: 26 फरवरी 2025।
उत्तर प्रदेश से संबंधित महत्वपूर्ण तथ्य :-
- राजधानी :- लखनऊ।
- स्थापना :- 24 जनवरी 1950 (भारत गणराज्य बनने के बाद)।
- कुल जिले :- 76 (महाकुंभ मेला जिला सबसे नया)।
- कुल क्षेत्रफल :- 2,43,286 वर्ग किमी (भारत का चौथा सबसे बड़ा राज्य)।
- सीमाएँ :- उत्तर में उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश, पश्चिम में हरियाणा और राजस्थान, दक्षिण में मध्य प्रदेश, और पूर्व में बिहार।
- नदियाँ :- गंगा, यमुना, सरयू, गोमती, घाघरा, बेतवा।
- कृषि :- भारत में गन्ना उत्पादन में पहले स्थान पर।
- उद्योग :- कानपुर (चमड़ा उद्योग), मिर्जापुर (कालीन उद्योग), आगरा (पीतल और संगमरमर)।
- पर्यटन स्थल :- वाराणसी, अयोध्या, मथुरा, आगरा (ताजमहल)।
- राजकीय प्रतीक :-
- राजकीय पशु :- दलदली हिरण।
- राजकीय पक्षी :- सारस।
- राजकीय फूल :- पलाश।
- राजकीय वृक्ष :- अशोक।
- राज्यपाल :- आनंदीबेन पटेल।
- मुख्यमंत्री :- योगी आदित्यनाथ।
- महत्वपूर्ण नेता :- चंद्रशेखर (भारत के 8वें प्रधानमंत्री), अटल बिहारी वाजपेयी (पूर्व प्रधानमंत्री)।
Latest Current Affairs News :-
- ‘सिनबैक्स’ पहला इंडो-कंबोडियन अभ्यास पुणे, महाराष्ट्र में शुरू
- “हमारा संविधान, हमारा सम्मान” पोर्टल भारत सरकार द्वारा शुरू एक डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म
- CISF की पहली महिला रिजर्व बटालियन को केंद्र से मंजूरी
- बाल विवाह को समाप्त करने के लिये सुप्रीम कोर्ट के दिशा-निर्देश
- गोवा समुद्री संगोष्ठी (GMS) 2024 के पांचवें संस्करण की मेजबानी की
