BPSSC SI Vacancy 2026: बिहार पुलिस में 150 SI पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू
BPSSC SI Vacancy 2026: – बिहार पुलिस अधीनस्थ सेवा आयोग (BPSSC) ने स्पेशल ब्रांच (General Closed Cadre) में सब-इंस्पेक्टर (SI) के 150 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 09 जुलाई 2026 से शुरू होगी और इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार 09 अगस्त 2026 तक आवेदन कर सकेंगे। मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक पास अभ्यर्थी इस भर्ती के लिए आवेदन करने के पात्र हैं। चयन प्रक्रिया में प्रारंभिक परीक्षा (Prelims), मुख्य परीक्षा (Mains), शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET), दस्तावेज़ सत्यापन (Document Verification) तथा मेडिकल परीक्षण शामिल होंगे। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बिहार पुलिस में सब-इंस्पेक्टर बनने का यह एक शानदार अवसर है।