
रिलायंस जियो ने भारत में अपना पहला AI-रेडी क्लाउड कंप्यूटर Jio PC लॉन्च किया है, जो एक वर्चुअल डेस्कटॉप सर्विस की तरह काम करता है। यह कंप्यूटर किसी भी टीवी या मॉनिटर को फुल-फंक्शनल कंप्यूटर में बदल देता है, बशर्ते उसमें Jio सेट-टॉप बॉक्स, कीबोर्ड और माउस कनेक्टेड हो। इस सर्विस के जरिए यूजर्स Ubuntu operating system, 4 वर्चुअल CPU और 8GB RAM जैसी सुविधाओं वाली क्लाउड-बेस्ड वर्चुअल मशीन का इस्तेमाल कर सकते हैं।
Jio PC में AI बेस्ड टूल्स, Adobe Express, Office Web, Jio Workspace जैसी सर्विसेज शामिल हैं, जो खासतौर पर स्टूडेंट्स, फ्रीलांसर्स और छोटे बिजनेस के लिए उपयोगी हैं। इसकी शुरुआती कीमत ₹400 प्रति माह है और कंपनी इसके साथ सालाना और लॉन्ग-टर्म सब्सक्रिप्शन प्लान के साथ-साथ एक महीने का फ्री ट्रायल भी दे रही है। इस पहल के जरिए Jio ने किफायती, सुलभ और स्मार्ट डिजिटल सॉल्यूशंस की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया है, जिससे देशभर के लाखों लोगों को महंगे हार्डवेयर के बिना कंप्यूटर जैसी सुविधाएं मिल सकेंगी।
Jio PC क्या है?
JioPC एक AI-Ready क्लाउड कंप्यूटर है जिसे रिलायंस जियो ने लॉन्च किया है। यह एक वर्चुअल डेस्कटॉप सेवा है जो आपके TV या मॉनिटर को कंप्यूटर में बदल सकती है, वह भी बिना किसी भारी-भरकम हार्डवेयर के। इसका उपयोग Jio Set-Top Box के जरिए किया जा सकता है, जिसमें आप कीबोर्ड और माउस जोड़कर क्लाउड पर मौजूद वर्चुअल कंप्यूटर को एक्सेस कर सकते हैं।
Jio PC की मुख्य विशेषताएँ :-
- AI-रेडी क्लाउड कंप्यूटर :- Jio PC एक क्लाउड-आधारित कंप्यूटर है जो टीवी या मॉनिटर को कंप्यूटर में बदल देता है।
- किसी हार्डवेयर की आवश्यकता नहीं :- केवल Jio का सेट-टॉप बॉक्स, कीबोर्ड और माउस ही पर्याप्त हैं।
- क्लाउड वर्चुअल मशीन :- Ubuntu OS पर आधारित वर्चुअल डेस्कटॉप, जिसमें 4 vCPU और 8GB RAM है।
- ऑनलाइन स्टोरेज :- 100GB से 512GB तक क्लाउड स्टोरेज (प्लान पर निर्भर करता है)।
- AI और उत्पादकता उपकरण :- Adobe Express, Microsoft Office Web, Jio Workspace जैसी सुविधाएँ शामिल हैं।
- तेज़ प्रदर्शन :- कोई बूट समय नहीं, तेज़ लॉगिन और कार्य सुविधा।
- सुरक्षा :- क्लाउड आधारित सिस्टम में नेटवर्क स्तर की सुरक्षा और वायरस का कोई खतरा नहीं।
किनके लिए उपयोगी है?
- जिनके पास लैपटॉप या पीसी नहीं है, लेकिन टीवी और इंटरनेट है
- छात्र और छात्राएँ
- घर से काम करने वाले उपयोगकर्ता
- छोटे व्यवसाय के मालिक, डिजिटल निर्माता, फ्रीलांसर
- ग्रामीण क्षेत्र जहाँ हार्डवेयर की पहुँच कम है।
प्लान और मूल्य (Plans & Pricing) :-
अवधि | कीमत (लगभग) | लाभ |
---|---|---|
1 महीना | ₹400 से ₹599 | बेसिक सब्सक्रिप्शन |
2 महीने | ₹999 | रियायती कीमत |
3 महीने + 1 माह फ्री | ₹1,499 | बचत योजना |
6 महीने + 2 माह फ्री | ₹2,499 | लंबी अवधि लाभ |
12 महीने + 3 माह फ्री | ₹4,599 | सबसे किफायती (~₹383/माह) |
सेटअप कैसे करें?
- अपने टीवी को जियो सेट-टॉप बॉक्स से कनेक्ट करें और उसे ऑन करें।
- होम स्क्रीन पर “JioPC” ऐप आइकन को खोजें और उस पर क्लिक करें।
- USB या ब्लूटूथ के माध्यम से अपना कीबोर्ड और माउस सेट-टॉप बॉक्स से जोड़ें।
- ऐप खुलने के बाद “Get Started” बटन पर क्लिक करें।
- अपना Jio मोबाइल नंबर दर्ज करें, OTP के ज़रिए लॉगिन करें।
- आप एक 1-महीने का फ्री ट्रायल चुन सकते हैं या कोई भी भुगतान योजना।
- अब आपके टीवी पर एक फुल-स्क्रीन डेस्कटॉप इंटरफेस शुरू हो जाएगा, जैसे कंप्यूटर पर होता है।
Latest Current Affairs News :-
- ऑपरेशन महादेव: सेना, CRPF और J&K पुलिस का संयुक्त अभियान सफल
- तन्वी शर्मा और वेन्नला कृष्णा की जोड़ी ने जीता स्वर्ण पदक, रचा इतिहास
- World Food India 2025: नई दिल्ली में 25 से 28 सितंबर तक होगा चौथा संस्करण
- मॉर्गन स्टेनली की रिपोर्ट: 2028 तक तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनेगा भारत
- UAE Golden Visa 2025: बिना स्पॉन्सर के यूएई में नौकरी, व्यापार और स्थायी निवास का लाभ