
आदित्य बिड़ला समूह के चेयरमैन कुमार मंगलम बिड़ला को वर्ष 2025 के लिए US-India Strategic Partnership Forum (USISPF) द्वारा ‘ग्लोबल लीडरशिप अवार्ड‘ से सम्मानित किया गया। यह प्रतिष्ठित सम्मान उन्हें अमेरिका और भारत के बीच आर्थिक सहयोग को मजबूत करने में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए दिया गया। यह पुरस्कार वाशिंगटन डीसी में आयोजित USISPF के आठवें वार्षिक नेतृत्व शिखर सम्मेलन के दौरान प्रदान किया गया, जिसमें कई वैश्विक नेताओं, उद्योगपतियों और नीति निर्माताओं ने भाग लिया। कुमार मंगलम बिड़ला के नेतृत्व में आदित्य बिड़ला समूह अमेरिका में सबसे बड़े भारतीय निवेशकों में से एक के रूप में उभरा है। समूह की अमेरिकी इकाई, विशेष रूप से नोवेलिस, एल्यूमीनियम रीसाइक्लिंग के क्षेत्र में अग्रणी है और हर साल लगभग 82 बिलियन एल्यूमीनियम केन को रीसाइकिल करती है। यह उपलब्धि सतत विकास और नवाचार के लिए समूह की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
समारोह में IBM के अध्यक्ष और CEO अरविंद कृष्णा और हिताची के कार्यकारी अध्यक्ष तोशियाकी हिगाशिहारा को भी इसी सम्मान से सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में अमेरिकी उप-सचिव क्रिस्टोफर लैंडौ, अमेरिका में भारत के राजदूत विनय मोहन क्वात्रा और कई अन्य गणमान्य व्यक्ति भी शामिल हुए। यह पुरस्कार कुमार मंगलम बिड़ला के विजन, नेतृत्व, नवाचार और भारत-अमेरिका द्विपक्षीय व्यापार संबंधों को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के प्रयासों की अंतरराष्ट्रीय मान्यता का प्रतीक है।
पुरस्कार के बारे में :-
- ग्लोबल लीडरशिप अवार्ड अमेरिका-भारत रणनीतिक साझेदारी फोरम (USISPF) द्वारा प्रदान किया जाता है।
- यह पुरस्कार अमेरिका-भारत संबंधों को बढ़ाने, निवेश को बढ़ावा देने, रोजगार सृजन और वैश्विक सहयोग में असाधारण नेतृत्व को मान्यता देता है।
- पिछले प्राप्तकर्ताओं में वैश्विक व्यापार और सरकारी नेता शामिल रहे हैं जिन्होंने द्विपक्षीय संबंधों में सार्थक योगदान दिया है।
USISPF Global Leadership Award – विजेताओं की सूची (वर्षवार)
- 2025 :- कुमार मंगलम बिड़ला
- Aditya Birla Group के अध्यक्ष, भारत-अमेरिका आर्थिक साझेदारी को मजबूत करने में उनके योगदान के लिए सम्मानित।
- 2024 :- हेनरी आर. क्राविस
- केकेआर के सह-संस्थापक और सह-कार्यकारी अध्यक्ष, भारत में $10 बिलियन से अधिक का निवेश करके अमेरिका-भारत संबंधों को मजबूत करने के लिए सम्मानित।
- 2023 :- नीता एम. अंबानी
- रिलायंस फाउंडेशन के संस्थापक और अध्यक्ष, परोपकार, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, कला और खेल में उनके योगदान के लिए सम्मानित।
- 2022 :- चिप के
- Warburg Pincus के CEO, भारत में निवेश को बढ़ावा देने के लिए सम्मानित।
- सुमंत सिन्हा
- ReNew Power के संस्थापक और CEO, अक्षय ऊर्जा क्षेत्र में नेतृत्व के लिए सम्मानित।
- 2021 :- एन. चंद्रशेखरन
- टाटा संस के कार्यकारी अध्यक्ष, कोविड-19 महामारी के दौरान भारत में राहत प्रयासों के लिए सम्मानित।
- पुनीत रंजन
- Deloitte Global के CEO, महामारी के दौरान नेतृत्व और समर्थन के लिए सम्मानित।
- राजेश सुब्रमण्यम
- FedEx Corp. के अध्यक्ष और सीओओ, भारत में कोविड-19 राहत प्रयासों के लिए सम्मानित।
Latest Awards Affairs:-
- कन्नड़ लेखिका बानू मुश्ताक को ‘Heart Lamp’ के लिए 2025 का अंतर्राष्ट्रीय बुकर पुरस्कार मिलेगा
- मेहदी हसन मिराज ने ICC मेन्स प्लेयर ऑफ द मंथ का पुरस्कार जीता है।
- PM Narendra Modi को बारबाडोस के मानद “ऑर्डर ऑफ फ्रीडम” पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।
- किरण मजूमदार-शॉ ने बायोसाइंसेज नेतृत्व के लिए जमशेदजी टाटा पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।
- जे. सी. डेनियल पुरस्कार 2023 से शाजी एन. करुण को सम्मानित किया गया