
LR Srihari तमिलनाडु के एक प्रतिभाशाली युवा शतरंज खिलाड़ी हैं, जो हाल ही में भारत के 86वें ग्रैंडमास्टर (GM) बने हैं। LR Srihari ने यह खिताब 2024 में अर्जित किया, जब उन्होंने आवश्यक तीन ग्रैंडमास्टर मानदंडों को पूरा किया और उनकी FIDE रेटिंग 2500 अंक को पार कर गई। LR Srihari ने यूरोप और भारत में आयोजित विभिन्न अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंटों में अपने शानदार प्रदर्शन के जरिए यह उपलब्धि हासिल की। उनकी उपलब्धि न केवल उनकी कड़ी मेहनत और समर्पण का प्रमाण है, बल्कि यह तमिलनाडु को एक बार फिर भारतीय शतरंज में अग्रणी राज्य के रूप में स्थापित करती है।
तमिलनाडु शतरंज की दुनिया में एक गढ़ रहा है, जहां से पहले विश्वनाथन आनंद जैसे दिग्गज विश्व चैंपियन उभरे हैं। एलआर श्रीहरि की यह सफलता भारतीय शतरंज को नई ऊंचाइयों पर ले जाने में अहम भूमिका निभाएगी और देश के अन्य युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी।
भारतीय शतरंज खिलाड़ी और ग्रैंडमास्टर मानदंड :-
- पहला ग्रैंडमास्टर :- 1988 में विश्वनाथन आनंद।
- पहली महिला :- 2002 में कोनेरू हम्पी। उस समय वह 15 वर्ष की आयु में दुनिया की सबसे कम उम्र की महिला शतरंज ग्रैंडमास्टर थीं।
- वर्तमान में भारत में तीन महिला ग्रैंडमास्टर – कोनेरू हम्पी, द्रोणवल्ली हरिका और आर. वैशाली।
- पहला अंतर्राष्ट्रीय मास्टर – 1961 में मैनुअल एरन।
- अंतर्राष्ट्रीय मास्टर का खिताब पाने वाली पहली महिला – 1979 में जयश्री खादीकर।
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज में विभिन्न उपाधि क्या हैं?
- ये उपाधियाँ FIDE (Fédération Internationale des Échecs) द्वारा प्रदान की जाती हैं।
- उपाधियाँ आजीवन मान्य होती हैं।
- उपाधियाँ प्रदर्शन और नॉर्म्स के साथ-साथ FIDE द्वारा स्वीकृत टूर्नामेंटों में भागीदारी से जुड़ी होती हैं।
मुख्य उपाधियाँ (सभी के लिए):-
- ग्रैंडमास्टर (Grandmaster – GM)
- सबसे प्रतिष्ठित उपाधि
- आवश्यक FIDE रेटिंग: 2500+
- 3 GM नॉर्म्स जरूरी (अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंटों में उच्च प्रदर्शन)
- इंटरनेशनल मास्टर (International Master – IM)
- GM से एक स्तर नीचे
- आवश्यक रेटिंग: 2400+
- 3 IM नॉर्म्स जरूरी
- फिडे मास्टर (FIDE Master – FM)
- आवश्यक रेटिंग: 2300+
- नॉर्म्स की आवश्यकता नहीं
- कैंडिडेट मास्टर (Candidate Master – CM)
- प्रारंभिक उपाधि
- आवश्यक रेटिंग: 2200+
महिला वर्ग के लिए विशेष उपाधियाँ (Women Titles):-
- वुमेन ग्रैंडमास्टर (Woman Grandmaster – WGM)
- रेटिंग आवश्यक: 2300+
- महिला वर्ग की सर्वोच्च उपाधि
- वुमेन इंटरनेशनल मास्टर (WIM)
- रेटिंग आवश्यक: 2200+
- वुमेन फिडे मास्टर (WFM)
- रेटिंग आवश्यक: 2100+
- वुमेन कैंडिडेट मास्टर (WCM)
- रेटिंग आवश्यक: 2000+
Latest Current Affairs News :-
- कामिकेज़ ड्रोन क्या है? तकनीक, क्षमताएं और वैश्विक प्रभाव
- राजस्थान, देश में रेलवे स्टेशनों पर सौर ऊर्जा संयंत्र को लगाने में सबसे अग्रणी राज्य है।
- मतदान के दौरान ऊँगली पर लगने वाली अमिट स्याही का इतिहास और विज्ञान
- Green Hydrogen Hub की आधारशिला पीएम मोदी ने आंध्र प्रदेश में रखी
- Namo Bharat देश की पहली रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (RRTS) ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।