
IIFL Finance ने महिला दिवस पर ‘शक्ति’ नाम से अखिल महिला शाखाएं शुरू की हैं। महिलाओं को वित्तीय सेवाएं प्रदान करने और उन्हें सशक्त बनाने के उद्देश्य से यह पहल की गई है। इन शाखाओं का उद्देश्य महिलाओं को वित्तीय सेवाएं प्रदान करके उन्हें सशक्त बनाना है। यह कदम उठाकर IIFL फाइनेंस ने महिलाओं में वित्तीय जागरूकता बढ़ाने और उन्हें वित्तीय रूप से स्वतंत्र बनाने के लिए एक मजबूत मंच तैयार किया है। इन महिला शाखाओं में केवल महिला कर्मचारियों की नियुक्ति की गई है, ताकि महिलाएं अपने वित्तीय निर्णयों को लेकर अधिक सहज महसूस कर सकें।
‘शक्ति’ शाखाओं के माध्यम से, IIFL फाइनेंस महिलाओं को विशेष वित्तीय उत्पाद और सेवाएँ प्रदान करेगा जो उनकी व्यक्तिगत आवश्यकताओं और वित्तीय लक्ष्यों के अनुरूप हों। साथ ही, ये शाखाएँ महिला ग्राहकों को उच्च गुणवत्ता वाली ग्राहक सेवा और विशेषज्ञ सलाह प्रदान करेंगी, जिससे उन्हें अपने निवेश, बचत और वित्तीय योजनाओं के बारे में बेहतर निर्णय लेने में मदद मिलेगी। यह पहल महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है और इससे उन्हें वित्तीय स्वतंत्रता की ओर बढ़ने में भी मदद मिलेगी।
शक्ति शाखाओं के मुख्य उद्देश्य :-
- महिला सशक्तिकरण :- महिलाओं को वित्तीय रूप से सशक्त बनाना, ताकि वे अपने आर्थिक फैसले आत्मविश्वास के साथ ले सकें।
- वित्तीय जागरूकता :- महिलाओं को उनके वित्तीय अधिकारों और विकल्पों के बारे में जागरूक करना.
- सुरक्षित और सहायक वातावरण :- महिलाओं के लिए एक सुरक्षित और आरामदायक माहौल प्रदान करना, जहां वे बिना किसी झिझक के अपने वित्तीय फैसले ले सकें।
- महिला कर्मचारियों का समर्थन :- इन शाखाओं में केवल महिला कर्मचारी नियुक्त करना, ताकि महिला ग्राहकों को एक सहायक और समझदारी से भरा अनुभव मिल सके।
- विशेष वित्तीय सेवाएं :- महिलाओं के लिए विशेष वित्तीय उत्पाद और सेवाएं उपलब्ध कराना
- जो उनकी व्यक्तिगत जरूरतों के अनुरूप हों, जैसे कि गोल्ड लोन, व्यक्तिगत ऋण, आदि।
- आर्थिक स्वतंत्रता :- महिलाओं को आर्थिक रूप से स्वतंत्र बनाने में मदद करना, ताकि वे अपने जीवन के वित्तीय फैसले खुद ले सकें.
- समाज में बदलाव :- समाज में महिलाओं की आर्थिक स्थिति को मजबूत करना.
IIFL Finance के बारे में :-
- IIFL Finance की स्थापना 1995 में हुई थी और यह IIFL (India Infoline) समूह का हिस्सा है।
- IIFL Finance का मुख्यालय मुंबई, महाराष्ट्र में स्थित है।
- भारतीय शेयर बाजारों में IIFL Finance को लिस्ट किया गया है, और यह NSE और BSE दोनों में ट्रेड होता है।
- Nirmal Jain :- IIFL Finance के संस्थापक हैं।
- Nirmal Jain :- IIFL Finance के अध्यक्ष हैं।
- R Venkataraman :- IIFL Finance के समूह प्रबंध निदेशक हैं।
- Website :- https://www.indiainfoline.com/
बैंकिंग करेंट अफेयर्स:-
- Maha Kumbh Mela Insurance के लिए PhonePe ने ICICI Lombard के साथ साझेदारी की
- Times Black ICICI Bank Credit Card’ ICICI Bank और Times Internet ने मिलकर लॉन्च किया
- राम मोहन राव अमारा को SBI ( भारतीय स्टेट बैंक ) का प्रबंध निदेशक (MD) नियुक्त किया
- संजय मल्होत्रा को आरबीआई का नया गवर्नर नियुक्त किया गया
- SBI Cards ने 2 करोड़ (20 मिलियन) क्रेडिट कार्ड जारी करने का मील का पत्थर पार किया
- सॉवरेन ग्रीन बॉन्ड को RBI ने गैर-निवासी निवेश के लिए FAR के अंतर्गत नामित किया