PM Narendra Modi को बारबाडोस के मानद “ऑर्डर ऑफ फ्रीडम” पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।

PM Narendra Modi को बारबाडोस के मानद “ऑर्डर ऑफ फ्रीडम” पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। यह पुरस्कार उन्हें भारतीय मूल के लोगों के लिए उनके योगदान और वैश्विक स्तर पर उनके नेतृत्व के लिए दिया गया। यह सम्मान प्रधानमंत्री मोदी को 2025 में बारबाडोस की प्रधानमंत्री मिया अमोरी मॉटली द्वारा प्रदान किया गया। यह पुरस्कार किसी विदेशी राष्ट्राध्यक्ष को दिया जाने वाला सर्वोच्च सम्मान है। बारबाडोस की राजधानी ब्रिजटाउन में आयोजित एक समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से केंद्रीय विदेश एवं कपड़ा राज्य मंत्री पाबित्रा मार्गेरिटा ने यह पुरस्कार ग्रहण किया। केंद्रीय विदेश एवं कपड़ा राज्य मंत्री पाबित्रा मार्गेरिटा लैटिन अमेरिका और कैरेबियाई देशों के 9 दिवसीय दौरे पर हैं। वह 28 फरवरी से 2 मार्च 2025 तक उरुग्वे, बहामास (2-4 मार्च 2025), बारबाडोस (4-6 मार्च 2025) और निकारागुआ (6-8 मार्च 2025) का दौरा करेंगी।

बारबाडोस के मानद “ऑर्डर ऑफ फ्रीडम” पुरस्कार :-

  • इस पुरस्कार का नाम “ऑर्डर ऑफ फ्रीडम ऑफ बारबाडोस” है।
  • यह बारबाडोस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान है।
  • यह पुरस्कार उन व्यक्तियों या नेताओं को दिया जाता है जिन्होंने बारबाडोस और वैश्विक स्तर पर महत्वपूर्ण योगदान दिया हो।
  • यह पुरस्कार मुख्य रूप से विदेशी नेताओं, प्रमुख व्यक्तित्वों और उन लोगों को दिया जाता है जिन्होंने बारबाडोस के समाज, संस्कृति या विकास में अद्वितीय योगदान दिया है।
  • यह पुरस्कार बारबाडोस की प्रधानमंत्री मिया अमोरी मॉटली द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को प्रदान किया गया।
  • यह पुरस्कार द्विपक्षीय संबंधों को प्रगाढ़ करने और देशों के बीच सांस्कृतिक तथा ऐतिहासिक संबंधों को बढ़ावा देने का एक प्रतीक है।

PM Narendra Modi को मिले विदेशी राजकीय पुरस्कारों की सूची :-

  • ऑर्डर ऑफ फ्रीडम ऑफ बारबाडोस अवार्ड (बारबाडोस) 2025
  • ऑर्डर ऑफ एक्सीलेंस (गुयाना)
  • डोमिनिका अवार्ड ऑफ ऑनर’ (डोमिनिका गणराज्य)
  • ग्रैंड कमांडर ऑफ़ द ऑर्डर ऑफ़ नाइजर (नाइजीरिया)
  • ऑर्डर ऑफ़ सेंट एंड्रयू द एपोस्टल (रूस)
  • ऑर्डर ऑफ़ द ड्रुक ग्यालपो (भूटान)
  • ग्रैंड क्रॉस ऑफ़ द लीजन ऑफ़ ऑनर (फ़्रांस)
  • ऑर्डर ऑफ नाइल (मिस्र)
  • ग्रैंड कम्पेनियन ऑफ़ द ऑर्डर ऑफ़ द लोगोहू (पापुआ न्यू गिनी)
  • कंपेनियन ऑफ़ द ऑर्डर ऑफ़ फ़िजी (फ़िजी)
  • रूल ऑफ़ निशान इज्जुद्दीन (मालदीव)
  • ऑर्डर ऑफ़ जायद पुरस्कार (संयुक्त अरब अमीरात)
  • किंग हमाद ऑर्डर ऑफ़ द रेनेसां (बहरीन)
  • ग्रैंड कॉलर ऑफ द स्टेट ऑफ फिलिस्तीन अवार्ड (फिलिस्तीन)
  • स्टेट ऑर्डर ऑफ द गाजी अमीर अमानुल्लाह खान अवार्ड (अफगानिस्तान)
  • किंग अब्दुलअजीज शाह (सऊदी अरब)

Latest Awards Affairs:-

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *