
राम मोहन राव अमारा को SBI ( भारतीय स्टेट बैंक ) का प्रबंध निदेशक (MD) नियुक्त किया है। भारत सरकार ने राम मोहन राव अमारा को तीन वर्ष की अवधि के लिए भारतीय स्टेट बैंक ( SBI ) का नया प्रबंध निदेशक (MD) नियुक्त किया है। यह पद SBI के पूर्व MD सीएस शेट्टी के चेयरमैन बनने के कारण खाली हुआ था। उनकी नियुक्ति वित्तीय सेवा संस्थान ब्यूरो ( FSIB ) की सिफारिश के आधार पर की गई है। SBI के निदेशक मंडल का नेतृत्व चेयरमैन करते हैं, जिनकी सहायता के लिए चार प्रबंध निदेशक होते हैं। अमारा के चयन के साथ ही SBI को अपना चौथा MD मिल गया है। भारतीय स्टेट बैंक के बैंकिंग संचालन और रणनीतिक प्रबंधन में उनकी विशेषज्ञता बैंक को नई ऊंचाइयों पर ले जाने में सहायक होगी।
अमारा ने 1991 में SBI में प्रोबेशनरी ऑफिसर के तौर पर अपना करियर शुरू किया था। उन्हें क्रेडिट, जोखिम प्रबंधन, खुदरा और अंतरराष्ट्रीय बैंकिंग में विशेषज्ञता हासिल है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर, उन्होंने सिंगापुर और अमेरिका में SBI के लिए प्रमुख भूमिकाएँ निभाई हैं, जिसमें शिकागो शाखा के CEO और SBI कैलिफोर्निया के अध्यक्ष और CEO के पद शामिल हैं।
राम मोहन राव :-
- भारतीय स्टेट बैंक के प्रबंध निदेशक के रूप में नियुक्त।
- 1991 में SBI में प्रोबेशनरी ऑफिसर के रूप में करियर की शुरुआत की।
- क्रेडिट, जोखिम प्रबंधन, खुदरा बैंकिंग और अंतर्राष्ट्रीय बैंकिंग में विशेषज्ञता।
- शिकागो शाखा के CEO।
- SBI कैलिफोर्निया के अध्यक्ष और CEO।
- SBI के उप प्रबंध निदेशक।
- SBI के मुख्य जोखिम अधिकारी।
- उनकी नियुक्ति वित्तीय सेवा संस्थान ब्यूरो (FSIB) की सिफारिश पर हुई थी।
- SBI के चौथे प्रबंध निदेशक के रूप में कार्यभार संभाला।
भारतीय स्टेट बैंक :-
- भारतीय स्टेट बैंक भारत में सार्वजनिक क्षेत्र का सबसे बड़ा बैंक है।
- SBI की स्थापना भारतीय स्टेट बैंक अधिनियम, 1955 के तहत की गई थी।
- भारतीय स्टेट बैंक का मुख्यालय मुंबई, महाराष्ट्र में स्थित है।
- 1806 :- बैंक ऑफ कलकत्ता के रूप में शुरू हुआ।
- 1921 :- बैंक ऑफ कलकत्ता, बैंक ऑफ बॉम्बे और बैंक ऑफ मद्रास का विलय करके “इंपीरियल बैंक ऑफ इंडिया” बना।
- 1 जुलाई 1955 :- भारतीय स्टेट बैंक के रूप में पुनर्गठित किया गया।
- 1959 :- SBI के सात सहयोगी बैंकों की स्थापना की गई।
- Logo :- बीच में एक छोटी रेखा के साथ नीला वृत्त, जो ग्राहक केंद्रितता का प्रतीक है।
- टैगलाइन :- “The Banker to Every Indian”
- अध्यक्ष :- सी.एस. शेट्टी।
- प्रबंध निदेशक :-
- राम मोहन राव अमारा
- अजय कुमार श्रीवास्तव
- अश्विनी कुमार तिवारी
- स्वामीनाथन जे
- सामाजिक योगदान :-
- प्रधानमंत्री जन धन योजना (PMJDY)
- प्रधानमंत्री मुद्रा योजना (PMMY)
- किसान क्रेडिट कार्ड (KCC)
- अटल पेंशन योजना (APY)
- सहायक कंपनियां :-
- SBI Cards & Payment Services.
- SBI Life Insurance.
- SBI Capital Markets.
- SBI Mutual Fund.
- SBI General Insurance.
अन्य नवीनतम नियुक्ति:-
- संजय मल्होत्रा को आरबीआई का नया गवर्नर नियुक्त किया गया
- डॉ. जयतीर्थ राघवेंद्र जोशी को ब्रह्मोस एयरोस्पेस का नया प्रमुख नियुक्त किया गया है।
- जस्टिस संजीव खन्ना भारत के 51वें चीफ जस्टिस बने
- Amitabh Chaudhry को एक्सिस बैंक का एमडी और सीईओ नियुक्त किया गया
- डॉ. विनय गोयल को राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के लिए राज्य मिशन निदेशक नियुक्त किया