
World AIDS Day हर साल 01 दिसंबर को पूरी दुनिया में इस बीमारी के बारे में जागरूकता बढ़ाने और उन सभी लोगों को याद करने के लिये मनाया जाता है जिन्होंने इससे अपनी जान गँवाई है। AIDS एक गंभीर और संक्रामक बीमारी है, जिसके मामले पूरी दुनिया में तेजी से बढ़ रहे हैं। इस बीमारी का इलाज अभी तक संभव नहीं हो पाया है। इस बीमारी की वजह से हर साल लाखों लोगों की मौत हो जाती है। AIDS होने पर हमारा इम्यून सिस्टम कमजोर हो जाता है, जिससे हम बीमारियों से खुद को बचा नहीं पाते। कई लोग इस बीमारी को शर्मनाक मानते हैं और इसके बारे में खुलकर बात नहीं कर पाते। इसकी वजह से कुछ लोग अपना इलाज भी ठीक से नहीं करवा पाते। जिसका नतीजा बहुत गंभीर हो सकता है।
एक बार जब एचआईवी एड्स में परिवर्तित हो जाता है तो प्रारंभिक लक्षणों में बुखार, ठंड लगना, जोड़ों में दर्द, माँसपेशियों में दर्द, गले में खराश, रात में पसीना आना, ग्रंथियों का बढ़ जाना, शरीर पर लाल चकत्ते, जननांगों या गर्दन के आसपास घाव, निमोनिया, थकान, कमज़ोरी, वजन का अचानक गिरना और छाले (thrush) शामिल हैं।
World AIDS Day रोग :-
- AIDS (Acquired Immunodeficiency Syndrome) Human Immunodeficiency Virus (HIV) के कारण होने वाली एक गंभीर बीमारी है।
- इसमें शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो जाती है और इसके कारण व्यक्ति की संक्रमण से लड़ने की क्षमता कम हो जाती है।
- HIV वायरस शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली में सीडी4 नामक श्वेत रक्त कोशिका (टी-कोशिकाओं) पर हमला करता है।
- टी कोशिकाएं वे कोशिकाएं होती हैं जो शरीर की अन्य कोशिकाओं में असामान्यताओं और संक्रमण का पता लगाती हैं।
- शरीर में प्रवेश करने के बाद एचआईवी की संख्या बढ़ जाती है और कुछ ही समय में यह सीडी4 कोशिकाओं को नष्ट कर देती है और मानव प्रतिरक्षा प्रणाली को बुरी तरह से नुकसान पहुंचाती है।
- एक बार यह वायरस शरीर में प्रवेश कर जाए तो इसे पूरी तरह से खत्म करना बहुत मुश्किल होता है।
- HIV से संक्रमित व्यक्ति की सीडी4 कोशिकाएं काफी कम हो जाती हैं।
- एक स्वस्थ व्यक्ति के शरीर में इन कोशिकाओं की संख्या 500-1600 के बीच होती है, लेकिन एचआईवी से संक्रमित लोगों में सीडी4 कोशिकाओं की संख्या 200 से नीचे जा सकती है।
HIV संक्रमण के प्रमुख कारण:-
- असुरक्षित यौन संबंध
- संक्रमित रक्त का उपयोग
- संक्रमित सुइयों का उपयोग
- संक्रमित मां से बच्चे को
रोकथाम के उपाय:-
- सुरक्षित यौन संबंध बनाना
- एचआईवी परीक्षण करवाना
- संक्रमित सुइयों से बचाव
- जागरूकता अभियान में भाग लेना
Latest Sept. Important Days:-
- संविधान दिवस हर साल 26 नवंबर को मनाया जाता है।
- विश्व निमोनिया दिवस हर साल 12 नवंबर को मनाया जाता है।
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस हर साल 07 नवंबर को मनाया जाता है।
- विश्व हृदय दिवस हर साल 29 सितंबर को मनाया जाता है।
- विश्व पर्यटन दिवस हर साल 27 सितंबर को मनाया जाता है।
- राष्ट्रीय हिंदी दिवस हर साल 14 सितंबर को मनाया जाता है।
