“ग्रैंड क्रॉस ऑफ द ऑर्डर ऑफ ऑनर” से प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को सम्मानित किया गया

“ग्रैंड क्रॉस ऑफ द ऑर्डर ऑफ ऑनर” से ग्रीस की राष्ट्रपति सुश्री कतेरीना सकेलारोपोलू ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को ग्रैंड क्रॉस ऑफ द ऑर्डर ऑफ ऑनर से सम्मानित किया। द ऑर्डर ऑफ ऑनर की स्थापना 1975 में की गई थी। सितारे के आमुख पर देवी अथेना का मुख अंकित है। इसके साथ ‘‘ओनली द राइचस् शुड बी ऑनर्ड’’ इबारत उकेरी हुई है। ग्रीस के राष्ट्राध्यक्ष उन प्रधानमंत्रियों और प्रसिद्ध हस्तियों को ग्रैंड क्रॉस ऑफ द ऑर्डर ऑफ ऑनर से विभूषित करते हैं, जिन्होंने विशिष्ट पदों पर रहते हुए ग्रीस की स्थिति में वृद्धि करने में योगदान किया है।

यह भी पहली बार है कि 2017 के बाद किसी विदेशी मुख्यमंत्री को इस सम्मान से नवाजा गया है। यह पुरस्कार भारत और ग्रीस के बीच संबंधों को मजबूत करने के लिए पीएम मोदी के प्रयासों की एक महत्वपूर्ण मान्यता है। दोनों देशों के बीच दोस्ती और सहयोग का एक लंबा इतिहास रहा है, और यह पुरस्कार इस संबंध के बढ़ते महत्व का प्रमाण है।

प्रशस्ति में लिखा गया है – ‘‘प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की सेवा में, यह सम्मान भारत के मैत्रीपूर्ण जनों को दिया गया।’’इस यात्रा के अवसर पर ग्रीस सरकार भारत के प्रधानमंत्री का सम्मान करती है, जिन्होंने अपने देश को आगे बढ़ाने और वैश्विक स्तर पर स्थापित करने में अथक प्रयास किए तथा जो भारत की आर्थिक प्रगति और समृद्धि के लिए व्यवस्थित रूप से कार्यरत हैं, जो बड़े सुधारों को आकार दे रहे हैं।

Latest Awards Affairs:-

  • डॉ. अग्रवाल आई हॉस्पिटल ने ‘सर्वश्रेष्ठ वैज्ञानिक पोस्टर पुरस्कार’ 2024 जीता है।
  • प्रसिद्ध भारतीय अभिनेता राम चरण को वेल्स विश्वविद्यालय से साहित्य में मानद डॉक्टरेट की उपाधि मिली है।
  • डॉ. कार्तिक कोम्मुरी को राष्ट्रीय प्रसिद्धि पुरस्कार 2024 में सम्मानित किया गया है।
  • विनीत जैन को ENBA लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड 2023 से सम्मानित किया गया है।
  • विजय जैन को टाइम्स पावर आइकन 2024 पुरस्कार मिला है।
  • बीना अग्रवाल और जेम्स बॉयस को मिला पहला “वैश्विक असमानता अनुसंधान पुरस्कार”
  • दिलीप नोंगमैथेम को मणिपुरी भाषा में बाल साहित्य पुरस्कार मिला है।
  • जीना महसा अमिनी ने यूरोपीय संघ का सखारोव पुरस्कार 2023 जीता है।

Youtube Channel Link:- https://www.youtube.com/c/NewGoodWay

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *