हरियाणा सब जूनियर राष्ट्रीय मुक्केबाजी में दोनों वर्गों में बना चैंपियन

हरियाणा मुक्केबाजी में सब जूनियर राष्ट्रीय चैंपियनशिप में लड़कों और लड़कियों दोनों में टीम खिताब के साथ कुल 19 पदक जीतकर चैंपियन बना। लड़कियों के वर्ग के मौजूदा चैंपियन हरियाणा ने 64 अंक लेकर तालिका में शीर्ष पर रहकर अपने खिताब का बचाव किया। उसने सात स्वर्ण, एक रजत और दो कांस्य पदक जीते। हरियाणा की सात में से छह मुक्केबाजों ने आसानी से 5-0 के सर्वसम्मत फैसले से जीत हासिल की।

दिया (61 किग्रा) ने दिल्ली की यशिका को 5-0 से हराया और ‘सर्वश्रेष्ठ मुक्केबाज’ चुनी गईं। उनके अलावा बालिका वर्ग में उसके लिए भूमि (35 किग्रा), निश्चल शर्मा (37 किग्रा), राखी (43 किग्रा), नैतिक (52 किग्रा), नव्या (55 किग्रा) और सुखरीत (64 किग्रा) ने स्वर्ण पदक जीते। दिल्ली 34 अंक से दूसरे और महाराष्ट्र 31 अंक से तीसरे स्थान पर रहा। दिल्ली ने एक स्वर्ण, तीन रजत और चार कांस्य पदक जबकि महाराष्ट्र ने एक स्वर्ण, तीन रजत और दो कांस्य पदक जीते।

अन्य महत्वपूर्ण ख़बरें:-

  • बालक वर्ग में उत्तराखंड दूसरे और यूपी तीसरे स्थान पर
  • अरुणाचल प्रदेश की कांस्य पदक विजेता हिलांग (37 किग्रा) बालिका वर्ग में सबसे होनहार मुक्केबाज का पुरस्कार जीतने में सफल रहीं।
  • लड़कों के वर्ग में हरियाणा ने छह स्वर्ण, दो रजत और एक कांस्य से कुल नौ पदक जीते जिससे वह 62 अंक लेकर पहले स्थान पर रहा।
  • उदय सिंह ने 37 किग्रा में तमिलनाडु के एस सुजीत को 5-0 से मात दी।
  • नितिन (40 किग्रा), रवि सिहाग (49 किग्रा), लक्ष्य (52 किग्रा), नमन (58 किग्रा) और अनमोल दहिया (64 किग्रा) ने भी स्वर्ण पदक जीते।
  • उत्तराखंड तीन स्वर्ण और तीन रजत से 34 अंक लेकर दूसरे स्थान पर रहा।
  • उत्तर प्रदेश ने एक स्वर्ण, तीन रजत और एक कांस्य पदक से तीसरा स्थान हासिल किया।

Latest Sports Current Affairs:-

  • मानसिंह ने एशियाई मैराथन चैंपियनशिप 2024 में स्वर्ण पदक जीता हैं।
  • श्रीजा अकुला को डब्ल्यूटीटी फीडर कॉर्पस क्रिस्टी 2024 में पहला वैश्विक टेबल टेनिस खिताब
  • पहलवान रवि कुमार दहिया को फ्रांस के ग्रां प्री में कांस्य पदक
  • एशियन शूटिंग चैंपियनशिप 2024, जकार्ता: योगेश ने दोहरा स्वर्ण, लक्ष्य ने कांस्य पदक जीता हैं।
  • मोहम्म्द शमी वनडे में 7 विकेट चटकाने वाले पहले भारतीय गेंदबाज बने
  • न्यूजीलैंड के रचिन रवींद्र और वेस्टइंडीज की हीली मैथ्यूज ने ICC प्लेयर ऑफ द मंथ का पुरस्कार जीता
  • आधव अर्जुन को बास्केटबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया का अध्यक्ष चुना गया
  • पेट्रोलियम मंत्री ने किया तीसरी हॉकी इंडिया महिला चैम्पियनशिप का उद्घाटन
  • फीफा पुरुष फुटबॉल रैंकिंग में 100वें स्थान पर भारत पहुंचा
  • दिक्षा डागर ने चेक लेडीज ओपन में दूसरा खिताब जीता
  • पार्थ सालुंखे यूथ वर्ल्ड तीरंदाजी चैंपियनशिप की रिकर्व कैटेगरी में गोल्ड जीतने वाले पहले भारतीय बने है

Youtube Channel Link :- https://www.youtube.com/c/NewGoodWay

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *