
‘सारथी सुरक्षा’ पॉलिसी अशोक लेलैंड के द्वारा लॉन्च की गई है देश की प्रमुख कमर्शियल वाहन निर्माता कंपनी अशोक लेलैंड ने ड्राइवर समुदाय के लिए ‘सारथी सुरक्षा’ पॉलिसी लॉन्च की है। इस पॉलिसी को लॉन्च करने के पीछे की वजह ट्रक ड्राइवरों की सुरक्षा है। इसके तहत 10 लाख रुपये का बीमा मिलेगा अशोक लेलैंड की सारथी सुरक्षा पॉलिसी को ग्रुप पर्सनल एक्सीडेंट यानी GPA के तौर पर वर्गीकृत किया गया है। अशोक लेलैंड के वाहन चलाने वाले सभी ड्राइवरों को इस बीमा पॉलिसी का लाभ मिलेगा। इस बीमा पॉलिसी के तहत दुर्घटनावश मृत्यु, स्थायी और आंशिक विकलांगता से पीड़ित ड्राइवरों को 10 लाख रुपये की राशि मिलेगी। और इसमें बच्चों के लिए विशेष शिक्षा बोनस भी शामिल है।
पिछले कुछ सालों में सड़क दुर्घटनाओं के आंकड़ों में भारी उछाल आया है। हर साल देश में हज़ारों ट्रक ड्राइवर सड़क दुर्घटनाओं में मारे जाते हैं या हमेशा के लिए विकलांग हो जाते हैं। 01 जून, 2024 से, ग्राहकों को भेजे जाने वाले सभी इंटरमीडिएट कमर्शियल वाहन (ICV) और हॉलेज ट्रक बिना किसी अतिरिक्त लागत के इस बीमा पॉलिसी के अंतर्गत कवर किए जाएंगे। अशोक लीलैंड वाहन चलाने वाले ड्राइवर सारथी सुरक्षा पॉलिसी के अंतर्गत आते हैं, जिसे एक अनाम GPA (ग्रुप पर्सनल एक्सीडेंट) पॉलिसी के रूप में वर्गीकृत किया गया है, जो उन्हें पूर्ण सुरक्षा प्रदान करती है। अशोक लेलैंड के प्रबंध निदेशक और सीईओ शेनु अग्रवाल हैं।
नवीनतम योजनाए:-
- ‘सारथी सुरक्षा’ पॉलिसी अशोक लेलैंड के द्वारा लॉन्च की गई है
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने “प्रधानमंत्री सूर्योदय योजना लॉन्च” की है।
- कर्नाटक के शिवमोग्गा में बेरोजगार युवाओं के लिए ‘युवा निधि’ योजना का अनावरण किया है।
- रक्षा मंत्री ने बीआरओ श्रमिकों के लिए बीमा योजना को मंजूरी दी है।
- भारत ने सतत प्रबंधन के लिए वन प्रमाणन योजना शुरू की है।
- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ‘हॉट कुक्ड मील योजना’ शुरू की है।
- सरकार ‘मेरा बिल मेरा अधिकार’ योजना जल्द शुरू करेगी
- केरल सरकार ने ‘शुभयात्रा’ नामक एक अभूतपूर्व योजना शुरू की है।
Youtube Channel Link:- https://www.youtube.com/c/NewGoodWay
