संजय मल्होत्रा को आरबीआई का नया गवर्नर नियुक्त किया गया

संजय मल्होत्रा को आरबीआई का नया गवर्नर नियुक्त किया गया है। संजय मल्होत्रा ​​को 11 दिसंबर 2024 से अगले तीन साल के लिए 26वें गवर्नर के रूप में नियुक्त किया गया है। वे 11 दिसंबर 2024 को पदभार ग्रहण करेंगे, जबकि मौजूदा गवर्नर शक्तिकांत दास 10 दिसंबर 2024 को सेवानिवृत्त होंगे। राजस्थान कैडर के 1990 बैच के IAS अधिकारी, मल्होत्रा ने IIT Kanpur से इंजीनियरिंग और प्रिंसटन यूनिवर्सिटी से मास्टर्स किया है। उन्होंने वित्त, ऊर्जा, और टैक्सेशन में व्यापक अनुभव प्राप्त किया है। इससे पहले वे राजस्व सचिव और आरईसी लिमिटेड के चेयरमैन और एमडी रह चुके हैं।

भारतीय रिजर्व बैंक अधिनियम 1934 की धारा 8 के तहत केंद्र सरकार आरबीआई गवर्नर और चार डिप्टी गवर्नर की नियुक्ति करती है। आरबीआई अधिनियम 1934 के अनुसार, गवर्नर या डिप्टी गवर्नर को अधिकतम पांच साल के कार्यकाल के लिए नियुक्त किया जा सकता है और वे पुनर्नियुक्ति के लिए पात्र हैं। आम तौर पर, सरकार गवर्नर और डिप्टी गवर्नर को तीन साल के लिए नियुक्त करती है, और यदि आवश्यक हो तो उन्हें एक और नए कार्यकाल के लिए पुनर्नियुक्त कर सकती है, जैसा कि 2021 में शक्तिकांत दास की पुनर्नियुक्ति के समय हुआ था।

संजय मल्होत्रा :-

  • पदभार संभालने की तिथि :- 11 दिसंबर 2024 से तीन साल का कार्यकाल।
  • पदस्थापन समिति का निर्णय :- भारत सरकार की कैबिनेट नियुक्ति समिति ने नियुक्त किया।
  • शिक्षा :- आईआईटी कानपुर से इंजीनियरिंग और प्रिंसटन यूनिवर्सिटी से मास्टर्स।
  • प्रशासनिक अनुभव :- वित्तीय सेवाएं, ऊर्जा, और टैक्सेशन सहित कई विभागों में कार्य।
  • पिछली भूमिका :- राजस्व सचिव और वित्तीय सेवा विभाग के सचिव रहे हैं।
  • सेवा बैकग्राउंड :- 1990 बैच के राजस्थान कैडर के आईएएस अधिकारी।

शक्तिकांत दास :-

  • 2021 में तीन साल के कार्यकाल के लिए फिर से नियुक्त किया गया था, और वे 10 दिसंबर 2024 को सेवानिवृत्त हुए।
  • वे आरबीआई के पाँचवें गवर्नर हैं और उनका कार्यकाल छह साल का रहा है।
  • 2023 में, वे रघुराम राजन (2014) के बाद दूसरे आरबीआई गवर्नर बने, जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय आर्थिक शोध पत्रिका सेंट्रल बैंकिंग का ‘गवर्नर ऑफ़ द ईयर अवार्ड’ मिला है ।
  • उन्हें लगातार दो वर्षों तक ‘ए+’ रेटिंग प्राप्त हुई और अमेरिकी आधारित ग्लोबल फाइनेंस पत्रिका द्वारा ग्लोबल फाइनेंस सेंट्रल बैंकर रिपोर्ट कार्ड 2024 में उन्हें शीर्ष तीन केंद्रीय बैंकरों में स्थान दिया गया।

भारतीय रिजर्व बैंक :-

  • स्थापना :- 1 अप्रैल 1935
  • मुख्यालय :- मुंबई
  • प्रारंभिक स्थान :- कोलकाता (1935 में)
  • संविधान :- भारतीय रिजर्व बैंक अधिनियम, 1934
  • प्रमुख उद्देश्य :-
    • मुद्रा नियंत्रण
    • वित्तीय स्थिरता बनाए रखना
    • ऋण नीति का प्रबंधन
  • मौजूदा गवर्नर :- संजय मल्होत्रा (11 दिसंबर 2024 से)
  • महत्वपूर्ण कार्य :-
    • बैंकों का विनियमन
    • विदेशी मुद्रा भंडार का प्रबंधन
    • सरकार के लिए बैंकिंग सेवाएं प्रदान करना
  • सिग्नेचर नोट :- गवर्नर का हस्ताक्षर नोटों पर होता है।

नवीनतम बैंकिंग करेंट अफेयर्स:-

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *