
बेन स्टोक्स ने 18 फरवरी को न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच में इंग्लैंड के कोच और न्यूजीलैंड के पूर्व क्रिकेटर ब्रेंडन मैकुलम को पीछे छोड़कर टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ी बन गए। माउंट माउंगानुई (न्यूजीलैंड) में इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच पहले टेस्ट की दूसरी पारी में दो छक्के लगाकर स्टोक्स ने विश्व रिकॉर्ड अपने नाम किया।
बेन स्टोक्स :-
- स्टोक्स ने 90 टेस्ट मैचों में, स्टोक्स ने 36.00 के औसत से 109 छक्के और 12 शतक और 28 अर्द्धशतक के साथ कुल 5,652 रन बनाए हैं।
- टेस्ट में उनका सर्वश्रेष्ठ व्यक्तिगत स्कोर 258 है।
- स्टोक्स ने 33 गेंदों में 31 रनों की पारी खेली, जिसमें तीन चौके और दो छक्के शामिल थे।
- मैक्कुलम के नाम 101 टेस्ट में 107 छक्के हैं।
- उन्होंने 38.64 की औसत से 6,453 रन बनाए।
- उनके 302 के सर्वश्रेष्ठ स्कोर के साथ टेस्ट में 12 शतक और 31 अर्द्धशतक हैं।
- टेस्ट क्रिकेट में सबसे अधिक छक्के लगाने वाले स्टोक्स (109)
- और मैक्कुलम (107) के बाद
- ऑस्ट्रेलिया के एडम गिलक्रिस्ट तीसरे स्थान पर हैं, उन्होंने 100 छक्के लगाए हैं।
- वेस्टइंडीज के क्रिस गेल 98 छक्कों के साथ सूची में चौथे
- और दक्षिण अफ्रीका के जैक्स कैलिस 97 छक्कों के साथ पांचवें स्थान पर हैं।
- भारत के वीरेंद्र सहवाग छठे स्थान पर हैं, उन्होंने 91 छक्के लगाए हैं। सहवाग टेस्ट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय हैं।
ब्रॉड-एंडरसन का वर्ल्ड रिकॉर्ड:-
- ब्रॉड के चार विकेट से जेम्स एंडरसन के साथ उनकी लंबी गेंदबाजी साझेदारी का 1004 विकेट की हो गयी है.
- ब्राड (36 साल) और एंडरसन (40 साल) इस तरह ऑस्ट्रेलिया के ग्लेन मैकग्रा और शेन वॉर्न की जोड़ी को पछाड़ने में सफल रहे
- जिन्होंने मिलकर 104 टेस्ट में 1001 विकेट हासिल किये हैं.
Youtube Channel Link:- https://www.youtube.com/c/NewGoodWay
