
ग्राहम थॉर्प पूर्व इंग्लैंड क्रिकेटर और कोच का निधन हो गया है। 55 वर्षीय इंग्लैंड क्रिकेटर लंबे समय से बीमार थे। उन्होंने इस महीने की पहली तारीख को अपना जन्मदिन मनाया। इंग्लैंड के लिए 100 टेस्ट खेल चुके ग्राहम थोर्प ने सचिन तेंदुलकर और वीरेंद्र सहवाग के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय मैच खेला था। उन्होंने 1993 से 2005 तक इंग्लैंड के लिए 100 टेस्ट मैच खेले और इस दौरान 82 वनडे मैचों में भी हिस्सा लिया। उन्होंने लंबे समय तक इंग्लैंड के लिए मैच खेले और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद वह इंग्लैंड टीम के कोचिंग स्टाफ का भी हिस्सा रहे। साल 2022 में उन्हें अफगानिस्तान का मुख्य कोच नियुक्त किया गया। 2005 में उन्होंने साउथ वेल्स को कोचिंग दी। फिर 2013 में वे इंग्लैंड की वनडे और टी20 टीम के बैटिंग कोच बने।
इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड का बयान :-
‘ईसीबी बहुत दुख के साथ यह खबर साझा कर रहा है कि ग्राहम थोर्प का निधन हो गया है।’ बयान में कहा गया, ‘ग्राहम के निधन से हमें जो गहरा सदमा लगा है, उसे शब्दों में बयां करना संभव नहीं है। इंग्लैंड के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में से एक होने के अलावा, वह हमारे क्रिकेट परिवार के एक प्रिय सदस्य थे और दुनिया भर के प्रशंसक उनका सम्मान करते थे।’
ग्राहम थॉर्प का अंतर्राष्ट्रीय करियर:-
- इंग्लैंड के बल्लेबाज ग्राहम थोर्प ने 1993 से 2005 तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेला।
- अपने करियर में उन्होंने कुल 100 टेस्ट और 82 वनडे मैच खेले।
- टेस्ट में उन्होंने 179 पारियों में 16 शतक और 39 अर्धशतकों की मदद से 44.66 की औसत से 6744 रन बनाए।
- टेस्ट में ग्राहम थोर्प का सर्वोच्च स्कोर नाबाद 200 रन रहा।
- वनडे की बात करें तो इस बल्लेबाज ने 77 मैचों में 37.18 की औसत से कुल 2380 रन बनाए।
- वनडे में उनका सर्वोच्च स्कोर 89 रन रहा।
- थोर्प ने वनडे में कुल 21 अर्धशतक लगाए।
- इसके अलावा उन्होंने वनडे की 5 पारियों में गेंदबाजी करते हुए 2 विकेट भी लिए।
- थोर्प ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में सरे के लिए 21,937 रन बनाए।
YouTube Channel Link :- Click Here
