
World Polio Day हर वर्ष 24 अक्टूबर को पूरे विश्व में मनाया जाता है। इस दिन का उद्देश्य पोलियो जैसी गंभीर और संक्रामक बीमारी के उन्मूलन के लिए चलाए जा रहे वैश्विक प्रयासों को सम्मान देना और लोगों को जागरूक करना है। यह दिवस रोटरी इंटरनेशनल (Rotary International) द्वारा शुरू किया गया था और यह डॉ. जोनस साल्क (Dr. Jonas Salk) को समर्पित है, जिन्होंने पोलियो का पहला प्रभावी टीका विकसित किया था।
Poliomyelitis एक ऐसी बीमारी है जो मुख्यतः बच्चों को प्रभावित करती है और जीवनभर के लिए लकवे का कारण बन सकती है। भारत में आखिरी पोलियो का मामला 2011 में दर्ज हुआ था, जिसके बाद विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने 2014 में भारत को पोलियो-मुक्त देश घोषित किया। भारत ने यह उपलब्धि “पल्स पोलियो अभियान” के माध्यम से हासिल की, जिसके तहत बच्चों को नियमित रूप से पोलियो की खुराक दी जाती है।
Polio क्या है?
पोलियो, या पोलियोमाइलाइटिस, एक अत्यधिक संक्रामक वायरल रोग है जो मुख्य रूप से बच्चों को प्रभावित करता है। पोलियोवायरस के कारण होने वाला यह रोग व्यक्ति के तंत्रिका तंत्र को प्रभावित करता है और कभी-कभी स्थायी पक्षाघात का कारण भी बन सकता है।
कैसे फैलता है?
- पोलियो वायरस मल-मुख (Fecal-Oral Route) के माध्यम से फैलता है।
- संक्रमित व्यक्ति के मल या दूषित पानी/भोजन के संपर्क में आने से संक्रमण फैल सकता है।
- यह वायरस गले और आंतों में बढ़ता है और रक्त के माध्यम से शरीर के अन्य हिस्सों तक फैल सकता है।
लक्षण :-
- बुखार
- सिरदर्द
- गले में दर्द
- थकान और उल्टी
- गर्दन और पीठ में अकड़न
- गंभीर मामलों में वायरस रीढ़ की हड्डी (Spinal Cord) को प्रभावित करता है, जिससे लकवा (Paralysis) हो सकता है।
पोलियो से बचाव :-
पोलियो का कोई स्थायी इलाज नहीं है, लेकिन टीकाकरण (Vaccination) ही इसका सबसे प्रभावी उपाय है।
- ओरल पोलियो वैक्सीन (OPV):-
- मुँह में दी जाने वाली “दो बूंद ज़िंदगी की”।
- इनएक्टिवेटेड पोलियो वैक्सीन (IPV):-
- इंजेक्शन के रूप में दी जाती है।
भारत में पोलियो उन्मूलन:-
- भारत में आखिरी पोलियो का मामला 2011 में दर्ज किया गया था।
- 2014 में विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने भारत को पोलियो मुक्त देश घोषित किया।
- भारत में “पल्स पोलियो अभियान” (Pulse Polio Campaign) के तहत नियमित टीकाकरण से यह सफलता मिली।
महत्वपूर्ण तथ्य:-
| बिंदु | जानकारी |
|---|---|
| रोग का नाम | पोलियोमाइलाइटिस (Poliomyelitis) |
| रोगजनक (Pathogen) | पोलियोवायरस (RNA Virus) |
| फैलने का माध्यम | मल-मुख मार्ग (Fecal-Oral Route) |
| प्रभावित अंग | तंत्रिका तंत्र (Nervous System) |
| इलाज | नहीं (केवल टीकाकरण से रोकथाम) |
| भारत पोलियो मुक्त | वर्ष 2014 |
| अभियान का नारा | “दो बूंद ज़िंदगी की” |
| टीका के प्रकार | OPV और IPV |
| विश्व पोलियो दिवस | 24 अक्टूबर |
| मनाने का कारण | Dr. Jonas Salk की जन्म तिथि |
Latest Important Days:-
- विश्व सांख्यिकी दिवस 2025 — डेटा की ताकत से बने बेहतर निर्णय
- डॉ. कलाम का सपना: शिक्षा और छात्रों के लिए समर्पित जीवन
- International Day of Peace 2025 : 21 सितंबर का इतिहास, थीम, महत्व और उत्सव
- Sadbhavana Diwas 2025: इतिहास, प्रतिज्ञा, राजीव गांधी जयंती और महत्व
- National Watermelon Day 2025: जानिए क्यों खास है 03 अगस्त का यह मीठा उत्सव
- राष्ट्रीय ध्वज दिवस पर जानें तिरंगे का इतिहास और महत्व
