
भुवनेश्वर कुमार को UIDAI ( Unique Identification Authority of India ) का CEO (Chief Executive Officer) नियुक्त किया गया है। इस पद पर वे देशभर में आधार से जुड़ी सेवाओं और योजनाओं की देखरेख करेंगे। UIDAI आधार नंबर जारी करने और इससे जुड़ी विभिन्न सेवाओं के प्रबंधन के लिए जिम्मेदार है। इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MEITY) में अतिरिक्त सचिव के पद पर कार्यरत भुवनेश कुमार, अमित अग्रवाल (1993 बैच, IAS) की जगह लेंगे। भुवनेश्वर कुमार के नेतृत्व में, UIDAI भारत के शासन और सेवा वितरण में अपने महत्वपूर्ण योगदान को बनाए रखने की दिशा में काम करेगा। उत्तर प्रदेश कैडर के 1995 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा ( IAS ) अधिकारी भुवनेश कुमार ने 1 जनवरी, 2025 को भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण ( UIDAI ) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) का पदभार संभाला।
UIDAI की स्थापना 2009 में भारत सरकार द्वारा देश के निवासियों को ‘आधार’ नामक 12 अंकों की विशिष्ट पहचान संख्या जारी करने के उद्देश्य से की गई थी। यह इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) के अधीन कार्य करता है और आधार नामांकन, प्रमाणीकरण और संबंधित सेवाओं के प्रबंधन के लिए जिम्मेदार है।
UIDAI (Unique Identification Authority of India) :-
- Full name :- Unique Identification Authority of India (UIDAI)
- Established :- January 2009
- Objective :- To provide 12 digit unique identification number (Aadhaar) to the citizens of India.
- Headquarters :- New Delhi, India.
- वर्तमान CEO (2025) :- भुवनेश कुमार
- UIDAI के पहले अध्यक्ष :- नंदन नीलेकणी
- भारत में 135 करोड़ से अधिक आधार जारी किए जा चुके हैं।
- UIDAI के भारत में 8 क्षेत्रीय कार्यालय हैं।
- प्रमुख शहर: नई दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, हैदराबाद, लखनऊ, चंडीगढ़, गुवाहाटी, रांची।
- UIDAI का उद्देश्य :-
- प्रत्येक भारतीय नागरिक को एक अद्वितीय पहचान प्रदान करना।
- सरकारी योजनाओं और सेवाओं का सीधा लाभ लाभार्थियों तक पहुंचाना।
- भ्रष्टाचार और धोखाधड़ी को रोकने के लिए डिजिटल पहचान प्रणाली का उपयोग।
- आधार से जुड़ी महत्वपूर्ण योजनाएं :-
- LPG सब्सिडी योजना (PAHAL)।
- प्रधानमंत्री जन धन योजना।
- मनरेगा (MGNREGA)।
- आयुष्मान भारत योजना।
- प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-KISAN)।
भुवनेश कुमार :-
- भुवनेश कुमार ने 1 जनवरी 2025 को UIDAI के CEO का पदभार ग्रहण किया।
- 1995 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारी।
- राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (NIT), कुरुक्षेत्र से इंजीनियरिंग स्नातक।
- प्रशासनिक अनुभव :-
- संयुक्त सचिव, इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय।
- प्रमुख सचिव, पशुपालन, डेयरी विकास और मत्स्य पालन विभाग, उत्तर प्रदेश।
- सचिव वित्त, उत्तर प्रदेश।
- सचिव एमएसएमई, उत्तर प्रदेश।
- सचिव तकनीकी शिक्षा, उत्तर प्रदेश।
- मंडलायुक्त, भूमि राजस्व विभाग, उत्तर प्रदेश।
अन्य नवीनतम नियुक्ति:-
- Judge V. Ramasubramanian को राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) का अध्यक्ष नियुक्त किया है।
- राम मोहन राव अमारा को SBI ( भारतीय स्टेट बैंक ) का प्रबंध निदेशक (MD) नियुक्त किया
- संजय मल्होत्रा को आरबीआई का नया गवर्नर नियुक्त किया गया
- डॉ. जयतीर्थ राघवेंद्र जोशी को ब्रह्मोस एयरोस्पेस का नया प्रमुख नियुक्त किया गया है।
