
TRAI (भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण )के चेयरमैन के तौर पर अनिल कुमार लाहोटी को नियुक्त किया गया है। वह रेलवे बोर्ड के पूर्व प्रमुख थे। ट्राई के पहले पूर्व अध्यक्ष पीडी वाघेला का कार्यकाल समाप्त हो गया है। इसके बाद लगभग 4 महीने से यह पद खाली था। ट्राई ने नए प्रमुख की नियुक्ति का स्वागत किया। रेलवे बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष और मुख्य कार्यकारी अधिकारी अनिल कुमार लाहोटी को कार्यभार संभालने की तारीख से तीन साल की अवधि के लिए ट्राई के अध्यक्ष के रूप में नियुक्त करने की मंजूरी दे दी है।
भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (TRAI):-
- ट्राई की स्थापना 20 फरवरी, 1997 को भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण अधिनियम, 1997 द्वारा की गई थी।
- ट्राई का उद्देश्य एक स्वच्छ और पारदर्शी वातावरण का निर्माण करना है जिससे कंपनियों के मध्य निष्पक्ष और स्वस्थ प्रतिस्पर्द्धा हो सकें।
- ट्राई का मिशन देश में दूरसंचार के विकास के लिए अनुकूल परिस्थितियों का निर्माण करना एवं इसे बेहतर बनाना है।
- ट्राई दूरसंचार सेवाओं के लिए टैरिफ के निर्धारण/संशोधन सहित दूरसंचार सेवाओं को नियंत्रित करता है जो पहले केंद्र सरकार के क्षेत्राधिकार में आता था।
- ट्राई में एक अध्यक्ष, दो पूर्णकालिक सदस्य और दो अंशकालिक सदस्य होते हैं। इनकी नियुक्ति भारत सरकार द्वारा की जाती है।
- अध्यक्ष और अन्य सदस्य तीन वर्ष की अवधि के लिए या 65 वर्ष की आयु, जो भी पहले हो, तक अपने पद पर बने रहेंगे।
- ट्राई का अध्यक्ष: अध्यक्ष के पास सामान्य अधीक्षण की शक्तियाँ होती हैं। वह ट्राई की बैठकों की अध्यक्षता करता है।
- ट्राई का उपाध्यक्ष: केंद्र सरकार प्राधिकरण के सदस्यों में से एक को ट्राई के उपाध्यक्ष के रूप में नियुक्त कर सकती है।
- उपाध्यक्ष, अध्यक्ष की अनुपस्थिति में अध्यक्ष की शक्तियों , कार्यों का प्रयोग और निर्वहन करता है।
नवीनतम नियुक्ति:-
- माइक्रोसॉफ्ट ने अपर्णा गुप्ता को ग्लोबल डिलीवरी सेंटर लीडर किया नियुक्त
- पेप्सिको इंडिया ने मार्केटिंग प्रमुख जागृत कोटेचा को नया सीईओ नियुक्त किया
- भारतीय अमेरिकी शकुंतला भाया, अमेरिका के प्रशासनिक सम्मेलन में नियुक्त
- एन. श्रीकांत, एमएनआरई के अतिरिक्त सचिव के रूप में नियुक्त किया गया
- हीरालाल सामरिया बने मुख्य सूचना आयुक्त नियुक्त किया गया
- रिजर्व बैंक ने मनोरंजन मिश्रा को नया कार्यकारी निदेशक नियुक्त किया
- मनीष देसाई ने प्रेस इंफॉर्मेशन ब्यूरो का कार्यभार संभाला
- जया वर्मा सिन्हा रेलवे बोर्ड की पहली महिला अध्यक्ष बनीं
- संजय कुमार जैन आईआरसीटीसी के सीएमडी नियुक्त किया गया
- संतोष कुमार झा कोंकण रेलवे के अगले सीएमडी नियुक्त किया गया
- IPS अधिकारी नलिन प्रभात को राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (NSG) के महानिदेशक के रूप में नियुक्त किया गया है।
Youtube Channel Link :- https://www.youtube.com/c/NewGoodWay
