SBI-STAR Awards 2025: बैंक कर्मचारियों की कला, खेल और सामाजिक योगदान को पहचान

SBI-STAR Awards 2025 :- भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने अपने कर्मचारियों की छिपी हुई प्रतिभाओं को सम्मानित करने के लिए एक नया पुरस्कार कार्यक्रम ‘SBI-STAR’ (Staff Talent Acknowledgement & Recognition) शुरू किया है। इस पहल का उद्देश्य कर्मचारियों की पेशेवर उपलब्धियों के अलावा कला, साहित्य, खेल-कूद, सामाजिक सेवा और पर्यावरण संरक्षण जैसे क्षेत्रों में उनके असाधारण योगदान को पहचान देना है। बैंक का मानना है कि उसके कर्मचारी सिर्फ वित्तीय सेवाओं के विशेषज्ञ ही नहीं, बल्कि समाज में सकारात्मक बदलाव लाने वाले रचनात्मक व्यक्ति भी हैं। ‘SBI-STAR’ कार्यक्रम कर्मचारियों को अपनी बहुआयामी प्रतिभा प्रदर्शित करने का एक मंच प्रदान करेगा और संस्थान के भीतर नवाचार, रचनात्मकता और सामाजिक जुड़ाव की भावना को और मजबूत करेगा।

SBI-STAR क्या है?

Staff Talent Acknowledgement & Recognition (SBI-STAR ) भारतीय स्टेट बैंक (State Bank of India – SBI) की एक नई पहल है, जिसका उद्देश्य अपने कर्मचारियों की छिपी हुई प्रतिभाओं और रचनात्मक क्षमताओं को सम्मानित करना है।
यह कार्यक्रम उन कर्मचारियों को पहचान देने के लिए शुरू किया गया है, जिन्होंने अपने पेशेवर कार्यों के अलावा कला, साहित्य, खेल-कूद, संस्कृति, सामाजिक कार्य या पर्यावरण संरक्षण जैसे क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान दिया है।

मुख्य उद्देश्य :-

  • कर्मचारियों की बहुआयामी प्रतिभा (multi-talent) को प्रोत्साहित करना
  • संगठन में रचनात्मकता, नवाचार और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को बढ़ावा देना
  • कर्मचारियों को यह महसूस कराना कि बैंक उनकी व्यक्तिगत रुचियों और सामाजिक योगदान को भी महत्व देता है
  • एक सकारात्मक कार्य-संस्कृति (positive work culture) का निर्माण करना

पुरस्कार श्रेणियाँ :-

  • कला और साहित्य (Arts & Literature) :- लेखन, कविता, पेंटिंग, स्केचिंग आदि में उत्कृष्ट योगदान देने वाले कर्मचारियों के लिए।
  • खेल-कूद (Games & Sports) :- राष्ट्रीय या अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर खेल उपलब्धियों को मान्यता देने के लिए।
  • संस्कृति एवं रचनात्मकता (Culture & Creativity) :- संगीत, नृत्य, नाटक, डिजाइनिंग या अन्य रचनात्मक कलाओं के लिए।
  • सामाजिक कार्य (Social Work) :- समाजसेवा, पर्यावरण संरक्षण या सामुदायिक योगदान देने वाले कर्मचारियों के लिए।
  • नवाचार और आविष्कार (Innovation & Invention) :– कार्यस्थल पर नए विचारों, प्रक्रियाओं या तकनीकी सुधारों के लिए।
  • नवाचार और आविष्कार (Innovation & Invention) :– कार्यस्थल पर नए विचारों, प्रक्रियाओं या तकनीकी सुधारों के लिए।
  • पर्यावरणीय पहल (Environmental Initiatives)

चयन प्रक्रिया :-

  • कर्मचारी स्वयं-नामांकन (Self-Nomination) कर सकते हैं।
  • नामांकन को सर्कल या वर्टिकल स्तर पर जांचा जाएगा।
  • अंतिम चयन SBI के कॉर्पोरेट सेंटर, मुंबई द्वारा किया जाएगा।

भारतीय स्टेट बैंक (SBI ) :– महत्वपूर्ण तथ्य :-

  • पूरा नाम :- State Bank of India (भारतीय स्टेट बैंक)
  • स्थापना वर्ष :- 1 जुलाई 1955
  • मुख्यालय (Headquarters) :- मुंबई, महाराष्ट्र
  • टैगलाइन (Tagline) :- “The Banker to Every Indian”
  • वर्तमान चेयरमैन (Chairman) :- दिनेश कुमार खारा (Dinesh Kumar Khara)
  • स्वामित्व (Ownership) :- भारतीय सरकार (Government of India)
  • SBI की उत्पत्ति :-
    • पहले यह Imperial Bank of India थी।
    • इसे 1955 में राष्ट्रीयकृत (Nationalized) करके State Bank of India नाम दिया गया।
  • नियामक संस्था :- RBI (Reserve Bank of India)
  • सहायक कंपनियाँ (Subsidiaries) :-
    • SBI Life Insurance
    • SBI Mutual Fund
    • SBI Cards & Payment Services
    • SBI General Insurance
    • SBI Capital Markets
  • विदेशी शाखाएँ (International Presence) :-
    • SBI के 30 से अधिक देशों में 200+ कार्यालय हैं।
  • SBI Associate Banks (2017 में मर्ज किए गए) :-
    • State Bank of Bikaner and Jaipur
    • State Bank of Hyderabad
    • State Bank of Mysore
    • State Bank of Patiala
    • State Bank of Travancore
    • Bharatiya Mahila Bank
  • डिजिटल पहल (Digital Initiatives) :-
    • YONO App – “You Only Need One”
    • SBI Buddy, SBI Net Banking, YONO Business आदि।
  • स्लोगन (Slogan for Exams) :-
    • “Pure Banking, Nothing Else” (पूर्व टैगलाइन)
    • “The Banker to Every Indian” (वर्तमान टैगलाइन)
  • SBI का प्रतीक चिन्ह (Logo) :-
    • नीले रंग का गोल चिन्ह, जिसके बीच में एक छोटी रेखा होती है — जो कुंजी छेद (keyhole) का प्रतीक है।
    • यह सुरक्षा और विश्वसनीयता को दर्शाता है।
  • नवीन पहल (Latest Initiatives) :-
    • SBI-STAR Awards – कर्मचारियों की प्रतिभाओं को सम्मानित करने के लिए।
    • SBI Green Car Loan, SBI Solar Loan – पर्यावरण-अनुकूल योजनाएँ।
नवीनतम बैंकिंग करेंट अफेयर्स:-

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *