
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने 10 सितंबर 2025 को भारतीय बैंक नोटों पर एक विशेष माइक्रोसाइट लॉन्च की, जिसका उद्देश्य जनता को करेंसी नोटों के डिज़ाइन, उनकी सुरक्षा विशेषताओं और असली-नकली नोटों की पहचान से जुड़ी सटीक और विश्वसनीय जानकारी उपलब्ध कराना है। यह नया प्लेटफॉर्म भारतीय नोटों का 360-डिग्री व्यू प्रदान करता है, ताकि लोग प्रत्येक नोट को विस्तार से देख सकें और उसकी संरचना व सुरक्षा तंत्र को आसानी से समझ सकें। यह विभिन्न सुरक्षा विशेषताओं जैसे वॉटरमार्क, सुरक्षा धागा, माइक्रो लेटरिंग, लेटेंट इमेज के बारे में स्पष्ट रूप से जानकारी प्रदान करता है। साथ ही, साइट को और अधिक रोचक बनाने के लिए इसमें वीडियो, ऑडियो गाइड और इंटरैक्टिव एनिमेशन शामिल किए गए हैं, ताकि आम नागरिक आसानी से असली नोटों की पहचान कर सकें।
यह माइक्रोसाइट नकली नोटों को रोकने के लिए जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ जनता को यह भी बताती है कि पुराने, कटे-फटे या निकाले जाने योग्य नोटों को कैसे और कहाँ जमा या बदला जाए। RBI के इस कदम से करेंसी से जुड़ी पारदर्शिता और विश्वास मजबूत होगा और साथ ही वित्तीय साक्षरता को भी बढ़ावा मिलेगा।
microsite की मुख्य विशेषताएँ :-
- 360-डिग्री व्यू :– हर भारतीय नोट को सभी कोणों से देखने की सुविधा।
- सुरक्षा फीचर्स की विस्तृत जानकारी :– जैसे वॉटरमार्क, सिक्योरिटी थ्रेड, लैटेंट इमेज, माइक्रो लेटरिंग आदि।
- इंटरैक्टिव लर्निंग :– वीडियो, ऑडियो गाइड और एनिमेशन के ज़रिए नोटों के बारे में सीखने का आसान तरीका।
- नकली नोट पहचान :– असली और नकली नोटों को पहचानने के लिए स्पष्ट दिशानिर्देश।
- पुराने / खराब नोटों की जानकारी :– कटे-फटे, खराब या वापिस लिये जाने योग्य नोटों को बदलने की प्रक्रिया की जानकारी।
- जनजागरूकता अभियान :– जनता को सुरक्षित लेन-देन और नकली नोटों से बचने के लिए शिक्षित करना।
- सभी मूल्य वर्ग की जानकारी :– ₹10 से लेकर ₹2000 तक के नोटों की डिजाइन और फीचर्स का विवरण।
- सुलभता :– उपयोगकर्ता-हितैषी इंटरफ़ेस, जिससे आम जनता आसानी से जानकारी समझ और उपयोग कर सके।
Reserve Bank of India :-
- स्थापना :- 1 अप्रैल 1935
- मुख्यालय :- मुंबई
- प्रारंभिक स्थान :- कोलकाता (1935 में)
- संविधान :- भारतीय रिजर्व बैंक अधिनियम, 1934
- प्रमुख उद्देश्य :-
- मुद्रा नियंत्रण
- वित्तीय स्थिरता बनाए रखना
- ऋण नीति का प्रबंधन
- मौजूदा गवर्नर :- संजय मल्होत्रा (11 दिसंबर 2024 से)
- महत्वपूर्ण कार्य :-
- बैंकों का विनियमन
- विदेशी मुद्रा भंडार का प्रबंधन
- सरकार के लिए बैंकिंग सेवाएं प्रदान करना
- सिग्नेचर नोट :- गवर्नर का हस्ताक्षर नोटों पर होता है।
नवीनतम बैंकिंग करेंट अफेयर्स:-
- CBI ने ऑपरेशन चक्र-5 के तहत 8.5 लाख म्यूल खातों का किया भंडाफोड़
- NPCI की नई सुविधा से पैन-बैंक वेरिफिकेशन अब चुटकियों में
- Gold Loans पर बड़ा बदलाव: RBI ने LTV सीमा 75% से बढ़ाकर 85% की
- RBI ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए केंद्र सरकार को 2,68,590.07 करोड़ रुपये का लाभांश देने की मंजूरी दी है।
- RBI ने नियामकीय उल्लंघन पर Deutsche Bank India और Yes Bank पर जुर्माना लगाया
