Namo Bharat देश की पहली रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (RRTS) ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

Namo Bharat :- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की पहली रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (RRTS) ट्रेन “नमो भारत” को हरी झंडी दिखाई। इस ट्रेन से दिल्ली और मेरठ के बीच यात्रा का समय 40 मिनट कम हो जाएगा। Namo Bharat ट्रेन भारत की हाई-स्पीड रैपिड रेल प्रणाली का हिस्सा है, जो आधुनिक सुविधाओं और हाई स्पीड के लिए जानी जाती है। देश में परिवहन क्षेत्र के लिए यह एक ऐतिहासिक पहल है। इस ट्रेन का उद्देश्य दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में तेज, सस्ता और आरामदायक परिवहन उपलब्ध कराना है। शुरुआत में यह ट्रेन साहिबाबाद से दुहाई डिपो (17 किमी) के बीच चलेगी। यह खंड उत्तर प्रदेश के साहिबाबाद को दिल्ली के न्यू अशोक नगर से जोड़ता है और यह 82 किलोमीटर लंबे दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ “नमो भारत” कॉरिडोर का हिस्सा है।

रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (RRTS) एक हाई-स्पीड ट्रेन नेटवर्क है, जिसे राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) और आसपास के इलाकों में तेज़, सुरक्षित और आरामदायक परिवहन सुविधा प्रदान करने के लिए विकसित किया गया है। यह भारत में परिवहन के क्षेत्र में एक क्रांतिकारी पहल है।

Namo Bharat Train गति और तकनीक :-

  • नमो भारत ट्रेन की अधिकतम गति 160 किमी/घंटा है।
  • औसत गति लगभग 100 किमी/घंटा है।
  • यह सामान्य ट्रेनों के मुकाबले 3 गुना तेज है।
  • दिल्ली से मेरठ की दूरी (82 किमी) अब केवल 40 मिनट में तय होगी।
  • शुरुआती चरण में साहिबाबाद से दुहाई डिपो (17 किमी) मात्र 12 मिनट में।
  • नमो भारत ट्रेन पूरी तरह से मेक इन इंडिया पहल के तहत बनाई गई है।
  • अधिकांश उपकरण और तकनीक घरेलू स्तर पर विकसित की गई है।
  • ट्रेन इलेक्ट्रिक ट्रैक्शन पर चलती है।
  • यह पूरी तरह से ग्रीन एनर्जी पर आधारित है, जिससे कार्बन उत्सर्जन कम होगा।
  • ट्रेन में रीजेनरेटिव ब्रेकिंग सिस्टम है, जो ब्रेक लगाने पर ऊर्जा बचाता है और इसे सिस्टम में वापस भेजता है।
  • ट्रेन में अत्याधुनिक ऑटोमेटिक ट्रेन कंट्रोल (एटीसी) और सिग्नलिंग सिस्टम लगाया गया है।
  • स्मार्ट कार्ड और डिजिटल भुगतान विकल्प।
  • ऑनबोर्ड वाई-फाई और रियल-टाइम ट्रैकिंग।
  • कोच में ऑटोमेटिक दरवाजे और सीसीटीवी कैमरे।
  • ट्रेन का डिज़ाइन एयरोडायनामिक है, जो हवा के प्रतिरोध को कम करता है और गति बढ़ाता है।
  • ट्रेन की पटरियों और स्टेशनों को भूकंपरोधी बनाया गया है, जिससे आपदा के समय भी सुरक्षा सुनिश्चित होती है।

परियोजना की लागत :-

परियोजना की अनुमानित लागत ₹30,274 करोड़ है।

  • सिविल निर्माण कार्य: ₹10,000 करोड़।
  • इलेक्ट्रिकल और सिग्नलिंग सिस्टम: ₹8,000 करोड़।
  • रोलिंग स्टॉक (ट्रेन सेट): ₹5,000 करोड़।
  • स्टेशन निर्माण: ₹7,000 करोड़।

प्रमुख विशेषताएं :-

  • यात्रा समय में कमी :- दिल्ली से मेरठ की दूरी अब केवल 40 मिनट में तय की जा सकेगी।
  • अत्याधुनिक सुविधाएं :- ट्रेन में वाई-फाई, आरामदायक सीटिंग, एयर कंडीशनिंग और अलग से लगेज स्पेस की सुविधा है।
  • गति :- ट्रेन की अधिकतम गति 160 किमी/घंटा है।
  • सस्टेनेबल टेक्नोलॉजी :- ट्रेन पर्यावरण के अनुकूल है और ग्रीन एनर्जी का उपयोग करती है।
  • स्टेशनों की संख्या :- शुरुआती चरण में, ट्रेन साहिबाबाद से दुहाई डिपो के बीच चलेगी, बाद में यह पूरा मार्ग मेरठ तक विस्तारित किया जाएगा।

स्टेशनों की संख्या :-

फिलहाल, ट्रेन पहले चरण में 5 स्टेशनों पर चलेगी:-

  • साहिबाबाद।
  • गाजियाबाद।
  • गुलधर।
  • दुहाई।
  • दुहाई डिपो।

परीक्षा के लिए मुख्य बिंदु :-

  • पहली RRTS ट्रेन :- नमो भारत
  • उद्घाटन तिथि :- 21 अक्टूबर 2023
  • उद्घाटन स्थल :- साहिबाबाद
  • अधिकतम गति :- 160 किमी/घंटा
  • औसत गति :- 100 किमी/घंटा
  • कुल रूट लंबाई :- 82 किमी
  • परियोजना प्रबंधन :- NCRTC
  • यात्रा समय :- दिल्ली से मेरठ – 40 मिनट
Latest Current Affairs News :-

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *