
भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) के रूप में Justice B.R. Gavai की नियुक्ति ऐतिहासिक है क्योंकि वह इस सर्वोच्च पद पर पहुंचने वाले अनुसूचित जाति (SC) समुदाय से आने वाले पहले व्यक्ति हैं। बुधवार, 14 मई, 2025 को Justice Bhushan Ramkrishna Gavai ( Justice B.R. Gavai ) ने भारत के 52वें मुख्य न्यायाधीश (CJI) के रूप में शपथ ली। राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें पद की शपथ दिलाई। इस ऐतिहासिक अवसर पर देश का शीर्ष नेतृत्व मौजूद था, जिसने भारत के न्यायिक और संवैधानिक इतिहास में एक नया अध्याय जोड़ दिया।
इस नियुक्ति को भारतीय न्यायपालिका में समावेशिता और सामाजिक न्याय की दिशा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर माना जा रहा है। उनकी नियुक्ति न केवल ऐतिहासिक है बल्कि यह समाज के वंचित वर्गों को न्यायपालिका में प्रतिनिधित्व और उम्मीद का संदेश भी देती है।
सेवानिवृत्ति:-
Justice B.R. Gavai ने भारत के 52वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में मुख्य न्यायाधीश संजीव खन्ना की जगह ली। CJI संजीव खन्ना 13 मई 2025 को सेवानिवृत्त हुए, जिससे उनका सर्वोच्च न्यायालय के 51वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में कार्यकाल समाप्त हो गया। महज – छह महीने का कार्यकाल (10 नवंबर 2024 से 13 मई 2025 तक) पूरा किया। उन्होंने 10 नवंबर 2024 को पदभार ग्रहण किया और छह महीने तक शीर्ष पद पर रहे। वास्तव में Justice B.R. Gavai की नियुक्ति भारतीय संविधान में निहित समानता और प्रतिनिधित्व के सिद्धांतों की प्राप्ति का प्रतीक है। उनका न्यायिक जीवन बॉम्बे हाईकोर्ट से शुरू हुआ और उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश के रूप में भी महत्वपूर्ण फैसले दिए हैं।
मुख्य न्यायाधीश से संबंधित प्रमुख प्रावधान :-
- नियुक्ति :- सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीशों की नियुक्ति राष्ट्रपति द्वारा संविधान के अनुच्छेद 124 के खंड (2) के अंतर्गत की जाती है। परंपरा के अनुसार, सर्वोच्च न्यायालय के सबसे वरिष्ठ न्यायाधीश को CJI के रूप में नामित किया जाता है।
- वरिष्ठता का मापन सर्वोच्च न्यायालय में सेवा की अवधि के आधार पर किया जाता है।
- योग्यता :- मुख्य न्यायाधीश के रूप में नियुक्त होने वाले व्यक्ति में निम्नलिखित योग्यताएँ होनी चाहिये:
- वह भारत का नागरिक होना चाहिये।
- वह पाँच वर्षों तक किसी उच्च न्यायालय (या लगातार उच्च न्यायालयों) का न्यायाधीश रहा हो ; या
- वह किसी उच्च न्यायालय (या लगातार उच्च न्यायालयों) में दस वर्ष तक अधिवक्ता रहा हो;
- राष्ट्रपति की राय में उन्हें एक प्रतिष्ठित न्यायविद होना चाहिये।
भारत के मुख्य न्यायाधीशों की सूची (1950–2025) :-
No. | Name | Date of Appointment | Held Office Till |
1 | Hon’ble Justice Harilal Jekisundas Kania | 26/01/1950 | 06/11/1951 |
2 | M. Patanjali Sastri | 07/11/1951 | 03/01/1954 |
3 | Mehr Chand Mahajan | 04/01/1954 | 22/12/1954 |
4 | Bijan Kumar Mukherjea | 23/12/1954 | 31/01/1956 |
5 | Sudhi Ranjan Das | 01/02/1956 | 30/09/1959 |
6 | Bhuvneshwar Prasad Sinha | 01/10/1959 | 31/01/1964 |
7 | P.B. Gajendragadkar | 01/02/1964 | 15/03/1966 |
8 | A.K. Sarkar | 16/03/1966 | 29/06/1966 |
9 | K. Subba Rao | 30/06/1966 | 11/04/1967 |
10 | K.N. Wanchoo | 12/04/1967 | 24/02/1968 |
11 | M. Hidayatullah | 25/02/1968 | 16/12/1970 |
12 | J.C. Shah | 17/12/1970 | 21/01/1971 |
13 | S.M. Sikri | 22/01/1971 | 25/04/1973 |
14 | A.N. Ray | 26/04/1973 | 28/01/1977 |
15 | M. Hameedullah Beg | 29/01/1977 | 21/02/1978 |
16 | Y.V. Chandrachud | 22/02/1978 | 11/07/1985 |
17 | P.N. Bhagwati | 12/07/1985 | 20/12/1986 |
18 | R.S. Pathak | 21/12/1986 | 18/06/1989 |
19 | E.S. Venkataramiah | 19/06/1989 | 17/12/1989 |
20 | Sabyasachi Mukherjee | 18/12/1989 | 25/09/1990 |
21 | Ranganath Misra | 25/09/1990 | 24/11/1991 |
22 | K.N. Singh | 25/11/1991 | 12/12/1991 |
23 | M.H. Kania | 13/12/1991 | 17/11/1992 |
24 | L.M. Sharma | 18/11/1992 | 11/02/1993 |
25 | M.N. Venkatachaliah | 12/02/1993 | 24/10/1994 |
26 | A.M. Ahmadi | 25/10/1994 | 24/03/1997 |
27 | J.S. Verma | 25/03/1997 | 17/01/1998 |
28 | M.M. Punchhi | 18/01/1998 | 09/10/1998 |
29 | A.S. Anand | 10/10/1998 | 31/10/2001 |
30 | S.P. Bharucha | 01/11/2001 | 05/05/2002 |
31 | B.N. Kirpal | 06/05/2002 | 07/11/2002 |
32 | G.B. Pattanaik | 08/11/2002 | 18/12/2002 |
33 | V.N. Khare | 19/12/2002 | 01/05/2004 |
34 | S. Rajendra Babu | 02/05/2004 | 31/05/2004 |
35 | R.C. Lahoti | 01/06/2004 | 31/10/2005 |
36 | Y.K. Sabharwal | 01/11/2005 | 13/01/2007 |
37 | K.G. Balakrishnan | 14/01/2007 | 12/05/2010 |
38 | S.H. Kapadia | 12/05/2010 | 28/09/2012 |
39 | Altamas Kabir | 29/09/2012 | 18/07/2013 |
40 | P. Sathasivam | 19/07/2013 | 26/04/2014 |
41 | R. M. Lodha | 27/04/2014 | 27/09/2014 |
42 | H.L. Dattu | 28/09/2014 | 02/12/2015 |
43 | T. S. Thakur | 03/12/2015 | 03/01/2017 |
44 | Jagdish Singh Khehar | 04/01/2017 | 27/08/2017 |
45 | Dipak Misra | 28/08/2017 | 02/10/2018 |
46 | Ranjan Gogoi | 03/10/2018 | 17/11/2019 |
47 | Sharad Arvind Bobde | 18/11/2019 | 23/04/2021 |
48 | Nuthalapati Venkata Ramana | 24/04/2021 | 26/08/2022 |
49 | UU Lalit | 27/08/2022 | 08/11/2022 |
50 | DY Chandrachud | 09/11/2022 | 10/11/2024 |
51 | Sanjiv Khanna | 11/11/24 | 13/05/25 |
52 | Justice B.R. Gavai | 14/05/25 | – |
अन्य नवीनतम नियुक्ति:-
- मीराबाई चानू को IWLF के एथलीट्स कमीशन की अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
- अंजू राठी राणा को पहली महिला विधि सचिव के रूप में नियुक्त किया गया है।
- IPS राजेश निरवान को BCAS के महानिदेशक के रूप में नियुक्त किया गया
- BCCI के नए लोकपाल के रूप में न्यायमूर्ति अरुण मिश्रा को नियुक्त किया है।
- AFI के नए अध्यक्ष के रूप में Bahadur Singh Sagoo को चुना गया है।
- ISRO के अध्यक्ष के रूप में डॉ. वी. नारायणन की नियुक्ति की गई है।
- Air Marshal Jitendra Mishra ने भारतीय वायुसेना की पश्चिमी वायु कमान की कमान संभाली