Judge V. Ramasubramanian को राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) का अध्यक्ष नियुक्त किया है।

Judge V. Ramasubramanian को राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) का अध्यक्ष नियुक्त किया है। NHRC के 8वें अध्यक्ष न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) अरुण कुमार मिश्रा का कार्यकाल 1 जून 2024 को समाप्त होने के बाद से यह पद रिक्त था। Judge V. Ramasubramanian की नियुक्ति मानवाधिकार संरक्षण अधिनियम 1993 के तहत की गई है, जो उनके कार्यभार संभालने की तिथि से प्रभावी होगी। उनकी नियुक्ति के साथ ही प्रियांक कानूनगो और डॉ. न्यायमूर्ति बिद्युत रंजन सारंगी (सेवानिवृत्त) को भी NHRC का सदस्य नियुक्त किया गया है। न्यायमूर्ति वी. रामसुब्रमण्यन, विजया भारती सयानी का स्थान लेंगे, जो NHRC के कार्यवाहक अध्यक्ष का पद संभाल रही थीं।

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग की स्थापना 12 अक्टूबर 1993 को मानवाधिकार संरक्षण अधिनियम 1993 के तहत की गई थी, जिसका उद्देश्य भारत में मानवाधिकारों की रक्षा और संवर्धन करना था। Judge V. Ramasubramanian के नेतृत्व में एनएचआरसी मानवाधिकारों की रक्षा के अपने मिशन को और मजबूत करेगा। इसी प्रकार, प्रत्येक राज्य सरकार ने भी मानव अधिकार संरक्षण अधिनियम, 1993 के प्रावधानों के अंतर्गत राज्य मानव अधिकार आयोग का गठन किया है।

NHRC अध्यक्ष और उसके सदस्यों की नियुक्ति :-

मानवाधिकार संरक्षण अधिनियम 1993, जिसे 2019 में संशोधित किया गया है, के अनुसार राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष और सदस्यों की नियुक्ति भारत के राष्ट्रपति द्वारा एक चयन समिति की सिफारिश पर की जाती है। चयन समिति की अध्यक्षता प्रधानमंत्री करते हैं। इसके सदस्य हैं; केंद्रीय गृह मंत्री; लोकसभा अध्यक्ष; राज्यसभा के उपसभापति; लोकसभा और राज्यसभा में विपक्ष के नेता।

  • Established :- 12 October 1993.
  • Objective :- Protection and promotion of human rights in India.
  • Headquarters :- New Delhi.
  • First Chairman :- Justice Raghunath Mishra.
  • Current Chairman :- Justice V. Ramasubramanian.

NHRC की संरचना :-

NHRC में एक अध्यक्ष होता है जो सर्वोच्च न्यायालय का सेवानिवृत्त मुख्य न्यायाधीश या सर्वोच्च न्यायालय का पूर्व सेवानिवृत्त न्यायाधीश होता है।

अन्य सदस्य हैं:

  • सर्वोच्च न्यायालय का एक न्यायाधीश – सेवारत या सेवानिवृत्त;
  • उच्च न्यायालय का एक मुख्य न्यायाधीश – सेवारत या सेवानिवृत्त;
  • तीन सदस्य, जिनमें से कम से कम एक महिला होगी, जिसे मानवाधिकारों से संबंधित मामलों में ज्ञान या व्यावहारिक अनुभव हो।
  • NHRC के मानद सदस्य:-
    • राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग,
    • राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग,
    • राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग,
    • राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग,
    • राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग,
    • राष्ट्रीय महिला एवं बाल विकास आयोग
    • विकलांग व्यक्तियों के लिए मुख्य आयुक्त।

NHRC के अध्यक्ष :-

  • Justice Ranganath Mishra :- 12.10.1993 to 24.11.1996
  • Justice M.N. Venkatachalaiah :- 26.11.1996 to 24.10.1999
  • Justice J.S. Verma :- 04.11.1999 to 17.1.2003
  • Dr. Justice A.S. Anand :- 17.2.2003 to 31.10.2006
  • Justice S. Rajendra Babu :- 02.04.2007 to 31.05.2009
  • Justice K.G. Balakrishnan :- 07.06.2010 to 11/05/2015
  • Justice H.L. Dattu :- 29.02.2016 to 02.12.2020
  • Justice Arun Kumar Mishra :- 02/06/2021 to 01/06/2024
  • Justice V Ramasubramanian :- Current Chairman

न्यायमूर्ति V Ramasubramanian का परिचय :-

  • जन्म :- 30 जून 1958
  • शिक्षा :- चेन्नई के रामकृष्ण मिशन विवेकानंद कॉलेज से केमिस्ट्री में स्नातक और मद्रास लॉ कॉलेज से कानून की पढ़ाई।
  • कानूनी करियर :- मद्रास हाई कोर्ट में लगभग 23 वर्षों तक वकालत।
  • न्यायिक पद :-
    • 31 जुलाई 2006 को मद्रास हाई कोर्ट के अतिरिक्त न्यायाधीश नियुक्त।
    • 9 नवंबर 2009 को स्थायी न्यायाधीश बने।
    • 27 अप्रैल 2016 को हैदराबाद हाई कोर्ट में स्थानांतरित।
    • 22 जून 2019 को हिमाचल प्रदेश हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश नियुक्त।
    • 23 सितंबर 2019 को सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश बने और 29 जून 2023 को सेवानिवृत्त हुए।
अन्य नवीनतम नियुक्ति:-

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *