
वरिष्ठ भारतीय पुलिस सेवा (IPS ) अधिकारी नलिन प्रभात को देश के आतंकवाद विरोधी और अपहरण रोधी बल, राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (NSG) के महानिदेशक के रूप में नियुक्त किया गया है। नलिन प्रभात आंध्र प्रदेश कैडर के 1992 बैच के IPS अधिकारी हैं। नलिन प्रभात वर्तमान में जम्मू और कश्मीर में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के अतिरिक्त महानिदेशक के रूप में कार्यरत हैं। कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने नलिन प्रभात को 31 अगस्त, 2028 तक के लिए उन्हें NSG महानिदेशक के रूप में नियुक्त किया है। सशस्त्र सीमा बल (SSB) के प्रमुख दलजीत सिंह चौधरी, NSG का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे थे।
NSG की स्थापना 1984 में की गई थी। राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड को एक आतंकवाद-रोधी इकाई के रूप में स्थापित किया गया था। NSG संसद के एक अधिनियम- ‘राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड अधिनियम, 1986’ द्वारा अस्तित्व में आई। NSG की स्थापना का विचार 1984 में ऑपरेशन ब्लू स्टार, अक्षरधाम मंदिर पर हमले और पूर्व प्रधान मंत्री इंदिरा गांधी की हत्या के बाद आया था। NSG को स्थापित करने का मुख्य उद्देश्य राज्यों को आंतरिक विद्रोह से बचाना और आतंकवादी गतिविधियों का मुकाबला करना रहा है।
NSG के प्रमुख को महानिदेशक (DG) के रूप में नामित किया जाता है। इसका चयन और नियुक्ति गृह मंत्री द्वारा किया जाता है। NSG का आदर्श वाक्य: ‘सर्वत्र, सर्वोत्तम, सुरक्षा’। NSG को संघीय आकस्मिक बल के रूप में देश के किसी भी हिस्से में आतंकवाद के सभी पहलुओं से निपटने के लिए विशिष्ट भूमिका दी गई है।
नवीनतम नियुक्ति:-
- नलिन प्रभात को देश की आतंकवाद निरोधक इकाई राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (NSG) का प्रमुख नियुक्त किया गया
- वाइस एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी देश के नए नौसेना प्रमुख होंगे
- सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय के सचिव के रूप में सौरभ गर्ग की नियुक्ति
- स्पेस इंडिया के ब्रांड एंबेसडर के रूप में संजना सांघी की नियुक्ति
- भारतीय पुलिस सेवा के वरिष्ठ अधिकारी अनुराग कुमार सीबीआई के संयुक्त निदेशक नियुक्त
- जगजीत पवाडिया को अंतर्राष्ट्रीय नारकोटिक्स कंट्रोल बोर्ड के लिए तीसरे कार्यकाल के लिए फिर से चुना गया।
- संजय नायर ने 2024-25 के लिए उद्योग मंडल एसोचैम के अध्यक्ष का पदभार संभाला है।
- हरेंद्र सिंह को राष्ट्रीय महिला हॉकी कोच नियुक्त किया गया
- मोहम्मद यूसुफ वानी ने जम्मू कश्मीर हाई कोर्ट के अतिरिक्त न्यायाधीश के रूप में ली शपथ
- हीरालाल सामरिया बने मुख्य सूचना आयुक्त नियुक्त किया गया
Youtube Channel Link :- https://www.youtube.com/c/NewGoodWay
