International Women’s Day हर साल 08 मार्च को मनाया जाता है।

International Women’s Day हर साल 08 मार्च को मनाया जाता है। यह दिन महिलाओं की सामाजिक, राजनीतिक और आर्थिक उपलब्धियों का सम्मान करने के लिए समर्पित है। यह महिलाओं के अधिकारों की रक्षा, लैंगिक समानता और उनके खिलाफ हिंसा को समाप्त करने के लिए जागरूकता फैलाने का भी एक महत्वपूर्ण अवसर है। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुरुआत 1908 में हुई थी, जब 15,000 महिलाओं ने अधिकारों और बेहतर कामकाजी परिस्थितियों के लिए न्यूयॉर्क में प्रदर्शन किया था।

इस दिन को मनाने का उद्देश्य महिलाओं के योगदान को मान्यता देना और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए दुनिया भर में प्रयास करना है। यह दिन अलग-अलग देशों में अलग-अलग तरीके से मनाया जाता है, लेकिन इसका मुख्य संदेश हमेशा समानता, स्वतंत्रता और महिला सशक्तिकरण के बारे में होता है। विभिन्न कार्यक्रमों, संगोष्ठियों और कार्यशालाओं के माध्यम से इस दिन महिलाओं की सामाजिक स्थिति, उनके संघर्ष और उनके विकास की दिशा में किए गए कार्यों पर प्रकाश डाला जाता है।

International Women’s Day का इतिहास :-

International Women’s Day की शुरुआत 1908 में अमेरिका के न्यूयॉर्क में हुई थी। 08 मार्च को 15,000 महिलाओं ने बेहतर कामकाजी परिस्थितियों, समान वेतन और वोट के अधिकार के लिए प्रदर्शन किया था। यह आंदोलन महिला अधिकारों की दिशा में पहला अहम कदम था। 1910 में जर्मन समाजवादी नेता क्लारा जेटकिन ने 1910 के कोपेनहेगन सम्मेलन में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाने का प्रस्ताव रखा था। उन्होंने सुझाव दिया था कि इस दिन को दुनिया भर में महिला अधिकारों के लिए एकजुट होने के लिए मनाया जाना चाहिए। उनके प्रस्ताव का सम्मेलन में मौजूद 17 देशों के प्रतिनिधियों ने समर्थन किया था।

पहला International Women’s Day 19 मार्च, 1911 को ऑस्ट्रिया, डेनमार्क, जर्मनी और स्विट्जरलैंड में मनाया गया था। इस दिन महिलाओं ने राजनीतिक अधिकारों, शिक्षा और बेहतर कामकाजी परिस्थितियों के लिए रैलियां की थीं। इस दिन 10 लाख से ज्यादा महिलाएं और पुरुष इस आंदोलन का हिस्सा बने थे।

International Women’s Day के प्रमुख उद्देश्य :-

  • महिलाओं के अधिकारों की सुरक्षा
  • लैंगिक समानता को बढ़ावा देना
  • महिला सशक्तिकरण
  • महिलाओं की सामाजिक, राजनीतिक और आर्थिक उपलब्धियों का सम्मान
  • भेदभाव और हिंसा के खिलाफ जागरूकता
  • महिलाओं की शिक्षा और स्वास्थ्य का सुधार
  • महिलाओं के आर्थिक अधिकारों की प्राप्ति
  • वैश्विक स्तर पर महिला आंदोलन को प्रोत्साहन
Latest Important Days:-

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *