International Nurses Day हर साल 12 May को मनाया जाता है।

International Nurses Day हर साल 12 May को मनाया जाता है। यह दिन फ्लोरेंस नाइटिंगेल ( फ्लोरेंस नाइटिंगेल का जन्म 12 मई 1820 ) की जयंती के उपलक्ष्य में मनाया जाता है, जो आधुनिक नर्सिंग की जननी मानी जाती हैं। फ्लोरेंस नाइटिंगेल ने क्रिमियन युद्ध के दौरान अपनी सेवा भावना, समर्पण और देखभाल से नर्सिंग को एक सम्मानजनक पेशे के रूप में स्थापित किया। इस दिन का मुख्य उद्देश्य नर्सों के योगदान को मान्यता देना, उनके समर्पण की सराहना करना और स्वास्थ्य सेवाओं में उनकी भूमिका को सम्मानित करना है। इस अवसर पर विभिन्न स्वास्थ्य संस्थान, अस्पताल और संगठन नर्सों के सम्मान में कार्यक्रमों का आयोजन करते हैं जैसे संगोष्ठियाँ, पुरस्कार वितरण, सेमिनार और सांस्कृतिक गतिविधियाँ। यह दिन नर्सों को प्रेरणा देने का कार्य करता है, ताकि वे आगे भी अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरे समर्पण और निष्ठा के साथ करें।

फ्लोरेंस नाइटिंगेल कौन है?

फ्लोरेंस नाइटिंगेल, जिनका जन्म 12 मई 1820 को इटली के फ्लोरेंस में हुआ था, एक ब्रिटिश नर्स और समाज सुधारक थीं। वे यूरोप में क्रीमियन युद्ध (1853-56) के दौरान घायल ब्रिटिश और मित्र देशों के सैनिकों की देखभाल के लिए तुर्की (अब तुर्किये) में स्थापित शिविर की प्रभारी थीं। वे एक दयालु महिला थीं जो घायल सैनिकों की व्यक्तिगत देखभाल करती थीं। वे रात में भी लैंप लेकर ड्यूटी पर रहती थीं, इसलिए उन्हें लेडी विद द लैंप भी कहा जाता था। युद्ध के बाद, दुनिया का पहला आधुनिक नर्सिंग स्कूल, नाइटिंगेल स्कूल ऑफ़ नर्सिंग, 1860 में लंदन के सेंट थॉमस अस्पताल में स्थापित किया गया था। इस आधुनिक नर्सिंग स्कूल की स्थापना का श्रेय फ्लोरेंस नाइटिंगेल को जाता है।

International Nurses Day महत्वपूर्ण बिंदु :-

  • तिथि :- हर वर्ष 12 मई को मनाया जाता है।
  • उद्देश्य :- नर्सों के योगदान को सम्मानित करना और स्वास्थ्य सेवाओं में उनकी भूमिका को मान्यता देना।
  • इतिहास :- यह दिन फ्लोरेंस नाइटिंगेल की जयंती के रूप में चुना गया है।
    • फ्लोरेंस नाइटिंगेल का जन्म 12 मई 1820 को हुआ था।
    • उन्हें “आधुनिक नर्सिंग की जननी” कहा जाता है।
  • शुरुआत :- अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस की शुरुआत 1965 में International Council of Nurses (ICN) द्वारा की गई थी।
    • वर्ष 1974 से इसे आधिकारिक रूप से हर साल 12 मई को मनाया जाने लगा।
  • आयोजक संस्था :- International Council of Nurses (ICN) हर साल इस दिन को मनाने और थीम घोषित करने का कार्य करता है।
  • प्रत्येक वर्ष की थीम :- (उदाहरण के लिए: 2024 की थीम थी – “Our Nurses. Our Future. The Economic Power of Care” )
  • महत्व :- यह दिन नर्सों की सेवा, समर्पण और योगदान को याद करने और उनके अधिकारों व जरूरतों की ओर ध्यान दिलाने का अवसर है।

Latest Important Days:-

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *