INS Sahyadri ने JIMEX-25 में दिखाई भारतीय नौसेना की ताकत | India-Japan Naval Exercise 2025

भारतीय नौसेना के अत्याधुनिक स्टील्थ फ्रिगेट, INS Sahyadri ने भारत-जापान समुद्री अभ्यास “JIMEX 25” में भाग लिया। इस द्विपक्षीय नौसैनिक अभ्यास का उद्देश्य भारतीय और जापानी नौसेनाओं के बीच रणनीतिक सहयोग और अंतर-संचालन क्षमता को बढ़ाना है। इस वर्ष का अभ्यास जापानी जलक्षेत्र में आयोजित किया गया, जिसमें दोनों देशों के युद्धपोत, समुद्री गश्ती विमान और हेलीकॉप्टर शामिल हुए।

INS Sahyadri एक शिवालिक श्रेणी का बहु-भूमिका स्टील्थ फ्रिगेट है, जिसे भारत में स्वदेशी रूप से डिज़ाइन और निर्मित किया गया है। यह जहाज उन्नत रडार प्रणालियों, मिसाइलों और सेंसर तकनीक से लैस है, जिससे यह तीनों प्रकार के युद्ध – सतह, वायु और पनडुब्बी – को संचालित करने में सक्षम है। सह्याद्रि की भागीदारी भारत की स्वदेशी नौसैनिक शक्ति, तकनीकी कौशल और हिंद-प्रशांत क्षेत्र में उसकी सक्रिय भूमिका का प्रतीक है।

“JIMEX 25″के दौरान, दोनों नौसेनाओं ने जटिल सामरिक अभ्यास किए, संचार प्रणालियों का समन्वय किया और समुद्री सुरक्षा अभियानों का प्रशिक्षण लिया। इस अभ्यास का मुख्य उद्देश्य हिंद-प्रशांत क्षेत्र में शांति, स्थिरता और नौवहन की स्वतंत्रता को बढ़ावा देना है। भारत और जापान के बीच यह सहयोग दोनों देशों के बीच गहरी होती रणनीतिक साझेदारी का प्रमाण है और इसे क्षेत्रीय सुरक्षा ढांचे को मज़बूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

JIMEX-25 के प्रमुख उद्देश्य :-

  • भारत और जापान की नौसेनाओं के बीच सहयोग को मजबूत करना
  • इंटरऑपरेबिलिटी बढ़ाना – यानी दोनों नौसेनाओं की संयुक्त ऑपरेशन करने की क्षमता विकसित करना
  • समुद्री सुरक्षा (Maritime Security) और निगरानी प्रणाली में सुधार
  • एंटी-सबमरीन वॉरफेयर (ASW), एयर डिफेंस और सतही युद्ध क्षमता में संयुक्त प्रशिक्षण
  • संचार और को-ऑर्डिनेशन सिस्टम का अभ्यास और सुधार
  • इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में स्थिरता, शांति और स्वतंत्र नौवहन (Freedom of Navigation) सुनिश्चित करना
  • समुद्री आपदा प्रबंधन और आपातकालीन परिस्थितियों में संयुक्त प्रतिक्रिया क्षमता विकसित करना
  • तकनीकी आदान-प्रदान और सर्वोत्तम प्रथाओं (Best Practices) को साझा करना
  • रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करना और द्विपक्षीय रक्षा संबंधों को गहरा करना

भारत के प्रमुख सैन्य अभ्यास :-

थल सेना (Army) के प्रमुख अभ्यास :-

  • Yudh Abhyas :– भारत और USA के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास
  • Dharma Guardian :– भारत और जापान के बीच थल सेना अभ्यास
  • Nomadic Elephant :– भारत और मंगोलिया के बीच
  • Shakti :– भारत और फ्रांस की सेनाओं का संयुक्त अभ्यास
  • Hand-in-Hand :– भारत और चीन के बीच (अस्थायी रूप से प्रभावित)
  • Surya Kiran :– भारत और नेपाल
  • Mitra Shakti :– भारत और श्रीलंका
  • Al-Nagah :– भारत और ओमान
  • Kazind :– भारत और कज़ाखस्तान
  • हर्ष विजय / भारत–भूटान अभ्यास :– भारत व भूटान के बीच

नौसेना (Navy) के प्रमुख अभ्यास :-

  • JIMEX :– भारत और जापान का समुद्री नौसैनिक अभ्यास
  • MALABAR :– भारत, USA, जापान, ऑस्ट्रेलिया (क्वाड देशों का नौसेना अभ्यास)
  • Varuna :– भारत और फ्रांस
  • INDRA Navy :– भारत और रूस
  • SLINEX :– भारत और श्रीलंका नौसेना
  • SIMBEX :– भारत और सिंगापुर नौसेना
  • IBSAMAR :– भारत, ब्राज़ील और दक्षिण अफ्रीका की नौसेनाएँ

वायु सेना (Air Force) के प्रमुख अभ्यास :-

  • Cope India :– भारत और USA वायुसेना
  • Gagan Shakti :– भारतीय वायुसेना का बड़ा राष्ट्रीय अभ्यास
  • Desert Flag :– UAE में बहुराष्ट्रीय अभ्यास जिसमें भारत भी भाग लेता है
  • Indra (INDRA) :– भारत और रूस का त्रि-सेवा (Army+Navy+Air Force) अभ्यास
  • Pitch Black :– ऑस्ट्रेलिया में बहुराष्ट्रीय वायुसेना अभ्यास, भारत नियमित रूप से भाग लेता है.

त्रि-सेवा (Tri-Service) और बहुराष्ट्रीय अभ्यास :-

  • INDRA :– भारत और रूस (त्रि-सेवा)
  • Tiger Triumph :– भारत और USA का त्रि-सेवा अभ्यास
  • Milan :– भारत द्वारा आयोजित बहुराष्ट्रीय नौसैनिक अभ्यास
  • RIMPAC :– विश्व का सबसे बड़ा नौसैनिक बहुराष्ट्रीय अभ्यास (भारत भाग लेता है)

Latest Current Affairs News :-

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *