Chang-Crandall Humanitarian Award 2026: Aravind Eye Care System के डॉक्टरों ने रचा इतिहास

पुडुचेरी से वाशिंगटन डीसी तक का यह सफर भारतीय चिकित्सा सेवा के लिए गर्व का क्षण बन गया है। Aravind Eye Care System से जुड़े वरिष्ठ नेत्र विशेषज्ञों को 2026 का प्रतिष्ठित Chang-Crandall Humanitarian Award प्रदान किया जाएगा। यह सम्मान American Society of Cataract and Refractive Surgery Foundation द्वारा दिया जाता है, जो वैश्विक स्तर पर मोतियाबिंद अंधता के खिलाफ असाधारण मानवीय योगदान को पहचानता है।

इन भारतीय डॉक्टरों ने सस्ती, उच्च-गुणवत्ता वाली नेत्र सर्जरी और सामुदायिक आउटरीच कार्यक्रमों के माध्यम से हजारों जरूरतमंद लोगों की दृष्टि वापस दिलाने में अहम भूमिका निभाई है। पुरस्कार के साथ मिलने वाली 100,000 अमेरिकी डॉलर की राशि को भी जनसेवा और नि:शुल्क उपचार अभियानों में समर्पित किया जाएगा। यह उपलब्धि न केवल पुडुचेरी बल्कि पूरे भारत के लिए गर्व और प्रेरणा का प्रतीक है, जो दिखाती है कि सेवा और समर्पण से विश्व मंच पर पहचान बनाई जा सकती है।

Chang-Crandall Humanitarian Award क्या है?

  • चांग -क्रैंडल मानवीय पुरस्कार की स्थापना 2017 में डेविड और विक्टोरिया चांग द्वारा दिए गए दान के माध्यम से की गई थी।
  • यह विश्वभर में मोतियाबिंद के उपचार में असाधारण मानवीय योगदान को सम्मानित करता है।
  • इस पुरस्कार के साथ 100,000 डॉलर का अनुदान भी शामिल है, जिसे डॉ. हरिप्रिया अरविंद और डॉ. आर वेंकटेश ने अरविंद आई केयर सिस्टम को वापस दान करने का निर्णय लिया है ताकि इसकी गैर-लाभकारी पहलों को मजबूत किया जा सके।
  • यह निर्णय टिकाऊ और समुदाय-केंद्रित स्वास्थ्य सेवा वितरण के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

पुडुचेरी के डॉक्टरों ने Chang-Crandall Humanitarian Award 2026 जीता

  • डॉ. हरिप्रिया अरविंद और डॉ. आर. वेंकटेश, जो Aravind Eye Care System से जुड़े वरिष्ठ नेत्र विशेषज्ञ हैं, को 2026 का Chang-Crandall Humanitarian Award के लिए चुना गया है।
  • यह पुरस्कार अमेरिका के वाशिंगटन डीसी में American Society of Cataract and Refractive Surgery (ASCRS) Foundation की वार्षिक सम्मेलन में 11 अप्रैल 2026 को प्रदान किया जाएगा।

पुरस्कार का उद्देश्य और महत्व :-

  • यह प्रसिध्द Chang-Crandall Humanitarian Award उन पेशेवरों को सम्मानित करता है
  • जिन्होंने मानवीय दृष्टि से नेत्र चिकित्सा सेवा, विशेष-कर मोतियाबिंद से बचाव और उपचार में उत्कृष्ट योगदान दिया है।
  • पुरस्कार में $100,000 (लगभग ₹80 लाख) की धनराशि शामिल है, जिसे इन चिकित्सकों ने Aravind Eye Care System की चैरिटी और सामुदायिक नेत्र सेवा पहलों के लिए दान करने का निर्णय लिया है।

इतिहास और उद्देश्य :-

  • स्थापना: यह पुरस्कार 2017 में स्थापित किया गया था
  • इसका मकसद: ⠀
    • विश्व स्तर पर नेत्र स्वास्थ्य और मानव सेवा को बढ़ावा देना
    • कम-आय वाले और दूरदराज के समुदायों तक मोतियाबिंद उपचार और लागत-प्रभावी समाधान पहुँचाना
    • अनिवार्य आंखों की सेवाओं को टिकाऊ रूप से सुदृढ़ करना
  • पुरस्कार के साथ एक वित्तीय अनुदान भी जुड़ा होता है, जो आम तौर पर USD 100,000 होता है
  • और पुरस्कार प्राप्तकर्ता के चुने हुए चैरिटी/संगठन को दिया जाता है।
पुरस्कार में क्या मिलता है?
  • लगभग $100,000 (एक लाख अमेरिकी डॉलर) की अनुदान राशि
  • अंतरराष्ट्रीय मंच पर सम्मान
  • वैश्विक चिकित्सा समुदाय में विशेष पहचान
वैश्विक स्तर पर मोतियाबिंद का इलाज क्यों महत्वपूर्ण है?
  • मोतियाबिंद दुनिया में रोके जा सकने वाली अंधता का सबसे बड़ा कारण है। समय पर इलाज से दृष्टि पूरी तरह वापस लाई जा सकती है।
  • वैश्विक आबादी के वृद्ध होने के कारण मोतियाबिंद के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं, इसलिए उपचार की आवश्यकता भी बढ़ रही है।
  • दृष्टिहीनता से व्यक्ति काम नहीं कर पाता, जिससे परिवार और देश की अर्थव्यवस्था प्रभावित होती है।
  • इलाज से व्यक्ति फिर से आत्मनिर्भर बन सकता है।
  • आधुनिक तकनीक से मोतियाबिंद सर्जरी एक सुरक्षित, कम समय लेने वाली और अत्यधिक सफल प्रक्रिया है।
  • मोतियाबिंद सर्जरी को वैश्विक स्वास्थ्य में सबसे अधिक cost-effective interventions में से एक माना जाता है — कम खर्च में बड़ी सामाजिक वापसी।
  • विकासशील देशों में स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी के कारण लाखों लोग उपचार से वंचित रहते हैं।
  • वैश्विक प्रयास इन तक सेवा पहुँचाने में मदद करते हैं।
  • दृष्टि वापस आने से व्यक्ति की स्वतंत्रता, मानसिक स्वास्थ्य और जीवन की गुणवत्ता बेहतर होती है।
  • जिन परिवारों में बुजुर्गों की दृष्टि चली जाती है, वहाँ बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित होती है।
  • इलाज से पूरा परिवार लाभान्वित होता है।
  • यह विश्व स्तर पर Universal Health Coverage (UHC) और रोकी जा सकने वाली अंधता को समाप्त करने के लक्ष्य से जुड़ा है।
  • दृष्टि स्वास्थ्य मूलभूत मानव अधिकार से जुड़ा है।
  • सुलभ इलाज सामाजिक समानता को बढ़ावा देता है।
Latest Awards Affairs:-

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *