
BCCI के नए लोकपाल के रूप में न्यायमूर्ति अरुण मिश्रा को नियुक्त किया है। वह भारत के सर्वोच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश हैं। उन्हें सर्वोच्च न्यायालय के आदेश पर नियुक्त किया गया है। लोकपाल के रूप में उनकी जिम्मेदारी BCCI ( भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ) के आंतरिक मामलों की जांच करना और विवादों को सुलझाना है। न्यायमूर्ति अरुण मिश्रा की नियुक्ति के बाद उनकी जिम्मेदारियों में बोर्ड के कामकाज में पारदर्शिता और निष्पक्षता लाना और खिलाड़ियों, अधिकारियों और अन्य हितधारकों के हितों की रक्षा करना शामिल था। उन्हें यह सुनिश्चित करना था कि BCCI के नियमों और संविधान का पालन हो और अगर कोई अनियमितता पाई जाती है तो उसे सुधारने के उपाय सुझाने थे।
न्यायमूर्ति अरुण मिश्रा 2014 से 2020 तक भारत के सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश रहे। मिश्रा ने ऐतिहासिक अयोध्या भूमि विवाद मामले में मुख्य न्यायाधीश की अगुवाई वाली पीठ में भाग लिया। 09 नवंबर 2019 को, सुप्रीम कोर्ट ने मामले में अपना फैसला सुनाते हुए विवादित स्थल पर राम मंदिर बनाने और मुस्लिम समुदाय को अयोध्या में एक अलग जमीन पर मस्जिद बनाने के लिए 5 एकड़ जमीन देने का आदेश दिया। न्यायमूर्ति मिश्रा ने पर्यावरण मामलों में भी कई महत्वपूर्ण फैसले दिए, खासकर प्राकृतिक संसाधनों और खनन से जुड़े मामलों में।
कैरियर उपलब्धियां :-
- 1989 और 1995 में रिकॉर्ड मतों से मध्य प्रदेश बार काउंसिल के लिए चुने गए।
- 1998-99 में बार काउंसिल ऑफ इंडिया के सबसे युवा अध्यक्ष बने।
- 25 अक्टूबर 1999 को मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय के न्यायाधीश नियुक्त किये गये।
- 26 नवम्बर 2010 को राजस्थान उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में पदोन्नत हुए।
- 14 दिसंबर 2012 को कलकत्ता उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किये गए।
- वह 7 जनवरी 2019 से 2 सितंबर 2020 तक सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश के रूप में कार्यरत रहे।
BCCI (भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड) :-
- BCCI की स्थापना 1928 में हुई थी।
- BCCI का मुख्यालय मुंबई, महाराष्ट्र में स्थित है।
- Roger Binny को BCCI के अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया है।
- उद्देश्य :-
- भारतीय क्रिकेट की नीतियों, प्रतियोगिताओं, और संचालन को नियंत्रित करना।
- भारतीय क्रिकेट टीम का चयन और प्रबंधन करना।
- राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर क्रिकेट प्रतियोगिताओं का आयोजन करना।
- BCCI भारतीय क्रिकेट को इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) और अन्य संबंधित निकायों में प्रतिनिधित्व करता है।
- यह भारतीय क्रिकेट संघ के रूप में खिलाड़ियों के अनुबंधों और वेतन को नियंत्रित करता है।
- BCCI का अध्यक्ष बोर्ड के सर्वोच्च पदाधिकारी होते हैं। अध्यक्ष का चुनाव बोर्ड के सामान्य चुनाव में होता है।
- BCCI के प्रमुख टूर्नामेंट :-
- IPL (Indian Premier League) :- यह एक प्रमुख टी20 क्रिकेट लीग है, जो 2008 में शुरू हुई थी।
- Ranji Trophy :- यह भारतीय घरेलू क्रिकेट का प्रमुख टूर्नामेंट है।
- Vijay Hazare Trophy और Deodhar Trophy जैसे अन्य प्रमुख घरेलू टूर्नामेंट भी BCCI द्वारा आयोजित किए जाते हैं।
अन्य नवीनतम नियुक्ति:-
- AFI के नए अध्यक्ष के रूप में Bahadur Singh Sagoo को चुना गया है।
- ISRO के अध्यक्ष के रूप में डॉ. वी. नारायणन की नियुक्ति की गई है।
- Air Marshal Jitendra Mishra ने भारतीय वायुसेना की पश्चिमी वायु कमान की कमान संभाली
- UIDAI के CEO के रूप में भुवनेश्वर कुमार को नियुक्त किया गया है।
- Judge V. Ramasubramanian को राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) का अध्यक्ष नियुक्त किया है।