
AFI के नए अध्यक्ष के रूप में Bahadur Singh Sagoo को चुना गया है। एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता और पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित बहादुर सिंह सागू को सर्वसम्मति से Athletics Federation of India (AFI) का नया अध्यक्ष चुना गया है। भारत के प्रतिष्ठित पूर्व शॉटपुट एथलीट और अर्जुन पुरस्कार विजेता बहादुर सिंह सागू ने AFI में नेतृत्व की जिम्मेदारी संभाली है। उनकी नियुक्ति एथलेटिक्स के विकास और प्रतिभाओं को बेहतर अवसर प्रदान करने की दिशा में महत्वपूर्ण मानी जा रही है। बहादुर सिंह ने अपने खेल करियर में कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है और भारतीय एथलेटिक्स के लिए प्रेरणा स्रोत रहे हैं। AFI की कार्यकारी बैठक के दौरान उनके नाम को बहुमत से मंजूरी दी गई।
बहादुर सिंह ने बतौर अध्यक्ष अपनी प्राथमिकता भारतीय एथलेटिक्स को वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाना और उभरते खिलाड़ियों को बेहतर संसाधन और प्रशिक्षण उपलब्ध कराना बताया है। उनका उद्देश्य देश में एथलेटिक्स को नई ऊंचाइयों पर ले जाना और युवा खिलाड़ियों को प्रेरित करना है। उनके नेतृत्व में भारतीय एथलेटिक्स के क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव की उम्मीद है। उन्होंने अपने खेल जीवन में कई राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भारत का प्रतिनिधित्व किया। बहादुर सिंह अर्जुन पुरस्कार विजेता भी हैं।
एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (AFI) से संबंधित महत्वपूर्ण बिंदु :-
- एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (AFI) की स्थापना 1946 में हुई।
- यह भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) और World Athletics से मान्यता प्राप्त है।
- AFI का मुख्यालय नई दिल्ली, भारत में स्थित है।
- बहादुर सिंह सागू को AFI का नया अध्यक्ष चुना गया है।
- कार्य और उद्देश्य :-
- भारत में एथलेटिक्स खेलों का प्रबंधन और विकास।
- एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं का आयोजन और खिलाड़ियों का चयन।
- भारतीय एथलीटों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिनिधित्व के लिए तैयार करना।
- AFI के मार्गदर्शन में भारत ने मिल्खा सिंह, पी.टी. उषा, अंजू बॉबी जॉर्ज, और नीरज चोपड़ा जैसे एथलीट तैयार किए हैं।
- नीरज चोपड़ा ने टोक्यो ओलंपिक 2020 में स्वर्ण पदक जीता।
- प्रमुख प्रतियोगिताएं :-
- AFI राष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन करता है, जैसे:-
- नेशनल एथलेटिक्स चैंपियनशिप।
- फेडरेशन कप।
- जूनियर और सीनियर कैटेगरी की प्रतियोगिताएं।
अन्य नवीनतम नियुक्ति:-
- ISRO के अध्यक्ष के रूप में डॉ. वी. नारायणन की नियुक्ति की गई है।
- Air Marshal Jitendra Mishra ने भारतीय वायुसेना की पश्चिमी वायु कमान की कमान संभाली
- UIDAI के CEO के रूप में भुवनेश्वर कुमार को नियुक्त किया गया है।
- Judge V. Ramasubramanian को राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) का अध्यक्ष नियुक्त किया है।
- राम मोहन राव अमारा को SBI ( भारतीय स्टेट बैंक ) का प्रबंध निदेशक (MD) नियुक्त किया
