
World Hindi Day ( विश्व हिन्दी दिवस ) हर साल 10 जनवरी को मनाया जाता है। यह दिवस हिंदी भाषा के महत्व को पहचानने, वैश्विक स्तर पर इसे बढ़ावा देने और इसका प्रचार-प्रसार करने के लिए मनाया जाता है। इसका उद्देश्य हिंदी भाषा को दुनिया भर में एक सशक्त और सम्मानित भाषा के रूप में स्थापित करना है। विश्व हिंदी दिवस की शुरुआत 2006 में भारत के तत्कालीन प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह द्वारा की गई थी। यह दिवस ( World Hindi Day ) पहली बार 10 जनवरी 2006 को मनाया गया था। इस दिन भारत और विदेशों में कई सांस्कृतिक कार्यक्रम, भाषण प्रतियोगिताएं, और साहित्यिक आयोजन होते हैं। जबकि राष्ट्रीय हिंदी दिवस प्रतिवर्ष 14 सितंबर को मनाया जाता है, जो मुख्य रूप से भारत में हिंदी भाषा की मान्यता पर केंद्रित है। आधिकारिक तौर पहला राष्ट्रीय हिंदी दिवस 14 सितंबर 1953 को मनाया गया था।
World Hindi Day ( विश्व हिन्दी दिवस ) मनाने के उद्देश्य:-
- हिन्दी का वैश्विक प्रचार-प्रसार :-
- हिन्दी भाषा को अंतरराष्ट्रीय मंच पर एक सशक्त भाषा के रूप में पहचान दिलाना।
- विश्वभर में हिन्दी को लोकप्रिय बनाना।
- अंतरराष्ट्रीय भाषा के रूप में स्थापना :-
- हिन्दी को संयुक्त राष्ट्र (United Nations) और अन्य अंतरराष्ट्रीय संगठनों में एक आधिकारिक भाषा के रूप में शामिल करने का प्रयास।
- हिन्दी के प्रति सम्मान बढ़ाना :-
- हिन्दी भाषा के प्रति लोगों में गर्व और सम्मान की भावना जागृत करना।
- हिन्दी बोलने और लिखने वालों को प्रोत्साहित करना।
- साहित्य, कला और संस्कृति को प्रोत्साहन :-
- हिन्दी साहित्य, कविता, और कला को वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाना।
- साहित्यकारों और हिन्दी विद्वानों के योगदान को सम्मानित करना।
- विदेशों में हिन्दी का प्रचार :-
- विदेशों में रहने वाले भारतीय समुदायों और अन्य देशों के लोगों के बीच हिन्दी सीखने और उपयोग करने की रुचि उत्पन्न करना।
- विदेशी विश्वविद्यालयों में हिन्दी भाषा के पाठ्यक्रमों को बढ़ावा देना।
- नई पीढ़ी को हिन्दी से जोड़ना :-
- युवाओं को हिन्दी भाषा और इसकी संस्कृति के प्रति जागरूक करना।
- हिन्दी भाषा के उपयोग को तकनीक और आधुनिक माध्यमों से जोड़ना।
- सांस्कृतिक और सामाजिक एकता को बढ़ावा :-
- हिन्दी के माध्यम से भारतीय संस्कृति और मूल्यों को वैश्विक मंच पर प्रस्तुत करना।
- हिन्दी को एक ऐसा माध्यम बनाना, जो विभिन्न देशों और समाजों के बीच सांस्कृतिक पुल का कार्य करे।
हिंदी के प्रचार-प्रसार के लिए सरकार के प्रयास:-
- हिंदी को राजभाषा का दर्जा :-
- भारतीय संविधान के अनुच्छेद 343(1) के तहत हिंदी को देवनागरी लिपि में भारत की राजभाषा घोषित किया गया।
- संविधान में हिंदी के संवर्द्धन के लिए विशेष प्रावधान किए गए हैं।
- राजभाषा अधिनियम, 1963 :-
- इस अधिनियम के तहत हिंदी के उपयोग को प्रोत्साहित किया गया और इसे प्रशासनिक कार्यों में बढ़ावा दिया गया।
- राजभाषा नियम, 1976 :-
- सरकारी कार्यालयों में हिंदी के उपयोग के लिए दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।
प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण बिंदु :-
- विश्व हिंदी दिवस हर साल 10 जनवरी को मनाया जाता है।
- इसकी शुरुआत 2006 में भारत के तत्कालीन प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह ने की थी।
- हिंदी तीसरी सबसे ज़्यादा बोली जाने वाली भाषा है।
- 18 करोड़ से ज़्यादा लोग इसे अपनी मातृभाषा मानते हैं।
- 12वां विश्व हिन्दी सम्मेलन (2023) :- फिजी
- 11वां विश्व हिन्दी सम्मेलन (2018) :- मॉरीशस
- पहला विश्व हिन्दी सम्मेलन :-
- तिथि :- 10-12 जनवरी 1975
- स्थान :- नागपुर, महाराष्ट्र
- मुख्य अतिथि :- मॉरीशस के प्रधानमंत्री डॉ. शिवसागर रामगुलाम
Latest Important Days:-
- प्रवासी भारतीय दिवस हर साल 09 जनवरी को मनाया जाता है।
- World Braille Day हर साल 04 जनवरी को मनाया जाता है।
- राष्ट्रीय किसान दिवस (National Farmers’ Day) भारत में हर साल 23 दिसंबर को मनाया जाता है।
- राष्ट्रीय गणित दिवस (NMD) हर साल 22 दिसंबर को मनाया जाता है।
- विजय दिवस हर साल 16 दिसंबर को मनाया जाता है।