किरण मजूमदार-शॉ ने बायोसाइंसेज नेतृत्व के लिए जमशेदजी टाटा पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।

किरण मजूमदार-शॉ ने बायोसाइंसेज नेतृत्व के लिए जमशेदजी टाटा पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान उन्हें 14 दिसंबर 2024 को बेंगलुरु में इंडियन सोसाइटी फॉर क्वालिटी (ISQ) के वार्षिक सम्मेलन में प्रदान किया गया। जमशेदजी टाटा पुरस्कार उन व्यवसायिक नेताओं को दिया जाता है जिन्होंने गुणवत्ता, नवाचार और राष्ट्र निर्माण के प्रति असाधारण प्रतिबद्धता दिखाकर भारतीय समाज में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। इस पुरस्कार की शुरुआत 2004 में ISQ द्वारा की गई थी। उन्होंने 1978 में बायोकॉन की स्थापना की। उनके नेतृत्व में बायोकॉन एक वैश्विक बायोफार्मास्युटिकल कंपनी बन गई। उन्होंने मधुमेह, कैंसर और ऑटोइम्यून बीमारियों के इलाज को अधिक सुलभ और सस्ता बनाया। बायोसाइंसेज क्षेत्र में अनुसंधान और विकास के लिए नई दिशाएँ स्थापित कीं।

बायोकॉन ने मधुमेह, कैंसर और कई ऑटोइम्यून बीमारियों के उपचार को अधिक सुलभ और किफायती बनाया है। उनकी उपलब्धियों के लिए उन्हें पद्म श्री (1989) और पद्म भूषण (2005) सहित कई राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय सम्मान प्राप्त हुए हैं।

मजूमदार-शॉ का वक्तव्य :-

सम्मान स्वीकार करते हुए किरण मजूमदार-शॉ ने कहा, “यह पुरस्कार मेरे लिए बहुत विशेष महत्व रखता है, क्योंकि इसका नाम भारत के महानतम दूरदर्शी लोगों में से एक के नाम पर रखा गया है – एक ऐसे व्यक्ति जिनकी उत्कृष्टता, नवाचार और राष्ट्र निर्माण की विरासत हम सभी को प्रेरित करती है।”

बायोकॉन की उपलब्धियां :-

  • भारत की पहली कंपनी जिसने USFDA (United States Food and Drug Administration) से मंजूरी प्राप्त की।
  • जैव प्रौद्योगिकी आधारित दवाओं और अनुसंधान में अग्रणी।
  • मधुमेह के लिए इंसुलिन का वैश्विक निर्माण और आपूर्ति।
  • किफायती कैंसर और अन्य गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए दवाएं उपलब्ध कराई।

बायोकॉन लिमिटेड :-

  • स्थापना वर्ष: 1978
  • संस्थापक: किरण मजूमदार-शॉ
  • मुख्यालय: बेंगलुरु, कर्नाटक
  • उद्देश्य: स्वास्थ्य सेवा को किफायती बनाना।
  • उपलब्धियां: जैव प्रौद्योगिकी में अग्रणी।
  • वैश्विक उपस्थिति: 120+ देशों में उत्पाद।

प्रतिष्ठित जमशेदजी टाटा पुरस्कार :-

  • यह पुरस्कार इंडियन सोसाइटी फॉर क्वालिटी (ISQ) के वार्षिक सम्मेलन में प्रदान किया जाता है।
  • इसमें प्राप्तकर्ता को सम्मान पत्र और विशेष प्रतीक चिन्ह दिया जाता है।
  • स्थापना वर्ष :- 2004
  • इसका नाम भारत के महान उद्योगपति जमशेदजी टाटा के नाम पर रखा गया है, जिन्हें “आधुनिक भारत के निर्माता” कहा जाता है।
  • यह पुरस्कार व्यावसायिक उत्कृष्टता और सामाजिक जिम्मेदारी का प्रतीक है।
  • भारत में सामाजिक और आर्थिक विकास के लिए काम करने वाले व्यावसायिक नेताओं को मान्यता देना।

Latest Awards Affairs:-

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *