नारी शक्ति शाखाओं का शुभारंभ वित्त मंत्री ने महिला उद्यमियों को सशक्त बनाने के लिए किया

नारी शक्ति शाखाओं का शुभारंभ वित्त मंत्री ( निर्मला सीतारमण ) ने महिला उद्यमियों को सशक्त बनाने के लिए किया है। जो खास तौर पर महिला उद्यमियों को वित्तीय सहायता और संसाधनों से जोड़ने के लिए स्थापित किए गए हैं। इन शाखाओं का उद्देश्य महिलाओं को उद्यमिता में प्रोत्साहित करना है। इसके तहत बैंक ने महिलाओं को व्यवसाय स्थापित करने के लिए विशेष ऋण योजनाएं शुरू की हैं, जिसमें ₹2 लाख से लेकर ₹10 करोड़ तक के ऋण का प्रावधान है। इसके अलावा शाखाओं में महिलाओं के लिए स्टार्टअप, कौशल विकास, मेंटरशिप और नेटवर्किंग से जुड़ी परामर्श सेवाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी। ये नारी शक्ति शाखाएं बेंगलुरु, चेन्नई, जयपुर, विशाखापत्तनम और मुंबई में खोली गई हैं और इनका उद्देश्य महिला उद्यमियों को वित्तीय स्वतंत्रता और सशक्तिकरण प्रदान करना है।

यूनियन बैंक ने इस योजना के तहत एक विशेष अभियान भी चलाया, जिसके तहत देशभर में 10,000 से अधिक महिला उद्यमियों को ₹1,000 करोड़ से अधिक के ऋण वितरित किए गए। इस अभियान का उद्देश्य महिलाओं को वित्तीय सहायता और सशक्त बनाना है। यह पहल महिला उद्यमियों को वित्तीय सहायता के साथ-साथ आत्मनिर्भर बनने के अवसर भी प्रदान करेगी, जो भारतीय समाज में महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक बड़ा कदम है।

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया :-

  • यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की स्थापना 11 नवंबर 1919 को मुंबई में हुई थी।
  • यूनियन बैंक ऑफ इंडिया का मुख्यालय भी मुंबई में स्थित है।
  • इस बैंक का राष्ट्रीयकरण 1969 में हुआ, जब भारत सरकार ने 14 प्रमुख वाणिज्यिक बैंकों का अधिग्रहण किया।
  • 2020 में आंध्रा बैंक और कॉर्पोरेशन बैंक का विलय यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में कर दिया गया।
  • यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के वर्तमान अध्यक्ष श्री श्रीनिवासन वरदराजन हैं।
  • यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की MD और CEO वर्तमान में श्रीमती ए. मणिमेखलाई हैं।
  • यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की टैगलाइन “Good People to Grow With

नवीनतम योजनाएं :-

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *