
7वें खेलो इंडिया युवा खेल 2025 में महाराष्ट्र ने शीर्ष स्थान हासिल किया है। बिहार और नई दिल्ली में 4 से 15 मई 2025 तक आयोजित इस प्रतियोगिता में महाराष्ट्र ने 27 स्वर्ण, 22 रजत और 25 कांस्य पदक समेत कुल 74 पदक जीते। इस उपलब्धि के साथ ही महाराष्ट्र ने एक बार फिर खेलों में अपना दबदबा साबित किया है। महाराष्ट्र के खिलाड़ियों ने विभिन्न खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। भारोत्तोलन में साईराज परदेशी ने 81 किलोग्राम वर्ग में तीन राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़ते हुए स्वर्ण पदक जीता। टेबल टेनिस में 15 वर्षीय काव्या भट्ट ने अपने पदार्पण में ही दो स्वर्ण पदक जीतकर उल्लेखनीय प्रदर्शन किया।
इसके अलावा तैराकी, एथलेटिक्स, निशानेबाजी और पारंपरिक खेलों में भी महाराष्ट्र के खिलाड़ियों ने उल्लेखनीय योगदान दिया। खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 में कुल 27 खेलों की प्रतिस्पर्धा हुई, जिसमें डेमो स्पोर्ट के तौर पर ई-स्पोर्ट्स भी शामिल था महाराष्ट्र की यह सफलता न केवल राज्य के खेल विकास को रेखांकित करती है, बल्कि अन्य राज्यों के लिए प्रेरणा का स्रोत भी बन गई है। महाराष्ट्र ने खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 में 27 स्वर्ण पदकों सहित कुल 74 पदकों के साथ शीर्ष स्थान हासिल किया।
महाराष्ट्र पदक तालिका में सबसे आगे :-
- महाराष्ट्र ने 2018 में खेलों के पहले संस्करण से ही खेलो इंडिया यूथ गेम्स में अपना दबदबा बनाए रखा है।
- यह पांच बार पदक तालिका में शीर्ष पर रहा है: 2019, 2020, 2023, 2024 और 2025।
- महाराष्ट्र 2018 और 2022 में उपविजेता रहा।
- हरियाणा 117 पदकों के साथ दूसरे स्थान पर रहा – 39 स्वर्ण, 27 रजत और 51 कांस्य।
- हरियाणा ने 2018 में खेलों के पहले संस्करण में और फिर 2022 में पदक तालिका में शीर्ष स्थान हासिल किया।
- इन खेलों के 2019, 2020 और 2023 संस्करणों में राज्य दूसरे स्थान पर रहा।
- हरियाणा ने बिहार में तलवारबाजी स्पर्धा में अपना दबदबा बनाया और 7 स्वर्ण, दो रजत और तीन कांस्य पदक जीते।
- मेजबान बिहार का प्रदर्शन :-
- मेजबान बिहार ने ऐतिहासिक 36 पदक जीते – सात स्वर्ण, 11 रजत और 18 कांस्य।
- खेलों के छठे संस्करण में बिहार ने पांच पदक जीते थे – दो स्वर्ण, दो रजत और एक कांस्य।
- बिहार पदक तालिका में 15वें स्थान पर रहा, जबकि तमिलनाडु में आयोजित छठे खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2024 में उसने 24वां स्थान हासिल किया था।
स्थान | राज्य/केंद्र शासित प्रदेश | स्वर्ण | रजत | कांस्य | कुल पदक |
1 | महाराष्ट्र | 58 | 47 | 53 | 158 |
2 | हरियाणा | 39 | 27 | 51 | 117 |
3 | राजस्थान | 24 | 12 | 24 | 60 |
4 | कर्नाटक | 17 | 26 | 15 | 58 |
5 | दिल्ली | 16 | 20 | 32 | 68 |
6 | तमिलनाडु | 15 | 21 | 29 | 65 |
7 | उत्तर प्रदेश | 14 | 20 | 18 | 52 |
8 | केरल | 12 | 5 | 8 | 25 |
9 | मणिपुर | 11 | 8 | 11 | 30 |
10 | मध्य प्रदेश | 10 | 9 | 13 | 32 |
7वें खेलो इंडिया युवा खेल 2025 संस्करण की प्रमुख विशेषताएँ :-
- आयोजन की अवधि :- 4 से 15 मई 2025
- स्थान :- बिहार के पाँच शहरों—पटना, राजगीर, गया, भागलपुर, बेगूसराय के साथ-साथ नई दिल्ली में भी आयोजन हुआ।
- प्रतिभागी :- देशभर से 5,000 से अधिक युवा खिलाड़ियों ने भाग लिया।
- खेलों की संख्या :- 27
उल्लेखनीय व्यक्तिगत उपलब्धियाँ :-
- सैराज पर्देशी (महाराष्ट्र) :- वेटलिफ्टिंग में 81 किलोग्राम वर्ग में तीन राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़ते हुए स्वर्ण पदक।
- काव्या भट्ट (महाराष्ट्र) :- टेबल टेनिस में पदार्पण में दो स्वर्ण पदक जीतकर बंगाल के वर्चस्व को चुनौती दी।
- आयुष्का गडेकर (महाराष्ट्र) :- कुश्ती में 57 किलोग्राम फ्रीस्टाइल वर्ग में स्वर्ण पदक।
- हर्षल जोगे (महाराष्ट्र) :- 800 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक।
Latest Sports Current Affairs:-
- मेहदी हसन मिराज ने ICC मेन्स प्लेयर ऑफ द मंथ का पुरस्कार जीता है।
- Saurabh Chaudhary ने शूटिंग विश्व कप में 10 मीटर एयर पिस्टल में कांस्य पदक जीता
- नोवाक जोकोविच ने 2025 में ग्रैंड स्लैम मैचों की संख्या में रोजर फेडरर का रिकॉर्ड तोड़ा।
- IPL 2025 के लिए पंजाब किंग्स ने श्रेयस अय्यर को अपना 17वां कप्तान नियुक्त किया है।
- Martin Guptill ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की है.…