
सुल्तान अजलान शाह ट्रॉफी खिताब जीतकर इतिहास के पन्नों में जापान ने अपना नाम दर्ज कराया है। जापानी पुरुष हॉकी टीम ने पाकिस्तान को हराकर अपनी पहली ट्रॉफी जीती। फाइनल में निर्धारित समय की समाप्ति के बाद मुकाबला 2-2 से बराबरी पर छूटा. इसके बाद निर्णायक पेनल्टी शूटआउट में जापान ने पाकिस्तान को 4-1 से हरा दिया. ग्रीन शर्ट्स के नाम से मशहूर पाकिस्तानी टीम 10वीं बार अजलान शाह फाइनल में हिस्सा ले रही थी। उन्होंने आखिरी बार 2011 में फाइनल खेला था, जिसमें वह ऑस्ट्रेलिया से हार गई थीं। पाकिस्तान ने अब तक तीन बार ट्रॉफी जीती है। फाइनल 11 मई 2024 को मलेशिया के इपोह शहर के अजलान शाह स्टेडियम में खेला गया था।
एशिया में सुल्तान अजलान शाह को एक प्रतिष्ठित हॉकी टूर्नामेंट माना जाता है जिसने दुनिया की शीर्ष पुरुष राष्ट्रीय हॉकी टीमों को आकर्षित किया है। भारतीय टीम नियमित भागीदार रहा है। भारत ने 1985, 1991, 1995, 2009, 2010 में 5 बार सुल्तान अजलान शाह ट्रॉफी जीती है। इस बार, भारतीय टीम ने टूर्नामेंट ने भाग नहीं लिया है । भारतीय हॉकी टीम , 26 जुलाई 2024 को शुरू होने वाले 2024 पेरिस ओलंपिक की तैयारी पर अधिक ध्यान केंद्रित कर रही है। भारतीय टीम वर्तमान में विश्व में छठे स्थान पर है, और इस वर्ष की ट्रॉफी में सर्वोच्च रैंक वाली टीम न्यूजीलैंड थी, जो वर्तमान में विश्व में 10वें स्थान पर है। फ़ाइनल के बाद, जापान अपनी रैंक में सुधार करके 15वें स्थान पर पहुंच गया, और पाकिस्तान दुनिया में एक स्थान गिरकर 16वें स्थान पर आ गया।
सुल्तान अजलान शाह ट्रॉफी:-
- शाह ट्रॉफी का आयोजन मलेशिया हॉकी परिसंघ द्वारा किया जाता है
- इसमें छह देशों की पुरुष हॉकी टीम को खेलने के लिए आमंत्रित किया जाता है।
- इसकी शुरुआत 1983 में एक द्विवार्षिक प्रतियोगिता के रूप में हुई थी
- इसकी लोकप्रियता के बाद, 1999 में इसे एक वार्षिक प्रतियोगिता में बदल दिया गया।
- इस ट्रॉफी का नाम पेराक मलेशिया राज्य के पूर्व सुल्तान, सुल्तान अजलान शाह के नाम पर रखा गया है।
- वह 1990 से 2014 में अपनी मृत्यु तक एशियाई हॉकी महासंघ के अध्यक्ष रहे।
- उनके नाम पर रखी गई ट्रॉफी प्रतिवर्ष मलेशिया के पेराक राज्य की राजधानी इपोह में खेली जाती है।
- इस प्रतियोगिता में ऑस्ट्रेलिया सबसे सफल टीम है, जिसने इसे 10 बार जीता है।
- भारत 5 खिताबों के साथ दूसरी सबसे सफल टीम है और पाकिस्तान ने 3 खिताब जीते हैं।
Youtube Channel Link :- https://www.youtube.com/c/NewGoodWay