
सुनील छेत्री भारत के सबसे प्रसिद्ध खेल आइकनों में से एक अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास लेंगे। कोलकाता के साल्ट लेक स्टेडियम में कुवैत के खिलाफ भारत के मैच के बाद अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास ले लेंगे। इसके साथ ही सिकंदराबाद में जन्मे छेत्री का शानदार अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल करियर समाप्त हो जाएगा। छेत्री, वर्तमान में ब्लू टाइगर्स के कप्तान हैं। वह भारतीय पुरुष फुटबॉल टीम की जर्सी नंबर 9 पहनते हैं। सुनील उस भारतीय पुरुष फुटबॉल टीम का हिस्सा रहे हैं जिसने नेहरू कप (2007, 2009, 2012) और दक्षिण एशियाई फुटबॉल महासंघ (SAFF) चैम्पियनशिप (2011, 2015, 2021) जीता है। भारत की 2008 एएफसी चैलेंज कप जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी जिसके कारण भारतीय टीम ने 27 वर्षों के बाद पहली एएफसी एशियाई कप (2011) के लिए क्वालीफाई किया था।
सुनील छेत्री को सम्मान:-
- सुनील को 07 बार अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ द्वारा वर्ष का सर्वश्रेष्ठ पुरुष खिलाड़ी नामित किया गया है।
- 2013 में भारत के दूसरे सबसे बड़े खेल पुरस्कार, अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
- 2021 में भारत के सर्वोच्च खेल पुरस्कार, राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
- उन्हें 2019 में भारत के तीसरे सबसे बड़े नागरिक पुरस्कार, पदम श्री से सम्मानित किया गया।
- 2022 में, फुटबॉल की विश्व शासी निकाय, फीफा ने सुनील छेत्री पर “कैप्टन फैंटास्टिक” नामक एक वृत्तचित्र बना कर सम्मानित किया।
सबसे ज़्यादा अंतरराष्ट्रीय गोल करने वाले:-
- सुनील छेत्री अंतरराष्ट्रीय मैचों में तीसरे सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी हैं।
- पुर्तगाल के क्रिस्टियानो रोनाल्डो 128 गोल के साथ दुनिया में अग्रणी गोल करने वाले खिलाड़ी हैं।
- अर्जेंटीना के लियोनेल मेसी 106 अंतरराष्ट्रीय गोल के साथ सूची में दूसरे स्थान पर हैं।
- सुनील छेत्री 150 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 94 गोल के साथ सूची में तीसरे स्थान पर हैं।
- क्लब स्तर पर, सुनील ने 365 मैचों में 158 गोल किए हैं।
- कुल मिला कर सुनील ने अबतक 515 मैचों में 252 गोल किए हैं।
Youtube Channel Link :- https://www.youtube.com/c/NewGoodWay
