
संविधान दिवस, जिसे राष्ट्रीय कानून दिवस के रूप में भी जाना जाता है, भारत में हर साल 26 नवंबर को मनाया जाता है। यह दिन भारतीय संविधान के महत्व को याद करने और इसके मूल्यों का सम्मान करने के लिए मनाया जाता है। 29 अगस्त 1947 को संविधान सभा ने डॉ. बी.आर. अंबेडकर की अध्यक्षता में एक प्रारूप समिति का गठन किया जिसने भारत के लिए संविधान का मसौदा तैयार किया।भारत की संविधान सभा ने 26 नवम्बर 1949 को भारत के संविधान को अपनाया और यह 26 जनवरी 1950 को लागू हुआ। 26 नवंबर संविधान और इसके निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर के योगदान को श्रद्धांजलि है। भारतीय संविधान को दुनिया का सबसे बड़ा लिखित संविधान माना जाता है, जिसमें 448 अनुच्छेद, 25 भाग और 12 अनुसूचियाँ हैं।
संविधान को तैयार करने में 2 साल, 11 महीने और 18 दिन लगे थे। इसे हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में लिखा गया था। संविधान दिवस का उद्देश्य लोगों को उनके अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति जागरूक करना और लोकतांत्रिक मूल्यों को प्रोत्साहित करना है।
मुख्य विशेषताएं :-
- संप्रभुता, समाजवाद, धर्मनिरपेक्षता और लोकतंत्र: प्रस्तावना में ये सभी मूल्य समाहित हैं।
- मौलिक अधिकार: संविधान का भाग III नागरिकों को 6 मौलिक अधिकार देता है।
- विधायिका, कार्यपालिका और न्यायपालिका: तीनों अंग स्वतंत्र हैं लेकिन आपस में जुड़े हुए हैं।
- लचीला और कठोर: संविधान में संशोधन की प्रक्रियाएँ सरल और जटिल दोनों हैं, जो इसे लचीला और कठोर बनाती हैं।
प्रमुख समितियां :-
- प्रारूप समिति – बी.आर. अंबेडकर
- संघ शक्ति समिति – जवाहरलाल नेहरू
- संघीय संविधान समिति – जवाहरलाल नेहरू
- प्रांतीय संविधान समिति – वल्लभभाई पटेल
- मौलिक अधिकार, अल्पसंख्यक और जनजातीय एवं बहिष्कृत क्षेत्र पर सलाहकार समिति – वल्लभभाई पटेल।
- प्रक्रिया नियम समिति – राजेंद्र प्रसाद
- राज्य समिति (राज्यों के साथ बातचीत के लिए समिति) – जवाहरलाल नेहरू
- संचालन समिति – राजेंद्र प्रसाद
प्रमुख बिंदु :-
- 26 नवंबर 1949: संविधान अंगीकृत किया गया।
- 26 जनवरी 1950: संविधान लागू हुआ।
- डॉ. भीमराव अंबेडकर: संविधान के मुख्य निर्माता।
- संविधान दिवस की घोषणा: 2015 में पहली बार मनाया गया।
- भारत का संविधान: दुनिया का सबसे बड़ा लिखित संविधान।
- संविधान के संशोधन: अब तक 100+ संशोधन किए जा चुके हैं।
Latest Sept. Important Days:-
- विश्व निमोनिया दिवस हर साल 12 नवंबर को मनाया जाता है।
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस हर साल 07 नवंबर को मनाया जाता है।
- विश्व हृदय दिवस हर साल 29 सितंबर को मनाया जाता है।
- विश्व पर्यटन दिवस हर साल 27 सितंबर को मनाया जाता है।
- राष्ट्रीय हिंदी दिवस हर साल 14 सितंबर को मनाया जाता है।
- World Coconut Day हर साल 02 सितंबर को मनाया जाता है।
- National Sports Day हर साल 29 अगस्त को मनाया जाता है।
- Women’s Equality Day हर साल 26 अगस्त को मनाया जाता है।
