संजोग गुप्ता ने संभाली ICC की कमान, बने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद के CEO

संजोग गुप्ता को अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) का नया मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) नियुक्त किया गया है। उन्होंने 7 जुलाई 2025 से औपचारिक रूप से पदभार ग्रहण किया है। संजोग गुप्ता को मीडिया, खेल और मनोरंजन के क्षेत्र में दो दशकों से अधिक का अनुभव है। उन्होंने पत्रकारिता से अपना करियर शुरू किया और बाद में स्टार इंडिया और डिज़नी स्टार जैसे शीर्ष संगठनों में नेतृत्वकारी भूमिकाएँ निभाईं। CEO बनने से पहले, वह JioStar (पूर्व में डिज़नी स्टार/वायकॉम18) में “Sports and Live Experiences” प्रभाग के प्रमुख थे, जहाँ उन्होंने खेल प्रसारण को वैश्विक स्तर पर नई ऊँचाइयों पर पहुँचाया।

ICC ने मार्च 2025 में इस पद के लिए वैश्विक स्तर पर आवेदन आमंत्रित किए थे, जिसमें 25 देशों के 2500 से अधिक उम्मीदवारों ने आवेदन किया था। उनमें से 12 को शॉर्टलिस्ट किया गया और चयन समिति ने सर्वसम्मति से संजोग गुप्ता को इस पद के लिए उपयुक्त पाया। उनकी नियुक्ति को ICC बोर्ड ने भी मंजूरी दे दी थी। उनकी नियुक्ति ऐसे समय में हुई है जब क्रिकेट को 2028 के लॉस एंजिल्स ओलंपिक में शामिल किया गया है और आईसीसी पुरुष और महिला दोनों ही क्रिकेट को और अधिक पेशेवर और लोकप्रिय बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। संजोग गुप्ता की रणनीति और दूरदर्शिता से उम्मीद है कि आईसीसी आने वाले वर्षों में नई ऊँचाइयों को छुएगा।

अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) :-

  • पूरा नाम :- अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद
  • स्थापना वर्ष :- 15 जून 1909
  • स्थापना स्थल :- लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड, लंदन, इंग्लैंड
  • मूल नाम :- इंपीरियल क्रिकेट कॉन्फ्रेंस
  • वर्तमान स्वीकृत नाम :- अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद नाम 1989 में अपनाया गया था
  • मुख्यालय :- दुबई, संयुक्त अरब अमीरात (यूएई)
  • वर्तमान अध्यक्ष (2025) :- जय शाह (भारत)
  • वर्तमान सीईओ (2025) :- संजोग गुप्ता (भारत)
  • सदस्य देश :- कुल 108 सदस्य देश
    • 12 पूर्ण सदस्य (टेस्ट खेलने वाले देश)
    • 96 संबद्ध और सहयोगी सदस्य
  • मुख्य कार्य :-
    • अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट प्रतियोगिताओं का आयोजन
    • नियम और विनियम बनाना
    • अंपायरों की नियुक्ति
    • भ्रष्टाचार विरोधी इकाई
  • प्रमुख टूर्नामेंट :-
    • आईसीसी क्रिकेट विश्व कप (पुरुष और महिला)
    • आईसीसी टी20 विश्व कप
    • आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी
    • विश्व टेस्ट चैंपियनशिप
    • आईसीसी अंडर-19 विश्व कप
  • आर्थिक रूप से सबसे प्रभावशाली सदस्य :- भारत (BCCI)

Latest Sports Current Affairs:-

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *