शशि भूषण कुमार सिंह ने दिल्ली पुलिस कमिश्नर का पदभार संभाला

शशि भूषण कुमार सिंह, जिन्हें आमतौर पर SBK सिंह के नाम से जाना जाता है, को 01 अगस्त 2025 से दिल्ली पुलिस आयुक्त ( कमिश्नर ) के रूप में अतिरिक्त प्रभार दिया गया है (31 जुलाई 2025 को संजय अरोड़ा की सेवानिवृत्ति के बाद)। वह 1988 बैच के AGMUT कैडर (अरुणाचल-गोवा-मिजोरम और केंद्र शासित प्रदेश) के IPS अधिकारी हैं, और वर्तमान में दिल्ली में होम गार्ड के महानिदेशक के रूप में कार्यरत थे। SBK सिंह की सेवा यात्रा में रॉ में सात साल शामिल हैं, जिसमें विदेशी-आधारित सुरक्षा अभियान और विभिन्न उच्च-स्तरीय संवेदनशील पद जैसे कि दिल्ली, मिजोरम, अरुणाचल प्रदेश में DGP, स्पेशल CP (कानून और व्यवस्था, खुफिया, प्रौद्योगिकी) और आर्थिक अपराध शाखा के प्रभारी शामिल हैं।

उनकी कुशाग्रता तकनीकी और आध्यात्मिक दोनों दृष्टिकोणों से जुड़ी रही है उनके कार्यकाल की प्रमुख उपलब्धियों में उपहार सिनेमा अग्निकांड, पोंटी चड्ढा हत्याकांड, हैंसी क्रोनिए मैच फिक्सिंग मामले जैसी हाई-प्रोफाइल जांचों का नेतृत्व करना, Safe City Project और Lost Report mobile app जैसी तकनीकी पहलों का समन्वय करना, QR-code आधारित फीडबैक प्रणाली, Public Facilitation Desk, Intelligent Traffic Monitoring System आदि शामिल हैं।

तकनीकी और रणनीतिक योगदान :-

  • विशेष पुलिस आयुक्त (प्रौद्योगिकी एवं परियोजनाएँ) के रूप में:-
    • Safe City Project और Intelligent Traffic Monitoring System का क्रियान्वयन।
    • नागरिकों को अपनी शिकायतें दर्ज कराने में सक्षम बनाने के लिए QR-code आधारित फीडबैक प्रणाली की शुरुआत।
    • IIT दिल्ली के सहयोग से Digital Trucking Radio System विकसित की।
  • विशेष पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था – उत्तर) के रूप में:-
    • सांप्रदायिक सद्भाव बनाए रखने में सफल।
    • Public Facilitation Desk की शुरुआत की जिससे पुलिस और आम आदमी के बीच की दूरी कम हुई।
  • विशेष पुलिस आयुक्त (सुरक्षा) के रूप में:-
    • 2015 गणतंत्र दिवस परेड (जिसमें तत्कालीन अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने भाग लिया था) के लिए सुरक्षा व्यवस्था।
    • 54 देशों के नेताओं की उपस्थिति में भारत-अफ्रीका शिखर सम्मेलन का सफलतापूर्वक आयोजन।

दिल्ली पुलिस :-

  • स्थापना वर्ष :- 16 फरवरी 1948
  • स्वतंत्रता से पहले :- दिल्ली पुलिस ब्रिटिश प्रशासन के अधीन पंजाब पुलिस का हिस्सा थी।
  • स्वतंत्रता के बाद :- इसे एक स्वतंत्र इकाई बनाया गया और दिल्ली राज्य के लिए समर्पित किया गया।
  • मुख्यालय :- दिल्ली पुलिस मुख्यालय — नई दिल्ली
  • वर्तमान आयुक्त (2025) :- शशि भूषण कुमार सिंह (SBK Singh)
  • पहले पुलिस कमिश्नर :- जयंत नारायण चौधरी (1978)
  • कर्मचारियों की संख्या :-
    • दिल्ली पुलिस देश की सबसे बड़ी मेट्रोपॉलिटन पुलिस फोर्स में से एक है।
    • कुल बल: 80,000+ कर्मचारी (लगभग)
  • प्रशासनिक नियंत्रण :- दिल्ली एक केंद्रशासित प्रदेश है, इसलिए दिल्ली पुलिस दिल्ली सरकार के अंतर्गत नहीं, बल्कि भारत सरकार के गृह मंत्रालय (MHA) के अधीन आती है।
  • दिल्ली पुलिस के विशेष दस्ते :-
    • SPUWAC – महिला और बच्चों के खिलाफ अपराधों के लिए
    • SWAT – विशेष हथियार और रणनीति बल
    • PCR Vans – 24×7 गश्ती
    • Special Cell – आतंकवाद विरोधी एवं खुफिया इकाई
    • Crime Branch – संगठित अपराध और बड़ी जांचों के लिए
    • Cyber Crime Cell – साइबर अपराधों की जांच हेतु
  • तकनीकी पहल और नवाचार :-
    • ‘Lost Report App’ – गुम वस्तुओं की ऑनलाइन रिपोर्टिंग
    • Delhi Police ONE App – एकीकृत नागरिक सुविधा ऐप
    • QR Feedback System – थानों में फीडबैक व्यवस्था
    • CCTNS (Crime and Criminal Tracking Network & Systems) – अपराधियों का डिजिटल रिकॉर्ड
    • Safe City Project – महिलाओं की सुरक्षा के लिए
  • प्रशिक्षण और संस्थान :-
    • Police Training College – झड़ोदा कलां, दिल्ली
    • Recruitment Process :- SSC CPO, Delhi Police Constable (CBT + PET + Medical) के माध्यम से भर्ती
    • मोटो (Motto) :- “Shanti, Sewa, Nyaya” (Peace, Service, Justice).
अन्य नवीनतम नियुक्ति:-

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *