“विश्व शांति पुरस्कार” से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सम्मानित किया जाएगा।

विश्व शांति पुरस्कार” से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सम्मानित किया जाएगा। यह पुरस्कार उन्हें विश्व शांति और समाज में सद्भाव बढ़ाने की दिशा में उनके प्रयासों के लिए दिया जाएगा। यह सम्मान इंडियन अमेरिकन माइनॉरिटीज एसोसिएशन (AIAM) की ओर से मैरीलैंड के स्लिगो सेवेंथ डे एडवेंटिस्ट चर्च में आयोजित कार्यक्रम में दिया जाएगा। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी को “मार्टिन लूथर किंग जूनियर ग्लोबल पीस अवार्ड” से भी सम्मानित किया जाएगा, जिसे वाशिंगटन एडवेंटिस्ट यूनिवर्सिटी और AIAM द्वारा संयुक्त रूप से दिया जाएगा। पीएम मोदी को अब तक 15 से अधिक देशों ने सर्वोच्च नागरिक सम्मान प्रदान किया है। इनमें 2020 में अमेरिका का “लीजन ऑफ मेरिट” और रूस, सऊदी अरब, यूएई सहित अन्य देशों के सम्मान शामिल हैं।

AIAM के गठन का एक प्रमुख लक्ष्य अमेरिका में भारतीय-अमेरिकियों की एकता सुनिश्चित करना है। AIAM ने सिख दानकर्ता जसदीप सिंह को संस्थापक और अध्यक्ष नियुक्त किया है। इसके अलावा इसके सात सदस्यीय निदेशक मंडल में बलजिंदर सिंह, सुखपाल धनोआ (सिख), पवन बेजवाड़ा, एलीशा पुलिवरती (ईसाई), दीपक ठक्कर (हिंदू), जुनैद काजी (मुस्लिम) और निसिम रुबेन (यहूदी) शामिल हैं।

पुरस्कार मिलने का कारण :-

  • विश्व शांति के लिए उनके प्रयास और समाज में समरसता एवं एकता बढ़ाने के लिए यह सम्मान दिया जाएगा।
  • प्रधानमंत्री की “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास” नीति को वैश्विक स्तर पर सराहा गया है।

PM नरेंद्र मोदी को मिले प्रमुख राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पुरस्कारों की सूची :-

  • चैंपियंस ऑफ द अर्थ (2018)
  • Seoul पीस प्राइज (2018)
  • सऊदी अरब: किंग अब्दुलअज़ीज़ सैश (2016)
  • अफगानिस्तान: अमीर अमानुल्लाह खान अवार्ड (2016)
  • पैलेस्टाइन: ग्रैंड कॉलर ऑफ स्टेट ऑफ फिलिस्तीन (2018)
  • रूस: ऑर्डर ऑफ सेंट एंड्रयू (2019)
  • यूएई: जायद मेडल (2019)
  • मालदीव: नियमथी इज़्जुद्दीन अवार्ड (2019)
  • भूटान: नगदग पेल जी खोरलो अवार्ड (2021)
  • लीजन ऑफ मेरिट (अमेरिका, 2020)
  • सीआईआईटी राइजिंग ग्लोबल लीडर ऑफ द ईयर (2015)
  • पद्म विभूषण (2019)
  • मार्टिन लूथर किंग जूनियर ग्लोबल पीस अवार्ड (2024)
  • विश्व शांति पुरस्कार (2024)
  • ग्लोबल गोलकीपर अवार्ड (2019)

Latest Awards Affairs:-

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *