‘लखपति बिटिया योजना’ लॉन्च: जन्म से पढ़ाई तक मिलेगा आर्थिक सहारा

लखपति बिटिया योजना 2026 दिल्ली सरकार की एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसका उद्देश्य बेटियों के उज्ज्वल भविष्य को सुरक्षित करना और उनकी शिक्षा को बढ़ावा देना है। इस योजना के तहत सरकार बेटी के जन्म से लेकर उच्च शिक्षा तक अलग-अलग चरणों में आर्थिक सहायता प्रदान करती है, ताकि किसी भी लड़की की पढ़ाई पैसों की कमी के कारण बीच में न रुके। इस योजना के माध्यम से दी जाने वाली राशि समय के साथ बढ़कर लगभग ₹1 लाख तक पहुंच जाती है, जिससे परिवारों को बेटियों की पढ़ाई और भविष्य के लिए आर्थिक सहारा मिलता है। यह योजना न केवल बेटियों को आत्मनिर्भर बनाने में मदद करती है, बल्कि समाज में लैंगिक समानता को भी मजबूत करती है।

यह योजना मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में शुरू की गई है, और इसके तहत चरणबद्ध तरीके से वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी, जो ब्याज सहित बढ़कर ₹1.20 लाख तक हो सकती है।

योजना का उद्देश्य :-

  • बेटियों की शिक्षा को प्रोत्साहन देना ताकि वे बिना किसी रुकावट के अपनी पढ़ाई पूरी कर सकें
  • आर्थिक सहायता प्रदान करना जिससे कमजोर वर्ग के परिवारों को राहत मिले
  • स्कूल छोड़ने की दर कम करना और बाल विवाह जैसी सामाजिक समस्याओं पर रोक लगाना
  • बेटियों को आत्मनिर्भर बनाना ताकि वे भविष्य में अपने पैरों पर खड़ी हो सकें
  • लैंगिक समानता को बढ़ावा देना और समाज में बेटियों के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करना

कैसे मिलता है लाभ?

  • बेटी के नाम पर जन्म से ही पैसे जमा होने लगते हैं।
  • स्कूल और कॉलेज के अलग-अलग स्टेज पर पेमेंट इंस्टॉलमेंट में किया जाता है।
  • पूरी रकम 21 साल की उम्र होने पर या ग्रेजुएशन होने पर मिलती है।

क्या है ‘लखपति बिटिया योजना’?

  • यह स्कीम 1 अप्रैल, 2026 से लागू की गई है।
  • इस स्कीम के तहत, सरकार बेटी के जन्म से लेकर उसके ग्रेजुएशन तक अलग-अलग स्टेज में पैसे जमा करती है।
  • कुल लगभग ₹56,000 किश्तों में दिए जाते हैं, जो ब्याज के साथ लगभग ₹1 लाख या उससे ज़्यादा हो जाते हैं।

आर्थिक सहायता का विवरण :-

  • जन्म के समय ₹11,000
  • कक्षा 1, 6, 9, 11 और 12 में से प्रत्येक के लिए ₹5,000
  • 1 साल के डिप्लोमा के लिए ₹10,000
  • 2-3 साल के डिप्लोमा कोर्स पूरे करने पर ₹20,000
  • 4 साल का ग्रेजुएशन कोर्स पूरा करने पर ₹25,000 तक

पात्रता मानदंड: कौन आवेदन कर सकता है?

  • लड़की का जन्म दिल्ली राज्य में हुआ होना चाहिए।
  • वह कम से कम 3 वर्षों से दिल्ली की निवासी होनी चाहिए।
  • परिवार की वार्षिक आय ₹1.20 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए।
  • साथ ही, यह योजना प्रति परिवार केवल दो बेटियों तक ही सीमित है।
  • वह दिल्ली के किसी मान्यता प्राप्त स्कूल में पढ़ रही होनी चाहिए।
विशेष प्रावधान और लचीलापन :-

इस योजना में कुछ लचीले प्रावधान शामिल हैं:-

  • जिनमें मुख्य चरणों (जैसे स्कूल में दाखिला) पर देर से पंजीकरण की अनुमति है।
  • बाल देखभाल संस्थानों में रहने वाली लड़कियों के लिए पात्रता की शर्तों में ढील दी जा सकती है।
  • इसके लाभ अहस्तांतरणीय हैं और निर्धारित समय अवधि से पहले इन्हें निकाला नहीं जा सकता।
नवीनतम योजनाएं :-

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *