
रोहिणी नैयर पुरस्कार से अनिल प्रधान को सम्मानित किया गया हैं। रोहिणी नैयर पुरस्कार ग्रामीण विकास, कृषि और ग्रामीण समाज पर सकारात्मक प्रभाव डालने वाले व्यक्तियों और संगठनों को सम्मानित करने के लिए दिया जाता है। यह पुरस्कार मुख्य रूप से उन व्यक्तियों को मान्यता देता है जिन्होंने ग्रामीण समाज में उत्कृष्ट योगदान दिया है और अपने काम को समाज के ध्यान में लाया है। अनिल प्रधान ने ओडिशा के ग्रामीण क्षेत्र में शिक्षा, टिकाऊ खेती और सामाजिक विकास को बढ़ावा देने में उत्कृष्ट कार्य किया है। उनका प्रयास ग्रामीण छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने, उनके समग्र विकास में योगदान देने और ग्रामीण युवाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित करने पर केंद्रित रहा है। प्रधान का काम शिक्षण से लेकर किसानों की आय बढ़ाने तक के विभिन्न आयामों को कवर करता है।
रोहिणी नैय्यर पुरस्कार के बारे में :-
- उद्देश्य :- भारत में ग्रामीण विकास में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले व्यक्तियों को सम्मानित करने के लिए स्थापित किया गया।
- रोहिणी नैयर की स्मृति में, नैयर फाउंडेशन फॉर सोशल एंड इकोनॉमिक पर्पज द्वारा स्थापित ।
- स्थापना :- पहली बार 2021 में रोहिणी नैयर के निधन के बाद प्रदान किया गया।
- पुरस्कार घटक :- इसमें 10 लाख रुपये का नकद पुरस्कार, एक प्रशस्ति पत्र और एक ट्रॉफी शामिल है।
- पात्रता :- 40 वर्ष से कम आयु के व्यक्तियों को प्रदान किया जाता है।
- रोहिणी नैयर की विरासत :- नैयर एक अर्थशास्त्री और आईएएस अधिकारी थीं, जिन्होंने 1987 से 2005 तक भारत के योजना आयोग के साथ ग्रामीण विकास में काम किया और गरीबी और सामाजिक उत्थान के नए तरीकों की वकालत की।
अनिल प्रधान के बारे में :-
- अनिल प्रधान, यंग टिंकर फाउंडेशन के सह-संस्थापक, को ग्रामीण समुदायों में STEM (विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग, और गणित) शिक्षा के क्षेत्र में उनके कार्यों के लिए रोहिणी नायर पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।
- प्रधान, जो 28 वर्ष के हैं, ओडिशा के बरल गाँव के एक इंजीनियर और शिक्षाविद हैं।
- उनका उद्देश्य ग्रामीण छात्रों को STEM शिक्षा प्रदान करना है, जिससे वे नवाचार और समस्या-समाधान कौशल को विकसित कर सकें।
Latest Awards Affairs:-
- Anuya Prasad ने विश्व बधिर शूटिंग चैम्पियनशिप में स्वर्ण पदक जीता है
- Hayao Miyazaki को 2024 के रेमन मैग्सेसे पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।
- Handicraft Export Awards केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने प्रदान किए
- 70th National Film Awards 2024 : सर्वश्रेष्ठ अभिनेता, अभिनेत्री, फिल्म
- गुलबेंकियन पुरस्कार 2024 आंध्र प्रदेश सामुदायिक प्रबंधित प्राकृतिक खेती APCNF ने जीता
- डॉ. अर्पित चोपड़ा को होम्योपैथी में प्रतिष्ठित उत्कृष्टता पुरस्कार मिला
- पी. गीता को नारीवादी अध्ययन के लिए पहला के. सरस्वती अम्मा पुरस्कार मिला
