राष्ट्रीय हथकरघा दिवस 07 अगस्त को मनाया जाता है

राष्ट्रीय हथकरघा दिवस भारत में हर साल 7 अगस्त को मनाया जाता है। यह दिन भारत की सांस्कृतिक विरासत, पारंपरिक हथकरघा उद्योग और इसके कारीगरों के प्रति सम्मान प्रकट करने के लिए समर्पित है। इस दिन का उद्देश्य हथकरघा उद्योग के महत्व को पुनर्स्थापित करना, हथकरघा कारीगरों के योगदान को मान्यता देना और इस पारंपरिक उद्योग को समर्थन प्रदान करना है। यह दिन न केवल कारीगरों को प्रोत्साहित करने के लिए है, बल्कि युवाओं को इस क्षेत्र में अपना करियर बनाने के लिए प्रेरित करने के लिए भी है। इसका उद्देश्य आत्मनिर्भर भारत की दिशा में प्रयासों को मजबूत करना और वोकल फॉर लोकल अभियान की तर्ज पर वोकल फॉर हैंडमेड को बढ़ावा देना है।

दिवस न केवल एक वार्षिक उत्सव है, बल्कि यह हथकरघा उद्योग के विकास और संरक्षण का एक सतत प्रयास है। इस दिवस के माध्यम से सरकार और समाज मिलकर हथकरघा कारीगरों को प्रोत्साहित करते हैं और उनके उत्पादों को वैश्विक मंच पर पहचान दिलाने का प्रयास करते हैं। गौरतलब है कि राष्ट्रीय हथकरघा दिवस भारतीय संस्कृति और परंपरा का एक महत्वपूर्ण उत्सव है, जो हथकरघा उद्योग और उसके कारीगरों को सम्मान देता है। राष्ट्रीय हथकरघा दिवस हमें याद दिलाता है कि हमारे पारंपरिक उद्योग और कारीगर हमारी सांस्कृतिक विरासत का अभिन्न अंग हैं, जिन्हें संरक्षित और प्रोत्साहित करना हमारी जिम्मेदारी है।

राष्ट्रीय हथकरघा दिवस का उद्देश्य:-

  • हथकरघा उद्योग और सामाजिक-आर्थिक विकास में इसके योगदान के बारे में आम जनता के बीच जागरूकता पैदा करना।
  • भारत की हथकरघा विरासत की रक्षा करना।
  • हथकरघा बुनकरों और श्रमिकों को अधिक अवसर प्रदान करना।
  • हथकरघा क्षेत्र के सतत विकास को सुनिश्चित करना, जिससे हथकरघा श्रमिकों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाया जा सके।

Latest July Important Days:-

  • 01 अगस्त :- राष्ट्रीय पर्वतारोहण दिवस, विश्व फेफड़े के कैंसर दिवस
  • 03 अगस्त :- राष्ट्रीय तरबूज दिवस
  • 06 अगस्त :- हिरोशिमा दिवस
  • 07 अगस्त :- राष्ट्रीय हथकरघा दिवस

YouTube Channel Link :- Click Here

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *