
प्रवासी भारतीय दिवस हर साल 09 जनवरी को मनाया जाता है। इसका उद्देश्य विदेशों में बसे भारतीय समुदाय के साथ भारत के संबंधों को मजबूत करना है। प्रवासी भारतीय समुदाय के योगदान को सम्मान देने और उनके साथ भारत के सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक संबंधों को मजबूत करने के उद्देश्य से यह दिवस मनाया जाता है। 09 जनवरी को महात्मा गांधी दक्षिण अफ्रीका से भारत लौटे थे (वर्ष 1915 में) उनके लौटने के बाद ही भारत में स्वतंत्रता संग्राम को नई दिशा मिली थी। इस ऐतिहासिक दिन की याद में प्रवासी भारतीय दिवस मनाया जाता है। दुनिया भर में बसे भारतीय मूल के लोग न केवल भारत की संस्कृति का प्रचार-प्रसार करते हैं, बल्कि भारत की अर्थव्यवस्था और विकास में भी महत्वपूर्ण योगदान देते हैं।
पहला प्रवासी भारतीय दिवस 9-11 जनवरी 2003 को नई दिल्ली में आयोजित किया गया था। इसके आयोजन का सुझाव एल.एम. सिंघवी समिति ने दिया था। इसका उद्देश्य प्रवासी भारतीयों को भारत के सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक विकास में योगदान देने के लिए प्रेरित करना है। भारतीय समुदाय के बीच संपर्क और सहयोग बढ़ाना है। भारतीय मूल के लोगों के अधिकारों और हितों की रक्षा करना है।
प्रवासी भारतीय दिवस के प्रमुख उद्देश्य :-
- प्रवासी भारतीय समुदाय के साथ संबंध मजबूत करना
- भारत के सामाजिक और आर्थिक विकास में योगदान को बढ़ावा देना
- भारतीय संस्कृति और विरासत का प्रचार-प्रसार
- प्रवासी भारतीयों को सम्मानित करना
- व्यावसायिक और सांस्कृतिक सहयोग को बढ़ावा देना
- वैश्विक स्तर पर भारतीय पहचान को मजबूत करना
- सामुदायिक सेवा और सामाजिक कार्यों को प्रोत्साहन
- वैश्विक चुनौतियों पर चर्चा और समाधान
2025 के प्रवासी भारतीय सम्मान पुरस्कार विजेताओं की सूची :-
यह भारत सरकार द्वारा प्रवासी भारतीयों को दिया जाने वाला सर्वोच्च सम्मान है। यह उन व्यक्तियों/संगठनों को दिया जाता है जिन्होंने भारत या विदेश में अपने क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान दिया हो। यह पुरस्कार भारत के राष्ट्रपति द्वारा प्रदान किया जाता है।
- प्रो. अजय राणे :- ऑस्ट्रेलिया
- डॉ. मारियालेना जोन फर्नांडीस :- ऑस्ट्रिया
- डॉ. फिलोमेना एन मोहिनी हैरिस :- बारबाडोस
- स्वामी संयुक्तानंद :- फिजी
- सरस्वती विद्या निकेतन :- गुयाना
- डॉ. लेख राज जुनेजा :- जापान
- डॉ. प्रेम कुमार :- किर्गिज़ रिपब्लिक
- सौक्थवी चौधरी :- लाओस
- कृष्ण सावजानी :- मलावी
- डॉ. सुब्रमण्यम के.वी. सदाशिवम :- मलेशिया
- डॉ. सरिता बूधू :- मॉरीशस
- अभय कुमार :- मोल्दोवा
- डॉ. राम निवास हला तुन :- म्यांमार
- जगन्नाथ शेखर अस्थाना :- रोमानिया
- हिंदुस्तानी समाज :- रूस
- सुधा रानी गुप्ता :- रूस
- डॉ. सैयद अनवर खुर्शीद :- सऊदी अरब
- अतुल अरविंद तेमुर्निकर :- सिंगापुर
- रॉबर्ट मसीह नाहर :- स्पेन
- डॉ. कौशिक लक्ष्मीदास रमैया :- तंजानिया
- एच.ई. क्रिस्टीन कार्ला कंगालू :- त्रिनिदाद और टोबैगो
प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण बिंदु :-
- प्रवासी भारतीय दिवस :- 09 जनवरी
- पहला आयोजन :- 2003
- प्रवासी भारतीय सम्मान पुरस्कार :- भारत के राष्ट्रपति द्वारा प्रदान
- प्रवासी भारतीयों की संख्या :- 3.2 करोड़
- 2023 का आयोजन :- इंदौर, मध्य प्रदेश
Latest Important Days:-
- World Braille Day हर साल 04 जनवरी को मनाया जाता है।
- राष्ट्रीय किसान दिवस (National Farmers’ Day) भारत में हर साल 23 दिसंबर को मनाया जाता है।
- राष्ट्रीय गणित दिवस (NMD) हर साल 22 दिसंबर को मनाया जाता है।
- विजय दिवस हर साल 16 दिसंबर को मनाया जाता है।
- राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस हर साल 14 दिसंबर को मनाया जाता है।