
प्रतिष्ठित विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप की मेजबानी भारत पहली बार 2025 में करेगा। यह पहली बार होगा जब भारत इस प्रतिष्ठित चैंपियनशिप की मेजबानी करेगा। इस आयोजन की घोषणा अक्टूबर 2023 में की गई थी और यह चैंपियनशिप विश्व स्तरीय पैरा एथलीटों को एक मंच प्रदान करेगी। इस आयोजन में लगभग 170 देशों के 1,700 से अधिक एथलीट भाग लेंगे। यह चैंपियनशिप न केवल खेलों को बढ़ावा देगी बल्कि पैरा खेलों के प्रति भारत की समावेशिता और प्रतिबद्धता को भी दर्शाएगी। दिल्ली में होने वाला यह आयोजन भारत में पैरा खेलों को एक नई गति देगा और देश की खेल संस्कृति को और समृद्ध करेगा।
नई दिल्ली विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप की मेजबानी करने वाला चौथा एशियाई शहर है। कतर का दोहा 2015 में विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप की मेजबानी करने वाला पहला एशियाई शहर था। दुबई, यूएई ने 2019 में और कोबे, जापान ने 2024 में चैंपियनशिप की मेजबानी की थी। नई दिल्ली 26 सितंबर से 5 अक्टूबर 2025 तक जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में 12वीं विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप की मेजबानी करेगा। विश्व पैरा एथलेटिक्स ने नई दिल्ली को विश्व पैरा एथलेटिक्स ग्रैंड प्रिक्स की मेजबानी के अधिकार भी दिए हैं। यह आयोजन 11-13 मार्च 2025 तक नई दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा।
प्रतिष्ठित विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप :-
- विश्व पैरा एथलेटिक्स, जो अंतर्राष्ट्रीय पैरालंपिक समिति का एक हिस्सा है, विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप का आयोजन करता है।
- अंतर्राष्ट्रीय पैरालंपिक समिति पैरा-खेलों की दुनिया में शासी निकाय है और वह ग्रीष्मकालीन और शीतकालीन पैरालिंपिक का आयोजन करती है।
- विश्व पैरा एथलेटिक्स, पैरा-एथलीटों के लिए एथलेटिक्स कार्यक्रम आयोजित करता है।
- विश्व पैरा एथलेटिक्स ने 1994 में बर्लिन, जर्मनी में पहली विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप का आयोजन किया था।
- यह प्रतियोगिता पहले यह हर चार साल में आयोजित की जाती थी, लेकिन 2011 से इसे हर दो साल में आयोजित किया जाता है।
- 2013 से, विश्व पैरा एथलेटिक्स द्वारा एक वार्षिक ग्रैंड प्रिक्स सीज़न का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें तहत दुनिया भर में कई प्रतियोगिता आयोजित किए जाते हैं।
- विश्व पैरा एथलेटिक्स का मुख्यालय :- बॉन, जर्मनी
- विश्व पैरा एथलेटिक्स के प्रमुख :- पॉल फिट्ज़गेराल्ड
मुख्य बिंदु :-
- चैंपियनशिप 26 सितंबर से 5 अक्टूबर, 2025 के बीच आयोजित होगी।
- यह आयोजन नई दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में होगा।
- 11-13 मार्च, 2025 के बीच वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स ग्रां प्री की मेजबानी भी करेगा।
- 100 से अधिक देशों के 1,000 से अधिक एथलीट्स प्रतियोगिता में भाग लेंगे।
- भारत ने 2023 कोबे पैरा एथलेटिक्स वर्ल्ड चैंपियनशिप में छह स्वर्ण सहित कुल 17 पदक जीते।
Latest Current Affairs News :-
- रूफटॉप सोलर लोन के लिए टाटा पावर और केनरा बैंक ने साझेदारी की
- पहला मधुमेह (डायबिटीज़) बायोबैंक भारत ने चेन्नई में शुरू किया
- “Mahakumbh Mela District” उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रयागराज में महाकुंभ मेला क्षेत्र को नया जिला घोषित किया।
- ‘सिनबैक्स’ पहला इंडो-कंबोडियन अभ्यास पुणे, महाराष्ट्र में शुरू
- “हमारा संविधान, हमारा सम्मान” पोर्टल भारत सरकार द्वारा शुरू एक डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म
