
देसी ऊन ने Annecy Animation Festival 2025 में जूरी पुरस्कार जीता। यह पुरस्कार फिल्म को “बेस्ट कमीशन्ड फिल्म” श्रेणी में दिया गया। फिल्म का निर्देशन प्रसिद्ध एनिमेटर सुरेश एरियात और उनकी टीम ने किया है। देसी ऊन एक स्टॉप-मोशन एनिमेटेड फिल्म है जो दक्कनी ऊन के पारंपरिक उपयोग, इसके शिल्प और ग्रामीण भारतीय समुदायों की सांस्कृतिक विरासत पर प्रकाश डालती है। फिल्म का उद्देश्य न केवल मनोरंजन करना है बल्कि स्थानीय संसाधनों, शून्य-अपशिष्ट उत्पादन और सतत विकास जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों के बारे में जागरूकता फैलाना भी है। एनेसी अंतर्राष्ट्रीय एनीमेशन महोत्सव 8 से 14 जून 2025 तक एनेसी, फ्रांस में आयोजित किया गया।
यह फिल्म 6 से 7 मिनट लंबी है और इसमें बहुत ही कलात्मक तरीके से विभिन्न ऊन उत्पादों को बनाने की प्रक्रिया को दर्शाया गया है। फिल्म की टीम ने इसे बनाने के लिए असली ऊन, हाथ से बने सेट और पारंपरिक डिजाइनों का इस्तेमाल किया है, जो इसकी प्रामाणिकता और सुंदरता को और भी उजागर करता है। “देसी ऊन” को पहले ही कई राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय फिल्म समारोहों में सराहा जा चुका है, और इसे कान्स लायंस 2025 के लिए भी चुना गया था। एनेसी में यह सम्मान प्राप्त करना भारतीय एनीमेशन को वैश्विक मंच पर एक नई पहचान देता है और स्थानीय कहानियों को दुनिया के सामने लाने की दिशा में एक बड़ी उपलब्धि है।
Annecy International Animation Festival :-
- स्थापना वर्ष :- 1960
- स्थान :- एनेसी (Annecy), फ्रांस
- आयोजक संस्था :- International Animated Film Association (ASIFA)
- प्रमुख उद्देश्य :- विश्व भर के एनिमेटेड फिल्मों को एक मंच पर लाना और एनिमेशन इंडस्ट्री को प्रोत्साहन देना
- आयोजन अवधि :- हर साल जून महीने में
- प्रमुख पुरस्कार श्रेणियाँ :-
- क्रिस्टल फॉर बेस्ट फीचर (Cristal for Best Feature)
- क्रिस्टल फॉर बेस्ट शॉर्ट फिल्म
- जूरी अवार्ड (Jury Award)
- ऑडियंस अवार्ड (Audience Award)
- बेस्ट कमिशंड फिल्म (Best Commissioned Film)
- प्रकार :- दुनिया का सबसे बड़ा और सबसे प्रतिष्ठित एनिमेशन फिल्म फेस्टिवल
- प्रतिभागी :- दुनिया भर के एनिमेशन फिल्ममेकर, स्टूडियोज़, छात्र, और कलाकार
- विशेष आयोजन :-
- Annecy MIFA (मार्चे इंटरनेशनल डु फिल्म डी’अनीमेशन): एनिमेशन इंडस्ट्री के लिए बाजार और नेटवर्किंग इवेंट
- मास्टरक्लास, वर्कशॉप, और पैनल डिस्कशन
देसी ऊन – एनेसी 2025 पुरस्कार :-
- फिल्म का नाम :- देसी ऊन (Desi Oon)
- निर्देशक :- सुरेश एरियत (Suresh Eriyat)
- पुरस्कार :- Jury Award for Best Commissioned Film
- कहाँ जीता :- Annecy International Animation Festival 2025 (फ्रांस)
- फिल्म का प्रकार :- स्टॉप-मोशन एनीमेटेड शॉर्ट फिल्म
- मुख्य विषय :- दक्कनी ऊन (Deccani Wool) और ग्रामीण भारत की पारंपरिक कारीगरी
- फिल्म की लंबाई :- लगभग 6–7 मिनट
- मुख्य उद्देश्य :-
- स्थानीय संसाधनों को बढ़ावा देना
- शून्य-अपशिष्ट (Zero Waste) पर ज़ोर
- सतत विकास और पारंपरिक शिल्प की सराहना
- तकनीक :- असली ऊन, हाथ से बने सेट और पारंपरिक डिज़ाइन
- अन्य उपलब्धियाँ :-
- Cannes Lions 2025 में शॉर्टलिस्ट
- WAVES 2025 में Best Film का खिताब
Jury Award – Commissioned Film (TV & Commissioned Films) :-
- 2025 – Desi Oon (निर्देशक: सुरेश एरियत)
- 2024 – TED‑Ed: “How Did South African Apartheid Happen, and How Did It Finally End?” (निर्देशक: आया मरज़ोक)
- 2021 – Hjelp, vi har en blind pasient (Help! We Have a Blind Patient) (निर्देशक: रॉबिन जेंसन)
- 2018 – Mark Lotterman: “Happy” (निर्देशक: एलीस साय)
- 2016 – Awesome Beetle’s Colors (निर्देशक: इन्द्रा स्प्रोग)
Latest Awards Affairs:-
- ग्रैंड क्रॉस ऑफ द ऑर्डर ऑफ मकारियोस III से सम्मानित हुए प्रधानमंत्री मोदी
- कुमार मंगलम बिड़ला को USISPF ग्लोबल लीडरशिप अवार्ड 2025 से सम्मानित
- कन्नड़ लेखिका बानू मुश्ताक को ‘Heart Lamp’ के लिए 2025 का अंतर्राष्ट्रीय बुकर पुरस्कार मिलेगा
- मेहदी हसन मिराज ने ICC मेन्स प्लेयर ऑफ द मंथ का पुरस्कार जीता है।
- PM Narendra Modi को बारबाडोस के मानद “ऑर्डर ऑफ फ्रीडम” पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।