डॉ. कलाम का सपना: शिक्षा और छात्रों के लिए समर्पित जीवन

विश्व छात्र दिवस हर साल 15 अक्टूबर को मनाया जाता है। यह दिन विशेष रूप से भारत के पूर्व राष्ट्रपति और महान वैज्ञानिक डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की जयंती पर मनाया जाता है। यह दिन विशेष रूप से भारत के पूर्व राष्ट्रपति, महान वैज्ञानिक और छात्रों के प्रिय मार्गदर्शक डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की जयंती को समर्पित है। डॉ. कलाम का जन्म 15 अक्टूबर, 1931 को तमिलनाडु के रामेश्वरम में हुआ था। “भारत के मिसाइल मैन” के रूप में विख्यात डॉ. कलाम हमेशा से छात्रों और युवाओं के लिए प्रेरणा रहे हैं।

उनका जीवन सादगी, कड़ी मेहनत और ज्ञान के प्रति समर्पण का प्रतीक है। उन्होंने बार-बार यह संदेश दिया, “सपने वो नहीं होते जो हम सोते समय देखते हैं; सपने वो होते हैं जो हमें सोने नहीं देते।” विश्व छात्र दिवस का मुख्य उद्देश्य छात्रों में शिक्षा, नवाचार और नेतृत्व को बढ़ावा देना है। यह दिन उन्हें आत्मविश्वास और प्रेरणा देने के लिए समर्पित है ताकि वे समाज और राष्ट्र के विकास में सक्रिय योगदान दे सकें।

दिवस न केवल भारत में, बल्कि दुनिया भर में छात्रों के अधिकारों, उनकी शिक्षा और उनके विकास के महत्व पर ज़ोर देने के लिए मनाया जाता है। इस दिन को मनाने से छात्रों में ज्ञान की भूख, सकारात्मक सोच और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना भी बढ़ती है।

विश्व छात्र दिवस के उद्देश्य:-

  • छात्रों के महत्व को उजागर करना
  • शिक्षा के क्षेत्र में सुधार और नवाचार को बढ़ावा देना
  • युवाओं को समाज के प्रति जागरूक और उत्तरदायी बनाना
  • डॉ. कलाम के विचारों और जीवन से प्रेरणा लेना

डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम कौन थे?

  • पूरा नाम :- अवुल पकिर जैनुलआबदीन अब्दुल कलाम
  • जन्म :- 15 अक्टूबर 1931, रामेश्वरम, तमिलनाडु
  • पेशे :- वैज्ञानिक, लेखक, शिक्षक, भारत के 11वें राष्ट्रपति (2002-2007)
  • उपाधि :- “मिसाइल मैन ऑफ इंडिया”
  • निधन :- 27 जुलाई 2015, शिलॉन्ग, मेघालय (एक व्याख्यान के दौरान)

महत्व :-

  • विद्यार्थियों में शिक्षा के प्रति जागरूकता और नवाचार की भावना को बढ़ावा देना।
  • समाज में शिक्षा के महत्व को उजागर करना।
  • दुनिया भर के छात्रों को बेहतर भविष्य के निर्माण में योगदान देने के लिए प्रेरित करना।
Latest Important Days:-

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *