
जसलीन कौर ने प्रतिष्ठित टर्नर पुरस्कार 2024 जीता है। ग्लासगो में जन्मी और लंदन में रहने वाली जसलीन कौर की कलाकृतियाँ उनके सिख पारिवारिक जीवन और सांस्कृतिक विरासत से प्रेरित हैं। उनकी कृतियों में पारिवारिक तस्वीरें, स्कॉटिश और सिख समुदाय से जुड़ी वस्तुएँ और पुरानी फ़ोर्ड एस्कॉर्ट जैसी प्रतीकात्मक वस्तुएँ शामिल हैं। उनकी प्रदर्शनी, “अल्टार अल्टार” को पुरस्कार के लिए चुना गया था, जो समकालीन कला में उत्कृष्टता का सम्मान करता है। पुरस्कार समारोह 3 दिसंबर को लंदन में हुआ, जहाँ जसलीन ने £25,000 का मुख्य पुरस्कार जीता। यह पुरस्कार ब्रिटिश कलाकारों को उनके रचनात्मक योगदान के लिए दिया जाता है और 1984 से इसका आयोजन किया जा रहा है।
उनके काम की प्रशंसा उनकी नवीन कहानी कहने की कला के लिए की गई है, जो रोजमर्रा की वस्तुओं को धीरज, स्मृति और पहचान की व्यापक कहानियों से जोड़ती है। यह पुरस्कार समकालीन ब्रिटिश कला में उत्कृष्टता को मान्यता देता है और इसका नाम प्रसिद्ध चित्रकार J.M.W. टर्नर के नाम पर रखा गया है।
टर्नर पुरस्कार 2024 :-
- विजेता को £25,000 और अन्य फाइनलिस्ट को £10,000 का इनाम।
- यह पुरस्कार टेट गैलरी (Tate Gallery) द्वारा आयोजित किया जाता है।
- समारोह स्थल: – टेट ब्रिटेन संग्रहालय, लंदन।
- सभी फाइनलिस्ट की कलाकृतियाँ 25 सितंबर 2024 से फरवरी 2025 तक प्रदर्शित होंगी।
- समकालीन ब्रिटिश कला पर बहस को बढ़ावा देता है।
- यह केवल समकालीन कला (Contemporary Art) तक सीमित है।
- पूर्व विजेताओं में ब्रिटिश भारतीय मूर्तिकार अनिश कपूर शामिल हैं।
प्रदर्शनी में नवीन तत्व :-
- एक पुरानी Ford Escort को क्रोचेटेड कॉटन डॉली से सजाया गया, जो प्रवास और श्रमिक इतिहास का प्रतीक है।
- पॉप संगीत और कलाकार की आवाज़ को मिलाकर बनाई गई इम्प्रूवाइज्ड ध्वनिक ध्वनि।
- दर्शकों को भाग लेने के लिए आमंत्रित किया गया और सिख समुदाय की परंपराओं को दर्शाया।
Latest Awards Affairs:-
- “विश्व शांति पुरस्कार” से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सम्मानित किया जाएगा।
- फिलिप नॉयस को “सत्यजीत रे लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार ” से सम्मानित किया गया
- रोहिणी नैयर पुरस्कार से अनिल प्रधान को सम्मानित किया गया
- Anuya Prasad ने विश्व बधिर शूटिंग चैम्पियनशिप में स्वर्ण पदक जीता है
- Hayao Miyazaki को 2024 के रेमन मैग्सेसे पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।