छह वर्षीय तेगबीर सिंह माउंट एल्ब्रुस पर चढ़ने वाले सबसे कम उम्र के पर्वतारोही बने

छह वर्षीय तेगबीर सिंह माउंट एल्ब्रुस पर चढ़ने वाले सबसे कम उम्र के पर्वतारोही बन गए। वह यूरोप की सबसे ऊंची पर्वत चोटी माउंट एल्ब्रस पर चढ़ने वाले दुनिया के सबसे कम उम्र के पर्वतारोही बन गए हैं। रूस में स्थित माउंट एल्ब्रस की ऊंचाई 5,642 मीटर (18,510 फीट) है, जिसे दुनिया के सबसे कठिन पर्वतारोहण अभियानों में से एक माना जाता है। तेगबीर ने 20 जून 2025 को अपनी चढ़ाई शुरू की और 28 जून 2025 को उन्होंने चोटी पर सफलतापूर्वक तिरंगा फहराया। जब उन्होंने इस चोटी पर फतह हासिल की, तब उनकी उम्र 6 साल, 9 महीने और 4 दिन थी। इस रिकॉर्ड को आधिकारिक तौर पर रूसी पर्वतारोहण महासंघ (काबर्डिनो-बाल्केरियन गणराज्य) द्वारा प्रमाणित किया गया, जिसने उन्हें माउंट एल्ब्रस पर चढ़ने वाले दुनिया के सबसे कम उम्र के व्यक्ति के रूप में मान्यता दी।

इस अभियान में तेगबीर को उनके माता-पिता और पेशेवर पर्वतारोहियों ने मार्गदर्शन दिया। दिलचस्प बात यह है कि इससे पहले तेगबीर ने अगस्त 2024 में अफ्रीका के सबसे ऊंचे पर्वत माउंट किलिमंजारो पर चढ़ाई करके एशिया के सबसे युवा पर्वतारोही का रिकॉर्ड भी बनाया था। तेगबीर की यह उपलब्धि न केवल भारत बल्कि पूरी दुनिया के युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है। इतनी कम उम्र में पर्वतारोहण जैसे कठिन और साहसिक कार्य को सफलतापूर्वक पूरा करना उनके साहस, अनुशासन और मानसिक मजबूती को दर्शाता है। उनकी यह उपलब्धि भारत के पर्वतारोहण इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में दर्ज हो गई है।

माउंट एल्ब्रुस के बारे में :-

  • स्थान :- माउंट एल्ब्रुस रूस के कॉकसस पर्वतमाला (Caucasus Mountains) में स्थित है।
  • महाद्वीप :- यह यूरोप महाद्वीप का हिस्सा माना जाता है।
  • ऊँचाई (Height) :- माउंट एल्ब्रुस की ऊँचाई 5,642 मीटर (18,510 फीट) है।
  • सबसे ऊँचा शिखर :- यह यूरोप की सबसे ऊँची पर्वत चोटी है।
  • प्रकार :- यह एक निर्जीव ज्वालामुखी (Dormant Volcano) है।
  • शिखर :- इसमें दो प्रमुख शिखर हैं –
    • पश्चिमी शिखर (West Summit) :- 5,642 मीटर (सबसे ऊँचा)
    • पूर्वी शिखर (East Summit) :- 5,621 मीटर
  • पहली चढ़ाई :-
    • पूर्वी शिखर :- 1829 में
    • पश्चिमी शिखर :- 1874 में
  • पहचान :- माउंट एल्ब्रुस को “Seven Summits” (दुनिया के सात महाद्वीपों की सबसे ऊँची चोटियाँ) में से एक माना जाता है।
  • जलवायु :- यहां का मौसम बहुत ठंडा और अप्रत्याशित होता है, जिससे चढ़ाई बेहद चुनौतीपूर्ण बन जाती है।
  • पर्यटन और ट्रेकिंग :- माउंट एल्ब्रुस पर्वतारोहियों के बीच एक लोकप्रिय डेस्टिनेशन है, खासकर उनके लिए जो ‘सेवन समिट्स’ अभियान पूरा करना चाहते हैं।
  • भू-राजनीतिक स्थिति :- यह पर्वत रूस के काबर्डिनो-बाल्कारियन रिपब्लिक और काराचाय-चेर्केसिया के बीच स्थित है।
  • भूगर्भीय तथ्य :- यह लगभग 2 मिलियन साल पहले सक्रिय रहा था लेकिन अब एक सुप्त (Dormant) ज्वालामुखी है।

छह वर्षीय तेगबीर सिंह की उपलब्धि :-

  • नाम :- तेगबीर सिंह
  • आयु :- 6 वर्ष, 9 महीने, 4 दिन (शिखर पर चढ़ने के समय)
  • मूल स्थान :- रोपड़, पंजाब, भारत
  • उपलब्धि :- माउंट एल्ब्रस पर चढ़ने वाले दुनिया के सबसे कम उम्र के व्यक्ति बने
  • माउंट एल्ब्रस की ऊंचाई :- 5,642 मीटर (18,510 फीट)
  • स्थान :- काकेशस रेंज, रूस (यूरोप का सबसे ऊंचा पर्वत)
  • चढ़ाई की शुरुआत :- 20 जून 2025
  • शिखर पर चढ़ने की तिथि :- 28 जून 2025
  • मान्यता :- रूसी पर्वतारोहण संघ द्वारा जारी आधिकारिक प्रमाण पत्र
  • राष्ट्रीय ध्वज :- तेगबीर ने शिखर पर पहुंचकर भारतीय तिरंगा फहराया
  • पिछली उपलब्धि :- अगस्त 2024 में माउंट किलिमंजारो पर विजय प्राप्त की है
  • प्रेरणा स्रोत :- पर्वतारोहण में रुचि और परिवार का समर्थन
  • पिछला रिकॉर्ड :- पहले यह रिकॉर्ड था महाराष्ट्र के कुशाग्र ने 7 साल की उम्र में एल्ब्रस पर चढ़ाई की थी
  • महत्व :- यह उपलब्धि भारत के युवाओं में साहसिक खेलों और पर्वतारोहण के प्रति उत्साह को बढ़ावा देती है.

Latest Current Affairs News :-

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *